'राम जी के पेड़े' अब बस्ती से निकलकर विदेशों तक पहुंच रहे, 1000 महिलाओं को मिला लाखों का ऑर्डर

Basti Peda News

'राम जी के पेड़े' अब बस्ती से निकलकर विदेशों तक पहुंच रहे, 1000 महिलाओं को मिला लाखों का ऑर्डर
Ayodhya PrasadWomen EmpowermentSelf-Reliant India
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

Basti Famous Peda: बस्ती में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे मशहूर राम जी के पेड़े अब विदेश जाने वाले हैं. इन स्वादिष्ट पेड़ों की दूसरे देशों से डिमांड आ रही है. उत्तर प्रदेश

"Basti Famous Peda: कभी-कभी कुछ ऐसी मिठाइयां मिल जाती है, जो न सिर्फ स्वाद और मिठास में अच्छी होती है बल्कि इसके पीछे संघर्ष की कहानियां भी जुड़ी होती है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की औरते भी ऐसा ही काम कर रही है.

यहां का मशहूर राम जी का पेड़ा, अब विदेशों में अपनी पहचान बनाने के लिए जाने वाला है. यह मशहूर पेड़ा हनुमानगढ़ी में हनुमान मंदिर में मुख्य रूप से भोग लगाया जाता है. इतना ही नहीं राम मंदिर में श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस पर भी यहां की महिलाओं को पेड़े बनाने का ऑर्डर दिया गया था. Advertisment 1000 महिलाओं को मिला बारह लाख का ऑर्डर बता दें कि 'राम जी का पेड़ा' एक योजना भी है. इस पहल को जनसमर्थन मिल रहा है और अब तक इसके लिए 12,31,000 के आर्डर मिल चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राप्त आर्डर से होने वाले लाभ में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हिस्से का प्रॉफिट नकद रूप में वितरित किया जाएगा, क्योंकि अधिकांश महिलाओं के बैंक खाते अभी नहीं खुले हैं. सभी महिलाओं को आश्वासन दिया गया है कि अगले महीने तक सभी संबंधित महिलाओं के बैंक खाते खुल जाने के बाद योजना की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. ये भी पढ़ें- सीएम योगी पूर्वी यूपी के युवाओं को दी सौगात, गोरखपुर में किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर का उद्घाटन महिलाओं को दी जाएगी पेड़ा बनाने की ट्रेनिंग पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवरिया सेवा प्रन्यास के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत जुड़े 100 स्वयं सहायता समूहों की कुल 1000 महिलाओं को प्रत्येक को 1,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है. इसके साथ ही महिलाओं को पेड़ा निर्माण का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, ताकि वे उच्च गुणवत्ता वाला 'राम जी का पेड़ा' तैयार कर सकें और इसे प्रसाद के रूप में बेहतर मानकों के साथ उपलब्ध करा सकें. बस्ती की शक्ति... मातृशक्ति!बस्ती में "राम जी का पेड़ा" बनाने वाली माताओं-बहनों से आज मिलकर उनके साथ संवाद किया और उनके परिश्रम से अर्जित लाभ की राशि उन्हें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।यह पहल लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रही है, अब तक ₹12,31,000 के ऑर्डर इस… pic.twitter.com/Ib72myZ2zy — Manish Mishra March 25, 2026 महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने की तैयारी उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है. इससे न सिर्फ उनकी आय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा. आने वाले समय में इस योजना का विस्तार करने की भी योजना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़कर लाभ उठा सकें. इस योजना के तहत महिलाओं के समहू बनाए जाएंगे. एक-एक समूह में 10-10 महिलाएं होंगी. इन समूहों का नाम भी देश की उन महिलाओं के नाम पर दिया गया है, जो देश की आजादी और समाज हित में अपने योगदान दे चुकी है. क्यों मशहूर है बस्ती के पेड़े? बस्ती जिले के मशहूर राम जी के पेड़े अपने अनोखे स्वाद, शुद्ध देसी घी और पारंपरिक बनाने की विधि के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं. इन पेड़ों को खास तौर पर बढ़िया मावा और गुड़ से तैयार किया जाता है, जिससे इनका स्वाद बेहद अनोखा और खुशबूदार होता है. न ज्यादा सख्त और न ही बहुत नरम, इनका परफेक्ट टेक्सचर लोगों को खास पसंद आता है. इन पेड़ों को बनाने के लिए मावा भी खुद महिलाएं बनाती है. इसके लिए वह शुद्ध दूध का इस्तेमाल करती है. ये भी पढ़ें- New Rules 1 April 2026: 1 अप्रैल से बजट की सारी घोषनाएं लागू हो जाएंगी, क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Ayodhya Prasad Women Empowerment Self-Reliant India Hanuman Garhi International Export Pahal Sanstha Clay Pot Packaging Sanatan Culture Uttar Pradesh Basti News Basti Latest News Basti News In Hindi Basti Samachar बस्ती न्यूज बस्ती का मशहूर पेडा रामजी का पेड़ा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक तरफ सीजफायर की बात, दूसरी ओर पेंटागन मिडिल ईस्ट भेज रहा हजारों सैनिक, क्या है प्लान?एक तरफ सीजफायर की बात, दूसरी ओर पेंटागन मिडिल ईस्ट भेज रहा हजारों सैनिक, क्या है प्लान?ट्रंप के सीजफायर प्लान के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे 1000 और सैनिक
Read more »

Stock Market Rally: शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलाStock Market Rally: शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलाSensex and Nifty 50 Rally: शेयर मार्केट में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी आई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा और निफ्टी 50 350 से ज्यादा चढ़ गया।
Read more »

पड़ोसी देश की जमीन ने उगला सोना, हाथ लगा 'कुबेर का खजाना'; क्या अब रातोंरात बदलेगी किस्मत?पड़ोसी देश की जमीन ने उगला सोना, हाथ लगा 'कुबेर का खजाना'; क्या अब रातोंरात बदलेगी किस्मत?चीन को मध्य चीन के वांगू गोल्ड फील्ड में 1,000 मीट्रिक टन से अधिक सोने का एक विशाल भंडार मिला है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इसका मूल्य लगभग 85.9 अरब डॉलर है।
Read more »

धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 1000 करोड़ का आंकड़ा पारधुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 1000 करोड़ का आंकड़ा पारआदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया है, 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही और इसने पहले हफ्ते में लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा, त्योहारों के माहौल का भी फायदा मिला।
Read more »

धुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, पुष्पा 2 की बराबरीधुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, पुष्पा 2 की बराबरीरणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पुष्पा 2 के बराबर है। फिल्म दुनियाभर में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 7 दिनों में 623.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है और 1006.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Read more »

अदाणी ग्रुप को बड़ी राहत: JAL-UltraTech विवाद सुलझा, अब लेनदारों को मिलेगा 1000 करोड़ रुपयेअदाणी ग्रुप को बड़ी राहत: JAL-UltraTech विवाद सुलझा, अब लेनदारों को मिलेगा 1000 करोड़ रुपयेअदाणी ग्रुप को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण में बड़ी सफलता मिली है। UltraTech सीमेंट के साथ विवाद सुलझने से अदाणी को 1,000 करोड़ रुपये की राहत मिली, जिससे लेनदारों को भुगतान करना आसान होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:28:07