Lok Sabha Elections 2024 Maharashtra voter Turnout : महाराष्ट्र में पूर्वी विदर्भ की पांच लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
Maharashtra Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज महाराष्ट्र की पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें नागपुर, चंद्रपुर, रामटेक , भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर शामिल है। भीषण गर्मी के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 19.
17 फीसदी मतदान हुआ। केंद्रीय मंत्री व नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने अपने परिवार के साथ नागपुर में वोट डाला. नितिन गडकरी ने कहा, “हमें मतदान करना चाहिए, यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी है…मैं 101% आश्वस्त हूं कि मैं अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा…” गडकरी से पहले आज सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मोहन भागवत ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। #WATCH | Nagpur, Maharashtra: RSS chief Mohan Bhagwat shows his inked finger after casting his vote in the first phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/rqZ2Fn0ZU1— ANI April 19, 2024 लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, “मतदान करना हमारा कर्तव्य है, हमारा अधिकार है। शत-प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर में अपना मतदान किया। मतदान करने के बाद फडणवीस ने कहा, “लोकतंत्र का महोत्सव शुरू हो चुका है। अभी-अभी मैंने, मेरी पत्नी, मेरी मां और मेरे परिवार ने मतदान किया। मैं जनता से अपील करता हूं कि मतदान करें, लोकतंत्र को मज़बूत करें, लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी दर्ज़ करें।” #WATCH | Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and his wife Amruta Fadnavis cast their votes at a polling booth in Nagpur #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/QPd38tla4A— ANI April 19, 2024 वहीँ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में कोराडी ग्राम पंचायत कार्यालय मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाला। अजित पवार गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में परिवार समेत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। #WATCH | NCP leader Praful Patel along with his family members casts his vote for the first phase of #LokSabhaElections2024 , at a polling booth in Gondia, Maharashtra. pic.twitter.com/inyKU4yLhA— ANI April 19, 2024 जबकि, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भंडारा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पटोले ने मतदान करने के बाद कहा, ”बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए आ रहे हैं… पीएम मोदी का इंजन फेल हो गया है और लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार चाहते हैं… मुझे विश्वास है कि यहां की 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और एमवीए गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे…” #WATCH | Maharashtra Congress president Nana Patole casts his vote at a pooling station in Bhandara. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/J2ArxZVx2O— ANI April 19, 2024
Lok Sabha Election Lok Sabha Elections 2024 Maharashtra Maharashtra Election Mohan Bhagwat Nitin Gadkari | Political News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजनाथ और कल्याण सिंह के बाद क्या गडकरी के बेटों की भी होगी राजनीति में एंट्री? जानें केंद्रीय मंत्री ने मंच से क्या दिया जवाबNagpur Lok Sabha: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से मैदान में हैं। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।
Read more »
Lok chunav Elections 2024: कुछ ही घंटों में थम जाएगा पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार, जानिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या बताए नियमRajasthan Lok Sabha Elections 2024: 19 नवंबर को पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा.
Read more »
Lok Sabha Election 2024: साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth ने चेन्नई में डाला वोट, सामने आया वीडियोआज से लोकसभा इलेक्शन को लेकर वोटिंग शुरू हो चुकी है ऐसे में बड़े-बड़े लोग भी अपना वोट देने पोलिंग बूथ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Lok Sabha Election 2024: विश्व की सबसे छोटे कद वाली महिला ने डाला वोट, की वोट डालने की अपीलLok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है...इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ने वोट डाला है.
Read more »
