West Bengal Elections 2026: बंगाल के 10 अमीर विधायकों में 9 टीएमसी के, जानें कौन हैं 10 गरीब MLA

West Bengal News

West Bengal Elections 2026: बंगाल के 10 अमीर विधायकों में 9 टीएमसी के, जानें कौन हैं 10 गरीब MLA
Vidhansabha Chunav 2026Assembly Elections 2026
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है. इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.

"पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है. इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. इस रिपोर्ट में मौजूदा विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण करते हुए राज्य के 10 सबसे अमीर और 10 सबसे गरीब विधायकों की सूची जारी की गई है.

Advertisment यह आंकड़े पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिए गए हलफनामों पर आधारित हैं, यानी ये डेटा लगभग 5 साल पुराना है. इसके बावजूद यह रिपोर्ट राज्य की राजनीतिक-आर्थिक असमानता की एक स्पष्ट तस्वीर पेश करती है. बंगाल के 10 सबसे अमीर विधायक क्रम नाम विधानसभा सीट पार्टी कुल संपत्ति 1 जाकिर हुसैन जांगीपुर TMC 67.22 करोड़ 2 अहमद जावेद कस्बा TMC 32.33 करोड़ 3 विवेक गुप्ता जोरासांको TMC 31.99 करोड़ 4 मनोज तिवारी शिबपुर TMC 20.33 करोड़ 5 बायरन बिस्वास सागरदिघी TMC 20.12 करोड़ 6 रुदेन सदा लेप्चा कलिम्पोंग BGPM 18.23 करोड़ 7 प्रदीप मजूमदार दुर्गापुर पूर्व TMC 18.14 करोड़ 8 नंदिता चौधरी हावड़ा दक्षिण TMC 15.73 करोड़ 9 डॉ. अशोक कुमार चट्टोपाध्याय खड़गपुर/हासन TMC 14.75 करोड़ 10 दुलाल चंद्र दास महेशतला TMC 13.73 करोड़ अमीर विधायकों में TMC का दबदबा रिपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि टॉप-10 सबसे अमीर विधायकों में से 9 विधायक तृणमूल कांग्रेस से हैं, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के पास काफी अधिक आर्थिक संसाधन हैं. सबसे गरीब विधायक के पास सिर्फ 1700 रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि राज्य के सबसे गरीब विधायक निर्मल कुमार धारा के पास मात्र 1700 रुपये की संपत्ति दर्ज है. वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और पेशे से एक प्राइवेट ट्यूटर हैं. दिलचस्प बात यह है कि 2021 चुनाव में उनका पूरा खर्च उनकी पार्टी ने उठाया था. पश्चिम बंगाल के सबसे गरीब विधायकों की सूची में पहले स्थान पर निर्मल कुमार धारा हैं, जो इंडास सीट से बीजेपी विधायक हैं और उनकी कुल संपत्ति मात्र 1,700 रुपये है. दूसरे स्थान पर पुंडरिकाक्ष्य साहा हैं, जो नबद्वीप से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं और उनकी संपत्ति 30,423 रुपये दर्ज है. तीसरे नंबर पर चंदना बाउरी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 62,296 रुपये है. चौथे स्थान पर विमल घोष हैं, जिनके पास 2,10,379 रुपये की संपत्ति है. पांचवें स्थान पर बिरबाहा हांसदा हैं, जिनकी संपत्ति 3,06,215 रुपये है, जबकि छठे नंबर पर शम्पा धारा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3,45,778 रुपये है. सातवें स्थान पर देवनाथ हांसदा हैं, जिनकी संपत्ति 3,64,500 रुपये दर्ज है. आठवें स्थान पर सीतल कपत हैं, जिनके पास 4,09,916 रुपये हैं. नौवें नंबर पर अनुप कुमार साहा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 4,40,957 रुपये है. वहीं दसवें स्थान पर दिवाकर घरामी हैं, जिनकी संपत्ति 4,97,000 रुपये है. यह भी पढ़ें - Bihar News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आए जेल से बाहर, अब 120 किमी लंबे रोड शो की तैयारी "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Vidhansabha Chunav 2026 Assembly Elections 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Bengal Chunav 2026: बंगाल SIR के बाद डिलिट हुए 13 लाख और नाम, अब तक कुल 76 लाख वोटर्स के नाम कटे, EC ने दिया नया आंकड़ाWest Bengal Chunav 2026: बंगाल SIR के बाद डिलिट हुए 13 लाख और नाम, अब तक कुल 76 लाख वोटर्स के नाम कटे, EC ने दिया नया आंकड़ाWest Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है. चुनाव आयोग के अनुसार अब तक करीब 76 लाख नाम हटाए जा चुके हैं, जिनमें 13 लाख नाम हालिया जांच में हटाए गए. इस कार्रवाई को लेकर पारदर्शिता और प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.
Read more »

IPL 2026: ये 10 खिलाड़ी जिन पर आईपीएल में रहेगी नजरें, औकिब से लेकर प्रशांत का नाम शामिल; लिस्ट में तीन विदेशीIPL 2026: ये 10 खिलाड़ी जिन पर आईपीएल में रहेगी नजरें, औकिब से लेकर प्रशांत का नाम शामिल; लिस्ट में तीन विदेशीवैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी तथा इस टी20 टूर्नामेंट के आगामी सत्र में भी कुछ युवा खिलाड़ी अपना
Read more »

Income Tax Rule 2026: 'मैं ITR फाइलिंग भूल गया, गलती हो गई', 1 अप्रैल से ये गलतियां पड़ेंगी भारी; 10 सवालों में सब कुछIncome Tax Rule: 1 अप्रैल से प्रभावी हो रहे नए इनकम टैक्स कानून 2026 में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सीए अभिषेक जैन ने बताया कि अब टैक्स सिस्टम सरल होगा और 'टैक्स ईयर' की नई अवधारणा आएगी।
Read more »

West Bengal Election: बंगाल चुनाव के बीच दक्षिण 24 परगना जिले में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिसकर्मियों पर हमला, 8 अरेस्टWest Bengal Election: बंगाल चुनाव के बीच दक्षिण 24 परगना जिले में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिसकर्मियों पर हमला, 8 अरेस्टWest Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दक्षिण 24 परगना जिले में प्रचार के दौरान बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। इस दौरान हालात को काबू करने की कोशिश कर रहे कई पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया गया। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया...
Read more »

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में 'यूपी स्टाइल एनकाउंटर' का दांव, दिलीप घोष को TMC ने घेराWest Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में 'यूपी स्टाइल एनकाउंटर' का दांव, दिलीप घोष को TMC ने घेरापश्चिम बंगाल में जुबानी जंग के बीच बीजेपी लगातार ममता सरकार को कानून-व्यवस्था पर घेर रही है. पार्टी ने टीएमसी पर आपराधिक नेटवर्क को संरक्षण देने का आरोप लगाया. वहीं TMC का कहना है कि बीजेपी अन्य राज्यों से 'एनकाउंटर राज' मॉडल लाने की कोशिश कर रही है.
Read more »

फिर आया इंडिया का त्योहार: IPL 2026 के लिए तैयार सभी 10 टीमें, क्या आरसीबी बचा पाएगी खिताब? दिग्गजों पर नजरेंफिर आया इंडिया का त्योहार: IPL 2026 के लिए तैयार सभी 10 टीमें, क्या आरसीबी बचा पाएगी खिताब? दिग्गजों पर नजरेंदुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:41:07