धुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, पुष्पा 2 की बराबरी

मनोरंजन News

धुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया, पुष्पा 2 की बराबरी
धुरंधर 2रणवीर सिंहबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर 2 ने 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पुष्पा 2 के बराबर है। फिल्म दुनियाभर में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 7 दिनों में 623.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है और 1006.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। दोनों फिल्मों ने ये आंकड़ा 7 दिनों में पार किया। हालांकि 7 दिनों की कुल कमाई में पुष्पा 2 आगे है, जिसने 1011 करोड़ 65 लाख रुपए कमाए थे। साथ ही धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। बता दें कि धुरंधर को दुनिया भर में 1000 करोड़ कमाने में 22 दिन लगे थे। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने भारत में 47.

70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1006.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से हुई कुल कमाई होती है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स के बाद बची कमाई होती है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1006.50 करोड़ रुपए पहुंच गया।पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ : ₹102.55 करोड़ : ₹80.72 करोड़ : ₹113.00 करोड़ : ₹114.85 करोड़कुल : ₹623.42 करोड़सातवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 44.00 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 15 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ।धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई।धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है।बोलीं- मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ, परिवार ने मेरा साथ नहीं दियाइंडियन आइडल-14 के विजेता वैभव ने गाना गाया, पिता बोले- बेटे ने सरप्राइज दियासैप्टिक टैंक में मिला एक्ट्रेस मीनाक्षी का धड़:यूपी में 27 मार्च से बारिश का अलर्टउत्तरकाशी, चमोली समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार31 मार्च तक झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ावमार्च में तीसरी बार MP में गिरेगा पानी, आंधी चलेगीहिमाचल में कल से अगले 5 दिन बरसेंगे बादलबसपा प्रतिनिधिमंडल ने कोल्ड स्टोरेज हादसे का किया दौरा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

धुरंधर 2 रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पुष्पा 2 कमाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

युद्ध संकट के बीच भारत ने 1000 मीट्रिक टन चावल इस देश को भेजा, कहा- दक्षिण के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्धयुद्ध संकट के बीच भारत ने 1000 मीट्रिक टन चावल इस देश को भेजा, कहा- दक्षिण के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्धपश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत ने दक्षिण के देशों के सहयोग में भी जुटा हुआ है। इसी क्रम में भारत ने भारत ने आज सिएरा लियोन की स्कूली मध्याह्न भोजन योजना के समर्थन में 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे लेकर अहम जानकारी...
Read more »

एक तरफ सीजफायर की बात, दूसरी ओर पेंटागन मिडिल ईस्ट भेज रहा हजारों सैनिक, क्या है प्लान?एक तरफ सीजफायर की बात, दूसरी ओर पेंटागन मिडिल ईस्ट भेज रहा हजारों सैनिक, क्या है प्लान?ट्रंप के सीजफायर प्लान के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे 1000 और सैनिक
Read more »

Stock Market Rally: शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलाStock Market Rally: शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलाSensex and Nifty 50 Rally: शेयर मार्केट में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी आई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा और निफ्टी 50 350 से ज्यादा चढ़ गया।
Read more »

पड़ोसी देश की जमीन ने उगला सोना, हाथ लगा 'कुबेर का खजाना'; क्या अब रातोंरात बदलेगी किस्मत?पड़ोसी देश की जमीन ने उगला सोना, हाथ लगा 'कुबेर का खजाना'; क्या अब रातोंरात बदलेगी किस्मत?चीन को मध्य चीन के वांगू गोल्ड फील्ड में 1,000 मीट्रिक टन से अधिक सोने का एक विशाल भंडार मिला है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इसका मूल्य लगभग 85.9 अरब डॉलर है।
Read more »

धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 1000 करोड़ का आंकड़ा पारधुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 1000 करोड़ का आंकड़ा पारआदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया है, 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही और इसने पहले हफ्ते में लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा, त्योहारों के माहौल का भी फायदा मिला।
Read more »

धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार, रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया धमाल!धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार, रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया धमाल!रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसने सात दिनों में 1000 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई, कहानी और समीक्षा के बारे में पूरी जानकारी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:02:02