IPL 2026 : इस सीजन आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होने वाली है. ये आईपीएल के क्रेजी फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
" IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. जबसे ये खबर सामने आई है, तब से देश और दुनिया के आईपीएल लवर्स काफी निराश हो गए हैं. वो आईपीएल 2026 की शुरुआत धूम-धड़ाके और बॉलीवुड के लटके-झटकों के साथ चाहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका आधिकारिक ऐलान बीसीसीआई के सेकेटरी देवजीत सैकिया द्वारा कर दिया गया है.Advertisment नहीं होगी आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अक्सर स्टार एक्टर, सिंगर और डांसर परफॉर्म करते हैं. इसके साथ मैदान पर रंग बिरंगी लाइट और खूब सारी आतिशबाजी भी देखने को मिलती है. अब ये ओपनिंग सेरेमनी नहीं होने वाली है. बल्कि बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2026 की धमाकेदार क्लोजिंग सेरेमनी की योजना बनाई जा रही है. 🚨 NO OPENING CEREMONY IN IPL 2026 🚨- BCCI Secratary confirms there won't be any opening ceremony at Chinnaswamy stadium in this IPL 2026. . pic.twitter.com/5yDInuglXl — Tanuj March 26, 2026 क्यों नहीं होगी आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होने की सीधी वजह, आईपीएल 2025 की विक्ट्री परेड में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मारे गए लोग हैं. उनको श्रध्दांजली देने के लिए इरादे से आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. इसके सात ही इस दुर्घटना में मारे गए 11 लोगों के लिए पहले मैच के दौरान 11 सीट खाली रखी जाएंगी और ब्लैक आर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतरेगी. ऐसे में जहां पर किसी की मौत का शोक जताया जाएगा वहां, पर धूम-धाम से जश्न मनाना बहुत ही गलत फैसला होगा. इसके चलते अब ओपनिंग सेरेमनी को कैंसिल कर दिया गया है. 🚨 BREAKING: NO IPL 2026 OPENING CEREMONY 🚨 BCCI Secretary confirms this season kicks off at Chinnaswamy without the usual glitz and glamour. Straight to cricket, no stage show. pic.twitter.com/oqjvFJHeZy — Cricket Insights March 26, 2026 दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी पंजाब किंग्स को हराकर जीती थी. इसके बाद आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून 2025 को ब्रिक्टी परेड का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान मैदान पर आरसीबी के इस फंक्शन को देखने के लिए 1 लाख से अधिक लोग पहुंच थे और एंट्री फ्री थी. ऐसे में स्टेडियम के गेट के बाहर भगदड़ मच गई और लगभग 11 लोगों ने अपनी जांन गंवा दी. इस घटना में 56 से अधिक लोग घायल हुए थे. इसके बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैन भी लगा. अब आईपीएल 2026 से पहले शर्तों के साथ इस बैन को हटाया गया है. इस घटना के बाद अब पहला मैच इस स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी नहीं करना एक सही फैसला मना जा रहा है. इसके साथ ही फैंस को आईपीएल 2026 में धमाकेदार क्लोजिंग सेरेमनी की उम्मीद होगी. 🏏 𝐓𝐇𝐑𝐄𝐀𝐃 :RCB Home Matches at Chinnaswamy: IMPORTANT INFORMATION 🚨@BlrCityPolice pic.twitter.com/tWLTxjsPHe — Royal Challengers Bengaluru March 20, 2026 आईपीएल 2026 की सभी टीमें और उनके कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार सनराइजर्स हैदराबाद – ईशान किशन ये भी पढ़ें : 'PSL प्रोफेशनल लीग से ज्यादा मछली बाजार है..' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने खुद उड़ाई अपनी खिल्ली, वीडियो देख जानें क्या कहा?"
IPL 2026 Opening Ceremony Chinnaswamy Stadium BCCI Devajit Saikia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अभ्यास में 11 नंबर की जर्सी, मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी, भगदड़ में मरे फैंस को श्रद्धांजली देगी आरसीबीIPL 2026: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पिछले साल आरसीबी के सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्हें श्रद्धांजली देगी।
Read more »
IPL 2026: बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 से नाम वापस लियाIPL 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Read more »
IPL 2026: रिंकू सिंह बने कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तानआईपीएल 2026 से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है। यह घोषणा 'नाइट्स अनप्लग्ड 3.0' कार्यक्रम के दौरान की गई।
Read more »
IPL 2026: CSK में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन, PSL को छोड़ाचेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया, जिन्होंने नाथन एलिस की जगह ली। जॉनसन को 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया है। इससे पहले, वह पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएटर के लिए खेलने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से नाम वापस ले लिया। पीसीबी ने इस पर नाराजगी जताई है।
Read more »
IPL 2026: CSK को झटका, नाथन एलिस चोट के कारण बाहर, स्पेंसर जॉनसन टीम में शामिलचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा, जब नाथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।
Read more »
IPL 2026 कैप्टंस मीट मुंबई में हुई: पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को RCB Vs SRHIndian Premier League (IPL) 2026 Captains BCCI Meeting Mumbai Update; Follow IPL 2026 Captains List, Match Schedule, Venue Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
