IPL 2026: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पिछले साल आरसीबी के सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्हें श्रद्धांजली देगी।
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने की योजना भी बनाई है।विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान मचा था भगदड़आरसीबी ने पिछले साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के जश्न के लिए चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया था। सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आरसीबी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।आरसीबी की क्या है प्लानिंग?आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘मैच वाले दिन खिलाड़ी अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। मैच के दौरान वे अपनी जर्सी नंबर में ही नजर आएंगे। अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर जर्सी नंबर 11 लिखा होगा। इसके अलावा उस दिन वे अपनी बांह पर काले रंग की पट्टी भी पहनेंगे। हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 स्थायी सीटें बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। ये उन 11 फैंस के लिए हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगे।’आरसीबी का पहला मैच एसआरएच सेडिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी, जो इस मैदान पर खेले जाने वाले उनके पांच घरेलू मैचों में से पहला मैच होगा। आरसीबी इस आईपीएल में अपने शेष दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।मेनन ने यह भी बताया कि मैच के दिनों में टिकट धारकों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी। पार्किंग की पहले से बुकिंग की जा सकती है और स्टेडियम के सभी गेट मैच से चार घंटे पहले खुल जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फ्रेंचाइजी ने इस वर्ष ‘अनबॉक्स’ कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला किया है और मैच के दिन उसका पूरा ध्यान मैच को सुचारू रूप से संचालित करने पर होगा।.
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने की योजना भी बनाई है।विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान मचा था भगदड़आरसीबी ने पिछले साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के जश्न के लिए चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया था। सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आरसीबी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।आरसीबी की क्या है प्लानिंग?आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘मैच वाले दिन खिलाड़ी अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। मैच के दौरान वे अपनी जर्सी नंबर में ही नजर आएंगे। अभ्यास के दौरान सभी खिलाड़ियों की पीठ पर जर्सी नंबर 11 लिखा होगा। इसके अलावा उस दिन वे अपनी बांह पर काले रंग की पट्टी भी पहनेंगे। हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 स्थायी सीटें बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। ये उन 11 फैंस के लिए हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगे।’आरसीबी का पहला मैच एसआरएच सेडिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां अपना पहला मैच खेलेगी, जो इस मैदान पर खेले जाने वाले उनके पांच घरेलू मैचों में से पहला मैच होगा। आरसीबी इस आईपीएल में अपने शेष दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।मेनन ने यह भी बताया कि मैच के दिनों में टिकट धारकों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी। पार्किंग की पहले से बुकिंग की जा सकती है और स्टेडियम के सभी गेट मैच से चार घंटे पहले खुल जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फ्रेंचाइजी ने इस वर्ष ‘अनबॉक्स’ कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला किया है और मैच के दिन उसका पूरा ध्यान मैच को सुचारू रूप से संचालित करने पर होगा।
Ipl 2026 Rcb 11 Number Jersey Rcb Black Armband रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी फैंस भगदड़ में मौत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईपीएल में बाउंड्री से शतक लगाने वाले 11 बल्लेबाजों की लिस्टआईपीएल इतिहास में अभी तक सिर्फ 11 ही बल्लेबाजों ने एक पारी में सिर्फ छक्के-चौके से शतक लगाया है। हम आपको सभी के नाम बताते हैं।
Read more »
नजफगढ़ में 11.50 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावानजफगढ़ वार्ड में 11.
Read more »
CCSU की सम सेमेस्टर परीक्षा का शुल्क जल्दी करें जमा, वरना देनी होगी भारी लेट फीसचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सीसीएसयू के सम सेमेस्टर परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक है। परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी।
Read more »
Youtube वीडियो देखकर डाउनलोड किया ट्रेडिंग ऐप, 58 साल की महिला के साथ जो हुआ वो आपको कर देगा चौकन्नाCyber Crime in Karnataka: यूट्यूब पर ट्रेडिंग से संबंधित वीडियो पर किया भरोसा और हो गया फ्रॉड। कर्नाटक के उडुपी जिले की शिक्षका के साथ 11.
Read more »
भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 में 11 लाख करोड़ से ज्यादा पूंजीगत निवेश की बनाई योजना: सरकारभारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 में 11 लाख करोड़ से ज्यादा पूंजीगत निवेश की बनाई योजना: सरकार
Read more »
'मुसलमान का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा', AIMIM नेता हाजी शौकत अली ये क्या बोल गएएआईएमआईएम के यूपी चीफ हाजी शौकत अली का दावा है कि अगर उन्हें यूपी चुनाव में 11 विधायक भी मिल जाएं तो वे बड़ा बदलाव लाने का दम रखते हैं।
Read more »
