फिर आया इंडिया का त्योहार: IPL 2026 के लिए तैयार सभी 10 टीमें, क्या आरसीबी बचा पाएगी खिताब? दिग्गजों पर नजरें

Ipl 2026 News

फिर आया इंडिया का त्योहार: IPL 2026 के लिए तैयार सभी 10 टीमें, क्या आरसीबी बचा पाएगी खिताब? दिग्गजों पर नजरें
IplIpl 2026 PreviewAll Teams Analysis Ipl
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 156 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को

दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सबसे ज्यादा चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए होगी क्योंकि उसके सामने खिताब बचाने की जिम्मेदारी है। क्या आरसीबी की टीम ऐसा कर सकेगी जिसने पिछले साल 18 सीजन का खिताबी सूखा समाप्त किया था। वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भी ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी। उद्घाटन मैच में आरसीबी-सनराइजर्स की होगी भिड़ंत कोहली ने पिछले साल आरसीबी की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के साथ अपने शानदार रिकॉर्ड में एक और ट्रॉफी जोड़ ली थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह खिलाड़ी अपने पूर्व के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहता या नहीं। कोहली की चुनौती खुद से भी होगी। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद उन्हें भरपूर आराम मिल चुका है। आरसीबी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा और उसका लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। सीएसके, मुंबई और केकेआर को प्रदर्शन में करना होगा सुधार सीएसके और मुंबई इन दोनों टीमों ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम तीन बार विजेता बन चुकी है। ये तीनों टीमें अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कुल मिलाकर 13 आईपीएल खिताब हैं। लेकिन पिछला सत्र उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। मुंबई की टीम पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची थी। पांच बार की चैंपियन यह टीम अपने इस प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेगी। केकेआर और सीएसके क्रमशः आठवें और 10वें स्थान पर रहे थे। मुंबई और सीएसके के पास एक और ट्रॉफी जीतकर आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनने का मौका रहेगा। बदलाव के साथ उतरेंगी टीमें सीएसके और केकेआर जैसी टीमों ने काफी बदलाव किया है। सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को टीम में शामिल किया तथा मैट हेनरी और नूर अहमद को भी टीम में जोड़ा है। सीएसके की टीम महेंद्र सिंह धोनी से संभवत: आखिरी बार शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी, जिन्होंने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर संशय बनाए रखा है। केकेआर ने टिम सीफर्ट, फिन एलेन, रचिन रवींद्र और कैमरन ग्रीन को शामिल करके अपनी बल्लेबाजी को मजबूती दी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे शीर्ष क्रम में टीम को एकजुट रखने की भूमिका निभाएंगे और उपकप्तान रिंकू सिंह को उस फिनिशर की भूमिका में ढलना होगा जो आंद्रे रसेल ने 2014 से लेकर पिछले साल संन्यास लेने से पहले तक निभाई थी। गेंदबाजी में केकेआर के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो तुरुप के पत्ते हैं, लेकिन उनका तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर है। तीन टीमों ने कभी नहीं जीता खिताब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस अपने नाम पर एक और खिताब जोड़ने की कोशिश करेंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स अपना पहला खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। पिछली प्रतियोगिताओं की तरह इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इन खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स के औकिब नबी, राजस्थान रॉयल्स के कार्तिक शर्मा, सीएसके के प्रशांत वीर आदि शामिल हैं। क्या वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे या फिर जाने-माने खिलाड़ियों की ही तूती बोलेगी, अगले 65 दिनों में इसका जवाब मिल जाएगा।.

दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सबसे ज्यादा चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए होगी क्योंकि उसके सामने खिताब बचाने की जिम्मेदारी है। क्या आरसीबी की टीम ऐसा कर सकेगी जिसने पिछले साल 18 सीजन का खिताबी सूखा समाप्त किया था। वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भी ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी। उद्घाटन मैच में आरसीबी-सनराइजर्स की होगी भिड़ंत कोहली ने पिछले साल आरसीबी की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के साथ अपने शानदार रिकॉर्ड में एक और ट्रॉफी जोड़ ली थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह खिलाड़ी अपने पूर्व के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहता या नहीं। कोहली की चुनौती खुद से भी होगी। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद उन्हें भरपूर आराम मिल चुका है। आरसीबी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा और उसका लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। सीएसके, मुंबई और केकेआर को प्रदर्शन में करना होगा सुधार सीएसके और मुंबई इन दोनों टीमों ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम तीन बार विजेता बन चुकी है। ये तीनों टीमें अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कुल मिलाकर 13 आईपीएल खिताब हैं। लेकिन पिछला सत्र उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। मुंबई की टीम पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची थी। पांच बार की चैंपियन यह टीम अपने इस प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेगी। केकेआर और सीएसके क्रमशः आठवें और 10वें स्थान पर रहे थे। मुंबई और सीएसके के पास एक और ट्रॉफी जीतकर आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनने का मौका रहेगा। बदलाव के साथ उतरेंगी टीमें सीएसके और केकेआर जैसी टीमों ने काफी बदलाव किया है। सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को टीम में शामिल किया तथा मैट हेनरी और नूर अहमद को भी टीम में जोड़ा है। सीएसके की टीम महेंद्र सिंह धोनी से संभवत: आखिरी बार शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी, जिन्होंने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर संशय बनाए रखा है। केकेआर ने टिम सीफर्ट, फिन एलेन, रचिन रवींद्र और कैमरन ग्रीन को शामिल करके अपनी बल्लेबाजी को मजबूती दी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे शीर्ष क्रम में टीम को एकजुट रखने की भूमिका निभाएंगे और उपकप्तान रिंकू सिंह को उस फिनिशर की भूमिका में ढलना होगा जो आंद्रे रसेल ने 2014 से लेकर पिछले साल संन्यास लेने से पहले तक निभाई थी। गेंदबाजी में केकेआर के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो तुरुप के पत्ते हैं, लेकिन उनका तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर है। तीन टीमों ने कभी नहीं जीता खिताब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस अपने नाम पर एक और खिताब जोड़ने की कोशिश करेंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स अपना पहला खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। पिछली प्रतियोगिताओं की तरह इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इन खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स के औकिब नबी, राजस्थान रॉयल्स के कार्तिक शर्मा, सीएसके के प्रशांत वीर आदि शामिल हैं। क्या वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे या फिर जाने-माने खिलाड़ियों की ही तूती बोलेगी, अगले 65 दिनों में इसका जवाब मिल जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ipl Ipl 2026 Preview All Teams Analysis Ipl Rcb Title Defense Chances Ipl 2026 Team Strengths Ipl Players To Watch 2026 Indian Premier League Season Preview Cricket Tournament Analysis Ipl

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, वजह जानकर आपकी आंखों से भी छलग जाएंगे आंसूनहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, वजह जानकर आपकी आंखों से भी छलग जाएंगे आंसूIPL 2026 : इस सीजन आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होने वाली है. ये आईपीएल के क्रेजी फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »

IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनीIPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनीआईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले बीसीसीआई ने कप्तानों के साथ बैठक कर नियमों पर निर्देश दिए हैं, जिसमें कैच के नियम पर विशेष जोर दिया गया है।
Read more »

इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL: CSK स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम, पंजाब खिताब की दावेदार; टीमों का एना...इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL: CSK स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम, पंजाब खिताब की दावेदार; टीमों का एना...IPL 2026 analysis: CSK spinners economy below 7.50, Punjab title contenders. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफीIPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफीआईपीएल के पिछले कुछ सीजनों से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 10 साल से इसके खिताबी परिणाम नहीं मिले हैं।
Read more »

कांग्रेस विधायक ने की मुफ्त IPL टिकटों की मांग, बोले- आम जनता की तरह कतारों में खड़े नहीं हो सकतेकांग्रेस विधायक ने की मुफ्त IPL टिकटों की मांग, बोले- आम जनता की तरह कतारों में खड़े नहीं हो सकतेIPL Matches 2026: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में मुफ्ट आईपीएल टिकटों की मांग की। उन्होंने कहा कि हम आम जनता की तरह कतारों में खड़े नहीं हो सकते।
Read more »

IPL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द, 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलिIPL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द, 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलिबीसीसीआई ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के पीड़ितों के सम्मान में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा। भव्य क्लोजिंग सेरेमनी 31 मई को आयोजित होगी। इससे पहले भी सुरक्षा कारणों, दुखद घटनाओं और कोरोना के कारण ओपनिंग सेरेमनी रद्द की जा चुकी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:12:29