डिजाइन के लिहाज से फोन बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। इसमें Crimson Bliss और Celestial Green कलर मिलते हैं। हमारे पास सेलेस्टियल ग्रीन रिव्यू के लिए आया। इसका डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। Vivo T2x 5G में रेक्टैंग्युलर कैमरा डिजाइन था जो इतना खास नहीं था। लेकिन इस बार वीवो ने डिजाइन पर खासा काम किया है और बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo T3x 5G लॉन्च हो चुका है। लेटेस्ट फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट और 6000 mAh जंबो बैटरी पैक के साथ आता है। इसे IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। कंपनी ने किफायती प्राइस रेंज में कई दमदार स्पेसिफिकेशन ऑफर किए हैं। लेकिन क्या इस फोन को 15-16 हजार रुपये खर्च करके खरीदना सही डील है या फिर कोई और विकल्प तलाश लेना चाहिए। इस लेख में हम इसी फोन को डिकोड करने वाले हैं या कहें रिव्यू करने वाले हैं। लॉन्च से लगभग एक हफ्ता पहले ये हैंडसेट हमारे पास रिव्यू के लिए आया था और अब हम इसका रिव्यू लिख रहे हैं। डिजाइन डिजाइन के लिहाज से फोन बिल्कुल भी निराश नहीं करने वाला है। इसमें Crimson Bliss और Celestial Green कलर मिलते हैं। हमारे पास सेलेस्टिल ग्रीन रिव्यू के लिए आया। इसका डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। Vivo T2x 5G में रेक्टैंग्युलर कैमरा डिजाइन था जो इतना खास नहीं था। लेकिन इस बार वीवो ने डिजाइन पर खासा काम किया है और बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल ऑफर किया है। ओवरऑल डिजाइन आपको किसी भी एंगल से निराश नहीं करने वाला है। डिस्प्ले बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.
72 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जो वीडियो और गेमिंग के दौरान अच्छा एक्सपीरियंस देती है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2408 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले के साथ अच्छा अनुभव रहा लेकिन, अधिक धूप में देखने में थोड़ी बहुत दिक्कत होती है और हां 120hz रिफ्रेश रेट गेमिंग के दौरान उतना परफेक्टली काम नहीं करता है जितना होना चाहिए। परफॉर्मेंस परफॉर्मेंस के मामले में मुझे ये फोन बेस्ट लगा। क्योंकि इसमें 16,000 रुपये में 4nm पर काम करने वाला स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट लगाया गया है। जो वाकई इसे अन्य सेगमेंट स्मार्टफोन से अलग बना देता है। चिपसेट को Adreno 710 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। चिपसेट और जीपीयू का गठजोड़ अच्छा काम करता है तो इसे वैल्यू फोर मनी मान सकते हैं। इसका AnTuTu Score 561250+ आता है। बैटरी बैटरी इस फोन का सबसे पावरफुल पॉइंट है। क्योंकि इसमें 44 वॉट के फ्लैश चार्जर से चार्ज होने वाली 6,000 mAh बैटरी दी गई है। जो एक से डेढ़ दिन आराम से चल जाती है। वहीं, गेमिंग पर भी बैटरी 7 से 8 घंटे का साथ निभा देती है। वैसे कंपनी ने क्लेम किया है कि फोन में 9.32 घंटे तक सिंगल चार्ज में गेमिंग कर सकते हैं। कैमरा Vivo T3x 5G का कैमरा मुझे एवरेज ही लगा। लेकिन इतना जरूर है कि सेगमेंट के लिहाज से देखें तो इतना भी बुरा नहीं है। फोन में 50MP मेन और 2MP बोकेह लेंस लगाया गया है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी के लिए 1080p@30fps के साथ 8MP का सेंसर फोन में मिलता है। Vivo T3x 5G से क्लिक की गई पिक्चर हमारा फैसला इतना तो साफ है कि फोन अपनी कीमत को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है। अगर आपको नॉर्मल टास्किंग और डेली यूज के लिए बजट फोन चाहिए तो ये आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। कुछ चीजें इसमें वाकई शानदार हैं जो बना देती हैं इसे सेगमेंट का सबसे खास फोन। आखिर में फोन को खरीदना न खरीदना पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। स्पेसिफिकेशन ये भी पढ़ें- Vivo T3x 5G Launched: 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वीवो फोन, चेक करें दाम
Vivo T3x 5G Vivo T3x 5G Performance Vivo T3x 5G Camera Vivo T3x 5G Secs Vivo T3x 5G Price T3x 5G रिव्यू T3x 5G स्पेक्स Vivo T3x 5G वीवो 5G स्मार्टफोन वीवो लेटेस्ट फोन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme P1 5G Series की भारत में जोरदार एंट्री, कम दाम में 5000mAh बैटरी, 6GB रैम और 50MP कैमराRealme P1 5G Series Launched: रियलमी पी1 5जी स्मार्टफोन को भारत में 5000mAh बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ उपलब्ध कराया गया है। जानें फोन में क्या-कुछ है खास...
Read more »
Moto G64 5G: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 वाला पहला फोन भारत में लॉन्च, इसमें है 6000mAh बैटरी, जानें दामMoto G64 5G Launched: मोटोरोला जी64 5जी स्मार्टफोन को 50MP रियर कैमरा, 6000mAh बैटरी और ऐंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया गया है। जानें सारे फीचर्स...
Read more »
Vivo T3x स्मार्टफोन की भारत में दस्तक, इसमें है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दाम 15000 से भी कमVivo T3x launched: वीवो टी3एक्स स्मार्टफोन को भारत में 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। जानें सारे फीचर्स...
Read more »
Vivo T3x 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, जानिए कीमतVivo T3x 5G Price in India: वीवो ने अपने 5G स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो में एक नया डिवाइस जोड़ा है. कंपनी ने 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज वाला एक बजट 5G फोन लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी, 50MP के प्राइमरी लेंस वाले डुअल रियर कैमरा और Android 14 के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Read more »
14 हजारांपेक्षा कमी किंमत, 128 GB स्टोरेज, सुपरफास्ट चार्जिंग; 'या' तारखेपासून सुरू होतोय सेल!Vivo T3x 5G Specifications: Vivoने भारतात आणखी एक नवा स्मार्टफोन लाँच केला आहे. त्याचे फिचर्स आणि स्पेसिफिकेशन कसे असतील जाणून घ्या
Read more »
क्या यही है विकसित अमेरिका का सच, सामने आईं भयावह तस्वीरें!एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये अमेरिका का वीडियो है, ये वीडियो वाकई में दिल को दहला देने वाला है.
Read more »
