दिल्ली के नत्थू कॉलोनी में फ्लाईओवर पर सात साल से बसों का प्रतिबंध है जिससे जनता परेशान है। 125 करोड़ के फ्लाईओवर के निर्माण में अनियमितताओं के चलते दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी है। फ्लाईओवर का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था लेकिन स्लैब गिरने के कारण बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। भाजपा विधायक ने मामला उठाया है और कार्रवाई की...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नत्थू काॅलोनी में बने फ्लाईओवर पर सात साल से बसों सहित सभी बड़े वाहनाें के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है। इससे खासकर स्कूली बच्चों और बसों में यात्रा करने वालों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, 125 करोड़ से बने इस फ्लाईओवर के निर्माण काे लेकर इसे बनाने वाली कंपनी और अधिकारियों पर कार्रवाई न हाेने को लेकर भी सवाल उठ रहा है। मामला प्रकाश में आने पर रेखा गुप्ता सरकार ने लोक निर्माण विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने इसे चालू किए जाने को लेकर अभी तक की गई कवायद के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। उम्मीद की जा रही है इस फ्लाईओवर पर बसों का संचालन आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है। इससे इलाके की जनता ही नहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगाें को जल्द राहत मिल सकती है। यहां बता दें कि उत्तर पूर्वी जिला में नंद नगरी की ओर से बाबरपुर आने जाने के लिए नत्थू काॅलोनी के पास लालबत्ती और रेलवे लाइन को कवर करते हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियाें की परियोजना के तहत 2010 में कांग्रेस की शीला सरकार ने निर्धारित किया था। परियोजना पर समय से काम शुरू नहीं हो सका, यह काम 2010 की जगह 2014-15 में पूरा हुआ और इसे जनता के लिए शुरू कर दिया गया। मगर शुरू होने के कुछ साल बाद ही इस फ्लाईओवर के स्लैब गिरने शुरू हो गए। जिन्हें फिर से लगाकर फ्लाईओवर की मरम्मत करा दी गई और इसे चालू कर दिया गया। इसे दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने सरकार के निर्देश पर बनाया था। चूंकि इसमें पैसा पीडब्यूडी के फंड से खर्च हुआ तो 2017 में इसका रखरखाव भी पीडब्यूडी को सौंप दिया गया। पीडब्यूडी ने इसे बड़े वाहनों के लिए चलने के उपयुक्त नहीं माना और इसकी तकनीकी जांच कराने का फैसला लिया। विभाग ने 2018 में इसके बाद इसके दोनों ओर के चढ़ने वाली लेन पर ऊंचे बैरियर लगा दिए और तभी से इसके ऊवर से ऊंचे वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दो अलग-अलग कंपनियों से इसकी तकनीकी जांच कराई जा चुकी है। फ्लाईओवर के पूरी तरह से न शुरू किए जाने के मुद्दे को इलाके के भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन दिल्ली हाई कोर्ट में ले गए हैं। गत वर्ष नवंबर में काेर्ट ने सीबीआई से जांच कराने पर विचार करने को दिल्ली सरकार से कहा था। जिसके बाद गत दिसंबर में उस समय की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को निविदा तैयार करने, कार्य अनुबंध देने और फ्लाईओवर पर काम के निष्पादन की निगरानी करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था। मगर यह कार्रवाई कहां तक पहुंंची, यह जानकारी किसी के पास नहीं है। डीटीटीडीसी ने अब स्वयं गत अप्रैल से मई में नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम से सीमेंट-कंक्रीट के ब्लाॅक रखकर फ्लाईओवर की लोड टेस्टिंग कराई है। इसकी रिपोर्ट इस कार्य के लिए लगाई गई सलाहकार कंपनी के पास भेजी जाएगी, उसकी राय पर ही फैसला लिया जाएगा। इलाके के भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन ने गत दिनों फिर इस मामले काे विधानसभा सदन में उठाया है। कहा कि बसों पर प्रतिबंध से जनता परेशान है। वह कहते हैं कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि इस फ्लाईओवर का घटिया काम करने वाले एक भी अधिकारी या इसे बनाने वाली कंपनी के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। उनके अनुसार इसे बनाने वाली गैमन इंडिया का भी अधिकतर भुगतान हो चुका है। जबकि फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर की सड़कों का काम अभी भी पूरा नहीं है। यह भी पढ़ें- अब गूगल मैप बताएगा दिल्ली में कहां हैं ब्लैक स्पॉट, Accident Prone Area का मिलेगा रियलटाइम अलर्ट.
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नत्थू काॅलोनी में बने फ्लाईओवर पर सात साल से बसों सहित सभी बड़े वाहनाें के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है। इससे खासकर स्कूली बच्चों और बसों में यात्रा करने वालों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, 125 करोड़ से बने इस फ्लाईओवर के निर्माण काे लेकर इसे बनाने वाली कंपनी और अधिकारियों पर कार्रवाई न हाेने को लेकर भी सवाल उठ रहा है। मामला प्रकाश में आने पर रेखा गुप्ता सरकार ने लोक निर्माण विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने इसे चालू किए जाने को लेकर अभी तक की गई कवायद के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। उम्मीद की जा रही है इस फ्लाईओवर पर बसों का संचालन आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है। इससे इलाके की जनता ही नहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगाें को जल्द राहत मिल सकती है। यहां बता दें कि उत्तर पूर्वी जिला में नंद नगरी की ओर से बाबरपुर आने जाने के लिए नत्थू काॅलोनी के पास लालबत्ती और रेलवे लाइन को कवर करते हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियाें की परियोजना के तहत 2010 में कांग्रेस की शीला सरकार ने निर्धारित किया था। परियोजना पर समय से काम शुरू नहीं हो सका, यह काम 2010 की जगह 2014-15 में पूरा हुआ और इसे जनता के लिए शुरू कर दिया गया। मगर शुरू होने के कुछ साल बाद ही इस फ्लाईओवर के स्लैब गिरने शुरू हो गए। जिन्हें फिर से लगाकर फ्लाईओवर की मरम्मत करा दी गई और इसे चालू कर दिया गया। इसे दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने सरकार के निर्देश पर बनाया था। चूंकि इसमें पैसा पीडब्यूडी के फंड से खर्च हुआ तो 2017 में इसका रखरखाव भी पीडब्यूडी को सौंप दिया गया। पीडब्यूडी ने इसे बड़े वाहनों के लिए चलने के उपयुक्त नहीं माना और इसकी तकनीकी जांच कराने का फैसला लिया। विभाग ने 2018 में इसके बाद इसके दोनों ओर के चढ़ने वाली लेन पर ऊंचे बैरियर लगा दिए और तभी से इसके ऊवर से ऊंचे वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दो अलग-अलग कंपनियों से इसकी तकनीकी जांच कराई जा चुकी है। फ्लाईओवर के पूरी तरह से न शुरू किए जाने के मुद्दे को इलाके के भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन दिल्ली हाई कोर्ट में ले गए हैं। गत वर्ष नवंबर में काेर्ट ने सीबीआई से जांच कराने पर विचार करने को दिल्ली सरकार से कहा था। जिसके बाद गत दिसंबर में उस समय की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को निविदा तैयार करने, कार्य अनुबंध देने और फ्लाईओवर पर काम के निष्पादन की निगरानी करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था। मगर यह कार्रवाई कहां तक पहुंंची, यह जानकारी किसी के पास नहीं है। डीटीटीडीसी ने अब स्वयं गत अप्रैल से मई में नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम से सीमेंट-कंक्रीट के ब्लाॅक रखकर फ्लाईओवर की लोड टेस्टिंग कराई है। इसकी रिपोर्ट इस कार्य के लिए लगाई गई सलाहकार कंपनी के पास भेजी जाएगी, उसकी राय पर ही फैसला लिया जाएगा। इलाके के भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन ने गत दिनों फिर इस मामले काे विधानसभा सदन में उठाया है। कहा कि बसों पर प्रतिबंध से जनता परेशान है। वह कहते हैं कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि इस फ्लाईओवर का घटिया काम करने वाले एक भी अधिकारी या इसे बनाने वाली कंपनी के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। उनके अनुसार इसे बनाने वाली गैमन इंडिया का भी अधिकतर भुगतान हो चुका है। जबकि फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर की सड़कों का काम अभी भी पूरा नहीं है। यह भी पढ़ें- अब गूगल मैप बताएगा दिल्ली में कहां हैं ब्लैक स्पॉट, Accident Prone Area का मिलेगा रियलटाइम अलर्ट
New Delhi City News Nathu Colony Flyover Delhi PWD Report Flyover Bus Ban Delhi Infrastructure Project North East Delhi Traffic Jitender Mahajan BJP Delhi High Court Flyover DTTDC Load Testing Flyover Construction Issues Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, प्रमुख सहयोगी दल ने वापस लिया समर्थन, सरकार ने खोया बहुमतइजरायल में नेतन्याहू की सरकार में एक प्रमुख गठबंधन सहयोगी ने कहा है कि वह सरकार से अलग हो रहे हैं। इससे संसद में नेतन्याहू की सरकार अल्पमत में आ गई है।
Read more »
यूक्रेन में बड़ा सियासी फेरबदल, जेलेंस्की ने ट्रंप से मिनरल डील करने वाली यूलिया को बनाया पीएम, जानें कौन हैंस्विरीडेन्को यूक्रेन सरकार में नई भूमिकाएं संभालने वाले ग्रुप से हैं। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध में घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
Read more »
सुप्रीम कोर्ट पर लगीं दिल्ली-NCR के लोगों की निगाहें, भाजपा सरकार ने खटखटाया है कोर्ट का दरवाजादिल्ली-एनसीआर में पुराने वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली सरकार ने 10 साल से ज़्यादा पुराने डीज़ल और 15 साल से ज़्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील की है। सरकार का कहना है कि वाहनों की फिटनेस के आधार पर उनकी उम्र तय होनी चाहिए न कि केवल उनकी निर्माण तिथि के आधार...
Read more »
पृथ्वी की तरफ तूफानी रफ्तार से बढ़ रहा विशालकाय 'एलियन शिप', नवंबर में टक्कर की चेतावनी, सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। इन भविष्यवाणियों में स्मार्टफोन की लत एक बीमारी बन जाने और एलियंस के धरती से संपर्क करना भी शामिल है।
Read more »
ED ने Anil Ambani को पूछताछ के लिए बुलायाईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित 17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है
Read more »
डेंजरस चैटजीपीटी! 13 साल की बच्ची के लिए लिख दिया सुसाइड नोट, इतना भावुक कि निकले आंसूएक स्टडी में पता चला है कि चैटजीपीटी एआई चैटबॉट बच्चों के लिए खतरा बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 साल के बच्चे भी चैटजीपीटी से सुसाइड नोट लिखवा सकते हैं।
Read more »
