ECI ने शुरू किया सफाई अभियान! वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मिनटों में ऐसे करें चेक

Voter ID Download News

ECI ने शुरू किया सफाई अभियान! वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? मिनटों में ऐसे करें चेक
How To Check Name In Voter ListE-EPIC DownloadECI SIR
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 63%

Voter ID Download: अगर आपका Voter ID कहीं खो गया है या मिल नहीं रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके घर बैठे ही अपना डिजिटल Voter ID यानी e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं.

How to Check Name in Voter List: भारतीय निर्वाचन आयोग ने हाल ही में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की शुरुआत की है. इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना और उसमें मौजूद डुप्लीकेट या दिवंगत मतदाताओं के नाम हटाना है.

चुनावों से पहले यह कदम नियमित रूप से उठाया जाता है जिससे वोटर लिस्ट पूरी तरह से सही और विश्वसनीय बनी रहे. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको वोटर-आईडी कार्ड की भी जरूरत होती है. लेकिन बहुत से लोग जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज है उनका वोटर आई कार्ड या तो खो गया है या फिर मिल नहीं रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है. अब वोटर-आईडी डाउनलोड करना और वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना बहुत ही आसान काम हो गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कहीं बाहर भी जाने की जरूरत ही नहीं है सिर्फ कुछ चरणों में आप सारी प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे... ऑनलाइन वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए ये है स्टेप्स इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय निर्वाचन आयोग यानी Election Commission of India की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां से PDF E-Roll का ऑप्शन चुनना होगा. इस पर क्लिक करने के बाद पूरे राज्य की मतदाता लिस्ट के लिंक खुल जाएंगे. इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला और निर्वाचन क्षेत्र को सेलेक्ट करते हुए अपने मतदान केंद्र के पास Final Roll पर क्लिक करना होगा. इस तरह आप पूरी वोटर लिस्ट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका जान लीजिए वहीं अगर आपने अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए अप्लाई किया है और यह कंफर्म नहीं हुआ है कि नाम मतदाता सूची में जुड़ा है या नहीं तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके यह भी जान सकते हैं. वोटर लिस्ट में नाम चेक करना बहुत आसान है. इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको Search your name in E-roll का ऑप्शन मिल जाएगा. यहां आप अपना EPIC नंबर या दूसरी जानकारी लिखें. EPIC नंबर आपका वोटर कार्ड नंबर होता है जो कार्ड पर लिखा होता है. इस प्रक्रिया के जरिए आप आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं. यह जांच जरूरी है जिससे मतदान के दिन किसी तरह की दिक्कत न आए. ये भी पढे़ंः Abhijay Arora: 90 लाख की नौकरी छोड़ी, Harvard से MBA किया; 400 रिजेक्शन झेले... ऑनलाइन Voter ID डाउनलोड करने का प्रोसेस जान लीजिए अब आप अपने Voter ID को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको Voter Services Portal पर जाना होगा. यहां अपने मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड लिख दें. इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा जिसे वेरिफाई करना होगा. फिर E-EPIC Download का ऑप्शन दिखाई देगा. आप अपनी वोटर ID को EPIC नंबर या Form Reference Number की सहायता से भी सर्च कर सकते हैं. सर्च करने के बाद स्क्रीन पर आपकी वोटर ID की जानकारी दिखाई देने लगेगी. OTP वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आप अपनी डिजिटल वोटर ID यानी e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं. इस आसान प्रक्रिया से मतदाता बिना किसी परेशानी के अपनी वोटर ID डाइनलोड कर सकते हैं. ये भी पढे़ंः AR रहमान का AI पर गुस्सा फूटा! Sam Altman और Aravind Srinivas को दी सख्त नसीहत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

How To Check Name In Voter List E-EPIC Download ECI SIR Special Summary Revision Voter ID Online Election Commission Of India Duplicate Voter Names Voter Services Portal वोटर आईडी डाउनलोड वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें ई-ईपीआईसी डाउनलोड ECI स्पेशल रिवीजन मतदाता सूची वोटर आईडी ऑनलाइन डुप्लीकेट वोटर नाम हटाना वोटर सर्विस पोर्टल चुनाव आयोग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी: प्रक्रिया पर एक्सपर्ट की चर्चा जल्द शुरू होगी; सुप्रीम कोर्ट 201...वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी: प्रक्रिया पर एक्सपर्ट की चर्चा जल्द शुरू होगी; सुप्रीम कोर्ट 201...Aadhaar Card Voter ID Linking;
Read more »

How To Download E-Voter ID Card: तुरंत चाहिए Voter ID Card? एक क्लिक में हो जाएगा डाउनलोड, ये है ऑनलाइन तरीकाHow To Download E-Voter ID Card: तुरंत चाहिए Voter ID Card? एक क्लिक में हो जाएगा डाउनलोड, ये है ऑनलाइन तरीकाअगर आपको अचानक कहीं पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है लेकिन अधिक्तर लोगों की तरह आप भी अपने पहचान पत्र को घर में सहेज कर रखते हैं, तो बता दें कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसकी ई-कॉपी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
Read more »

15 நாட்களில் புதிய வாக்காளர் அடையாள அட்டை! ஆன்லைனில் விண்ணப்பிப்பது எப்படி?15 நாட்களில் புதிய வாக்காளர் அடையாள அட்டை! ஆன்லைனில் விண்ணப்பிப்பது எப்படி?Voter ID : வாக்காளர் அடையாள அட்டை (Voter ID) 15 நாட்களில் கிடைக்கவும், அதற்கு ஆன்லைனில் விண்ணப்பிப்பது எப்படி, விண்ணப்ப நிலையை பார்ப்பது எப்படி? என்பதை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »

SIR: अखिलेश यादव के गंभीर आरोप, तीन करोड़ मतदाताओं के नाम काटना चाहते हैं भाजपा और चुनाव आयोगSIR: अखिलेश यादव के गंभीर आरोप, तीन करोड़ मतदाताओं के नाम काटना चाहते हैं भाजपा और चुनाव आयोगSamajwadi Party Allegations on BJP And ECI: अखिलेश यादव ने फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर देखने के बाद कहा कि इस फिल्म को सभी युवाओं को देखना चाहिए कि कैसे हमारे जांबाजों ने चीन से मातृभूमि की रक्षा की। इस फिल्म ने हमारे तमाम जवान जो जोखिम भरा जीवन जी रहे उनकी याद दिलाई है, नई पीढ़ी को देखना...
Read more »

SIR Row: 'ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार', मतदाता सूची पुनरीक्षण के बीच राहुल हमलावर; बंगाल पर अधिक रारSIR Row: 'ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार', मतदाता सूची पुनरीक्षण के बीच राहुल हमलावर; बंगाल पर अधिक रारकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर भाजपा अपनी मनपसंद वोटर लिस्ट तैयार कर
Read more »

CEC ज्ञानेश कुमार अंतरराष्ट्रीय संगठन IDEA की अध्यक्षता संभालने जाएंगे स्वीडनCEC ज्ञानेश कुमार अंतरराष्ट्रीय संगठन IDEA की अध्यक्षता संभालने जाएंगे स्वीडनमुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिसंबर 2025 में IDEA की अध्यक्षता संभालेंगे. भारत अपने विशाल चुनावी अनुभव से वैश्विक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करेगा. ECI और IDEA मिलकर तकनीकी नवाचार, ट्रेनिंग और चुनावी चुनौतियों से निपटने पर काम करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:28:59