Voter List Gujarat 2002 pdf Download: गुजरात के लोग अब घर बैठ कर सकेंगे वोटर लिस्ट डाउनलोड, जानिए प्रक्रिया

Gujarat 2002 Voter List Pdf Download News

Voter List Gujarat 2002 pdf Download: गुजरात के लोग अब घर बैठ कर सकेंगे वोटर लिस्ट डाउनलोड, जानिए प्रक्रिया
Gujarat NewsGujarat Samacharगुजरात न्यूज़
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

Gujarat 2002 Voter List Download: गुजरात सरकार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 2002 की मतदाता सूचियों को अपडेट किया है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.

अहमदाबाद: देश भर में इस समय विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा सुर्खियों में है। इस बीच गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब गुजरात के मतदाता अपने मोबाइल से ही अपनी मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यह सूची 2002-03 की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद अपडेट की गई है। इस नई सुविधा से मतदाता घर बैठे ही अपना नाम, पता और अन्य जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता को सूची में अपना नाम नहीं मिलता है या जानकारी गलत है, तो वे बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। इस रिपोर्ट के जरिए जानिए, कैसे मतदाता सूची को मोबाइल में डाउनलोड करने की प्रक्रिया रहेगी।2002-03 की वोटर लिस्ट में किया गया है अपडेट्सगुजरात चुनाव आयोग ने 2002-03 की मतदाता सूचियों को अपडेट किया है। इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं के नाम और पते की जानकारी को सटीक बनाया गया है। यह अपडेटेड सूची अब जिलेवार और विधानसभा क्षेत्रवार https://voters.

eci.gov.in/ पोर्टल पर उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से मतदाता यह जांच सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं। साथ ही, वे अपने निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या और मतदान केंद्र का विवरण भी आसानी से देख सकते हैं।आखिरी SIR ई-रोल पर अपना नाम चेक करने के लिए:वेबसाइट पर जाएं: https://voters.eci.gov.in/सर्विसेज़ पर जाएं और ‘लास्ट SIR में अपना नाम सर्च करें’ चुनें।ड्रॉप-डाउन मेनू से, ‘अपना राज्य’ या ‘इलेक्टर डिटेल्स से सर्च करें’ चुनें।अगर आप ‘अपना राज्य’ चुनते हैं:अपना राज्य चुनें।ज़िला और असेंबली चुनाव क्षेत्र डालें।‘फ़ाइनल रोल’ पर क्लिक करें।कैप्चा पूरा करें।एक PDF अपने आप आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी।PDF खोलें और दूसरे पेज पर स्क्रॉल करें, फिर अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, या दूसरे रिश्तेदारों का नाम चेक करें।अगर आप ‘वोटर डिटेल्स से सर्च करें’ चुनते हैं:अपना राज्य चुनें।ड्रॉप-डाउन से अपना ज़िला चुनेंविधानसभा क्षेत्र चुनेंपार्ट सीरियल नंबर डालें आखिरी SIR में इलेक्टर का पूरा नाम2002/2003 में इलेक्टर रिश्तेदार का पूरा नाम → अपने पिता/माता/पति का नाम डालें।2002 में रिश्तेदार का टाइप → सही रिश्ता चुनें ।2002/2003 में अपनी लगभग उम्र चुनें2002/2003 में सेक्शन नंबर और नाम → सेक्शन चुनें ।स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा डालें‘सर्च’ पर क्लिक करेंअगर डिटेल्स मैच करती हैं, तो सिस्टम उससे जुड़ी SIR एंट्री दिखाएगा या रोल के PDF का एक्सेस देगा। डाउनलोड किया गया PDF खोलें और पेज 2 से अपने या अपने परिवार के सदस्यों के नाम देखें।ये दस्तावेज हैं जरूरीमुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुसार यदि आप SIR अभियान के तहत अपनी जानकारी अपडेट या वेरिफाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक जरूर रखें:1. जन्म प्रमाण पत्र2. निवास प्रमाण पत्र3.पासपोर्ट या शैक्षणिक प्रमाण पत्र4. आधार कार्ड या पैन कार्ड5. भूमि या गृह आवंटन प्रमाण पत्र6. परिवार रजिस्टर या स्थानीय निकाय प्रमाण पत्र7. जाति प्रमाण पत्र 8. सरकारी कर्मचारी / पेंशनभोगी पहचान पत्रवोटर लिस्ट नाम नहीं मिल रहा है तो यह करें?इस दौरान यदि आपको सूची में अपना नाम नहीं मिलता या जानकारी गलत दिख रही है, तो आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क करें। बीएलओ कार्यालय जाकर सुधार का फॉर्म भरें और अपने पहचान पत्र व निवास प्रमाण की कॉपी जमा करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gujarat News Gujarat Samachar गुजरात न्यूज़ गुजरात समाचार गुजरात 2002 वोटर लिस्ट डाउनलोड Voter List Gujarat 2002 Pdf Download News Voter List Gujarat 2002 Download वोटर लिस्ट गुजरात 2002 पीडीएफ डाउनलोड चुनाव आयोग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

22 दिन में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत: मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई, UP-गुजरात में 4-4 ...22 दिन में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत: मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई, UP-गुजरात में 4-4 ...Special Intensive Revision controversy BLO death MP UP Rajasthan Gujarat देश के 12 राज्यों में 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं के घर दस्तक दे रहे 5.
Read more »

SIR in Bengal: Big Update: ম্যাপিংয়ে মেলেনি ২৬ লাখ ভোটারের নাম! ২০০২-এর লিস্টের সঙ্গে বড় অমিল? বাদ যাবে সবার নাম?SIR in Bengal: Big Update: ম্যাপিংয়ে মেলেনি ২৬ লাখ ভোটারের নাম! ২০০২-এর লিস্টের সঙ্গে বড় অমিল? বাদ যাবে সবার নাম?SIR in Bengal: 26 lakh voters names in Bengal electoral roll not matching with 2002 list after mapping, Election Commission says
Read more »

ALERT! வாக்காளர் பட்டியல் பெயர் சேர்ப்பு SIR குறித்து தூத்துக்குடி மக்களுக்கு முக்கிய அறிவிப்பு..ALERT! வாக்காளர் பட்டியல் பெயர் சேர்ப்பு SIR குறித்து தூத்துக்குடி மக்களுக்கு முக்கிய அறிவிப்பு..Thoothukudi Voter List Update: தூத்துக்குடி SIR கணக்கெடுப்பு: வாக்காளர் பட்டியலில் உங்கள் பெயரைச் சரிபார்க்கவும் | 23 வருடங்களுக்குப் பிறகு சிறப்பு திருத்தம்
Read more »

உறவினர் பெயர் கட்டாயமில்லை: வாக்காளர் பட்டியலில் பெயரைச் சேர்க்க இன்னும் ஒரு வாரம் மட்டுமே அவகாசம்!உறவினர் பெயர் கட்டாயமில்லை: வாக்காளர் பட்டியலில் பெயரைச் சேர்க்க இன்னும் ஒரு வாரம் மட்டுமே அவகாசம்!Voter List Name: வாக்காளர் பட்டியலைச் சரி செய்வதில் பொதுமக்களின் பங்கேற்பு முக்கியத்துவம் வாய்ந்தது. இதைக்குறித்து அரசியல் கட்சிகள் மற்றும் தேர்தல் ஆணையம் அறிவுறுத்தல்கள் வழங்கி வருகின்றனர்.
Read more »

தமிழ்நாட்டில் வடமாநில வாக்காளர்கள் பதிவு? முக்கிய தகவல்தமிழ்நாட்டில் வடமாநில வாக்காளர்கள் பதிவு? முக்கிய தகவல்TN Voter List Update : தமிழ்நாட்டில் வட மாநில வாக்காளர்கள் வாக்காளர் பட்டியலில் பதிவு செய்துள்ளார்களா? என்ற சந்தகேம் இருந்து வரும் நிலையில், கன்னியாகுமரி மாவட்ட ஆட்சியர் முக்கிய விளக்கம் ஒன்றை கொடுத்துள்ளார்.
Read more »

ECI ने शुरू किया सफाई अभियान! वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मिनटों में ऐसे करें चेकECI ने शुरू किया सफाई अभियान! वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मिनटों में ऐसे करें चेकVoter ID Download: अगर आपका Voter ID कहीं खो गया है या मिल नहीं रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके घर बैठे ही अपना डिजिटल Voter ID यानी e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:34:13