वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी तथा इस टी20 टूर्नामेंट के आगामी सत्र में भी कुछ युवा खिलाड़ी अपना
प्रशांत वीर : भारत में ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो धीमी गति से बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन अमेठी में जन्मे 20 वर्षीय प्रशांत वीर की तरह रवींद्र जडेजा की जगह भरने की चुनौती का सामना कोई नहीं कर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले युवा खिलाड़ियों पर इतना अधिक भरोसा कभी नहीं दिखाया था। इस फ्रेंचाइजी ने ट्रायल के दौरान प्रशांत वीर का खेल देखा और इस आधार पर 14.
20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। प्रशांत वीर ने उम्मीद जगा दी है कि आईपीएल के इस सत्र में वह अपनी विशेष छाप छोड़ सकते हैं। औकिब नबी : औकिब नबी की उम्र 29 साल है और उन्हें युवा खिलाड़ी नहीं कहा जा सकता है लेकिन उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी। उनके पास घरेलू क्रिकेट का आठ साल का अच्छा खासा अनुभव है। नबी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम जम्मू कश्मीर को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 60 से अधिक विकेट लिए। उनके लिए आईपीएल काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इससे वह भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार भी बन जाएंगे। अशोक शर्मा : अशोक भारत के सबसे तेज युवा गेंदबाजों में से एक हैं। वह पहले राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को इस सत्र में गुजरात से खेलने का मौका मिलेगा, क्योंकि उनकी टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ कगिसो रबादा जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। तेजस्वी दहिया कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच अभिषेक नायर के शिष्य अंगकृष रघुवंशी को बल्लेबाज-विकेटकीपर के रूप में तैयार किया जा रहा है क्योंकि वह पहले ही आईपीएल के कुछ सत्र में खेल चुके हैं। लेकिन दिल्ली के रहने वाले 23 वर्षीय दहिया भी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगर लगातार मौका मिले तो वह अच्छे परिणाम दे सकते हैं। नमन तिवारी भारत में बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज बहुत कम हैं और 2024 में अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले नमन तिवारी ने ट्रायल के दौरान सभी को प्रभावित किया है। यह 20 वर्षीय खिलाड़ी नियमित रूप से 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करता है। उन्होंने 2024 में यूपी टी20 लीग में नोएडा किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और जरूरत पड़ने पर वह एक उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। अल्लाह गजनफर अगर आईपीएल के प्रशंसक किसी एक गेंदबाज को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वह निश्चित रूप से 20 वर्षीय गजनफर हैं, जो अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनरों में नया नाम हैं। गजनफर को पिछले सत्र में केकेआर के लिए खेलना था, लेकिन उन्होंने खेलने से मना कर दिया था। इस सत्र में मुंबई के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने उन्हें चार विदेशी खिलाड़ियों में से एक के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार कर सकते हैं। मिचेल ओवेन पिछले सत्र में ओवेन को एक मैच में केवल दो गेंदों का सामना करने का मौका मिला, लेकिन इस बार तस्मानिया का यह खिलाड़ी होबार्ट हरिकेंस की तरफ से शानदार प्रदर्शन करके यहां पहुंच रहा है। उन्होंने बिग बैश लीग के 36 मैचों में 187 का स्ट्राइक रेट और अपने करियर के 75 टी20 मैचों में 180 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रवि सिंह रवि सिंह घरेलू स्तर पर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। उन्होंने पिछले साल एसएमएटी में अपनी टीम के लिए 173 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे। विदर्भ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी 38 गेंदों में खेली गई 68 रन की पारी निस्संदेह सबसे यादगार रही। विदर्भ के गेंदबाजी आक्रमण में आईपीएल खिलाड़ी यश ठाकुर, हर्ष दुबे और दर्शन नालकंडे शामिल थे। इस पारी के चलते उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 95 लाख रुपये का करार मिला। जेकब बेथेल इस 22 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले सत्र में जिन दो मैचों में खेलने का मौका मिला था, उनमें से एक में उन्होंने अर्धशतक बनाया था। इस बार बेथेल को अधिक मैच खेलने का मौका मिलना तय है क्योंकि वह वानखेड़े में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में शानदार शतक लगाने के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। शिवांग कुमार मध्य प्रदेश के 23 वर्षीय खिलाड़ी शिवांग बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, जो उन्हें एक दुर्लभ प्रतिभा बनाता है। भारतीय टीम में कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं। कुलदीप हालांकि क्रीज तक पहुंचने के लिए कोणीय रन-अप लेते हैं, शिवांग का रन-अप अधिक पारंपरिक और सीधा होता है। यह देखना बाकी है कि सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल वेटोरी प्लेइंग-11 में उनके लिए कोई जगह बना पाते हैं या नहीं।
Prashant Veer Tejasvi Dahiya Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 से नाम वापस लियाIPL 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Read more »
IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटकाIPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से कई टीमों को झटका लग चुका है. CSK, SRH और KKR ने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. वहीं RCB और DC के खिलाड़ियों ने IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026: रिंकू सिंह बने कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तानआईपीएल 2026 से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है। यह घोषणा 'नाइट्स अनप्लग्ड 3.0' कार्यक्रम के दौरान की गई।
Read more »
IPL 2026: सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, 28 मार्च से शुरू होगा सीजनIPL 2026 सीज़न की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जिसमें सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं। टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी हो गया है और इस बार 84 मैच खेले जाएंगे।
Read more »
IPL 2026 कैप्टंस मीट मुंबई में हुई: पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को RCB Vs SRHIndian Premier League (IPL) 2026 Captains BCCI Meeting Mumbai Update; Follow IPL 2026 Captains List, Match Schedule, Venue Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
हार्दिक-पंत से लेकर अय्यर और अक्षर तक...,पहली बार सभी टीमों के कप्तान होंगे भारतीय, IPL 2026 से पहले हुआ फोटोशूटIPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले मुंबई में सभी 10 टीमों के कप्तानों की पारंपरिक कैप्टनंस फोटो सेशन का आयोजन किया गया. बता दें कि पहली बार IPL के सभी 10 कप्तान भारतीय हैं. खेल समाचार | IPL
Read more »
