चीन को मध्य चीन के वांगू गोल्ड फील्ड में 1,000 मीट्रिक टन से अधिक सोने का एक विशाल भंडार मिला है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इसका मूल्य लगभग 85.9 अरब डॉलर है।
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी चीन को एक बार फिर से बड़ा खजाना हाथ लगा है। चाइनीज भूवैज्ञानिकों के मुताबिक हो सकता है कि उन्हें मध्य चीन के वांगू गोल्ड फील्ड के नीचे एक जबरदस्त अंडरग्राउंड खजाना मिला है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस भंडार में 1,000 मीट्रिक टन से अधिक सोना हो सकता है, जिसका संभावित मूल्य लगभग 85.
9 अरब डॉलर है या भारतीय करेंसी में करीब 8.06 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि ये अभी शुरुआती अनुमान हैं। क्या चीन के हाथ लग गया सुपरजायंट डिपॉजिट? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोने के भंडार की ये खोज हुनान प्रांत में स्थित पिंगजियांग काउंटी में की गई। इसके विशाल आकार के कारण, वैज्ञानिक इसे पहले से ही 'सुपरजायंट डिपॉजिट' बता रहे हैं, जो एक ऐसा शब्द जो आमतौर पर खनिजों की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण खोजों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। पूरी जानकारी सामने आना बाकी सोने का भंडार मिलने जो अनुमानित आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, वैसे तो काफी प्रभावशाली हैं। लेकिन जानकार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इस खोज पर अभी भी अध्ययन चल रहा है। सोने का केवल एक हिस्सा ही ड्रिलिंग के जरिए फिजिकल फॉर्म में सामने आ पाया है।बाकी अनुमान कंप्यूटर मॉडलों पर आधारित है, जो यह बताते हैं कि जमीन के और नीचे क्या हो सकता है। जैसे-जैसे और ज्यादा खोजबीन होगी, निकाले जा सकने वाले सोने की कुल मात्रा में बदलाव आ सकता है। पहले भी चीन को मिला है गोल्ड रिजर्व चीन ने पिछले साल भी 1,444 टन गोल्ड रिजर्व मिलने का एलान किया था। ये एलान नवंबर में किया गया था। उससे पहले साल 2024 में भी चीन ने तब 83 बिलियन डॉलर का गोल्ड डिपॉजिट मिलने की बात कही थी। क्यों अहम है वांगू गोल्ड फील्ड? वांगू गोल्ड फील्ड पिंगजियांग काउंटी की जंगली पहाड़ियों के नीचे स्थित है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसने लंबे समय से भूवैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो के शोधकर्ताओं ने हाल ही में जमीन से लगभग 2,000 मीटर नीचे सोने की 40 से अधिक शिराएं खोजी हैं।इन शिराओं में अकेले ही, अनुमानित 300 मीट्रिक टन पुष्ट सोने का भंडार मौजूद है। यह आंकड़ा सीधे ड्रिलिंग और भूवैज्ञानिक सैंपलिंग से प्राप्त हुआ है, जो इसे अब तक की इस खोज का सबसे विश्वसनीय हिस्सा बनाता है। ये भी पढ़ें - LPG Gas: संकट में भारत का 'सच्चा दोस्त' बना ये देश! दोगुनी रफ्तार से शुरू की एलपीजी की सप्लाई, गैस की टेंशन होगी 'छूमंतर'
Wangu Gold Field Supergiant Gold Deposit Hunan Province Pingjiang County Gold Reserves Mineral Discovery Geological Survey Gold Mining China Economy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आयुर्वेद पर 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का हमने रखा लक्ष्य: केरल सरकारआयुर्वेद पर 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का हमने रखा लक्ष्य: केरल सरकार
Read more »
तेजी से होगा शिकायतों का समाधान, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 1,000 कंपनियों को किया ऑनबोर्डतेजी से होगा शिकायतों का समाधान, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 1,000 कंपनियों को किया ऑनबोर्ड
Read more »
पिछले 4 वर्षों में भारत में एफडीआई प्रवाह 1,000 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पारपिछले 4 वर्षों में भारत में एफडीआई प्रवाह 1,000 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार
Read more »
भारत ने लिसोटो को 1,000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजीभारत ने लिसोटो को 1,000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी
Read more »
यूनीमेक एयरोस्पेस का शेयर 90% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹785 था, एयरोइंजन और एयरफ्रेम टूल्स बनाती है...Unimech Aerospace IPO Listing Price Update नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था
Read more »
मार्क कार्नी कनाडा के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे, 85.9% वोट मिले: जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे; रेस में शामिल 3...Canada Pm Election, mark carney, Liberal party, Canada Central bank governor, Bank of Britain Governor, Ruby Dhalla Canada PM candidate मार्क कार्नी कनाडा के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे। लिबरल पार्टी ने सोमवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) उन्हें अपना नेता चुनाव। कार्नी को 85.
Read more »
