राजनाथ और कल्याण सिंह के बाद क्या गडकरी के बेटों की भी होगी राजनीति में एंट्री? जानें केंद्रीय मंत्री ने मंच से क्या दिया जवाब

Lok Sabha Elections News

राजनाथ और कल्याण सिंह के बाद क्या गडकरी के बेटों की भी होगी राजनीति में एंट्री? जानें केंद्रीय मंत्री ने मंच से क्या दिया जवाब
Nagpur Lok SabhaLok Sabha ChunavChunav
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 124%
  • Publisher: 63%

Nagpur Lok Sabha: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से मैदान में हैं। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।

Nagpur Lok Sabha : लोकसभा चुनाव का वक्त है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी विपक्षी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी बीजेपी पर परिवारवाद का आरोप लगाती हैं। कांग्रेस और सपा का कहना है कि बीजेपी में कई परिवारवाद के उदाहरण हैं। जिनमें राजनाथ और कल्याण सिंह समेत कई नामों को लेकर आरोप लगाया जाता है। विपक्ष का कहना है कि राजनाथ के बेटे पंकज सिंह और कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह भी परिवारवाद के ही उदाहरण है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटों को लेकर बड़ी बात कही है। 'मुझे यह चिंता नहीं है कि मेरे लड़कों को रोजगार कैसे मिले। मेरा कोई लड़का राजनीति में नहीं है। मैंने उनको कहा है कि मेरे पुण्य का उपयोग करके तुम राजनीति में मत जाओ। तुमको राजनीति में जाना है तो पोस्टर चिपकाओ, दीवारों पर रंग लगाओ और लोगों के बीच जाओ।' यह बातें केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने अपनी लोकसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे किए हुए काम पर अगर किसी का अधिकार है तो वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अधिकार है। यह मैंने तय किया है। गडकरी ने कहा कि नागपुर शहर मेरा परिवार है। आप सब मेरे हैं और मैं आपका हूं। नागपुर से भाजपा प्रत्याशी ने इस दौरान अपनी मां की भी जिक्र किया। गडकरी ने कहा कि मेरी मां ने मुझे बताया था कि तुम दिव्यांग, कैंसर मरीज, हार्ट मरीज की सेवा करते रहो, तुमको कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने 90 ट्राईसाइकिल दिव्यांगों को दी। जब मैंने इस दौरान उनको गुलाब का फूल दे रहा था उनकी आंखों में आंसू थे। 350 लोगों को पैर लगाकर दिए हैं, वो फुटबॉल खेलने लगे, बुलेट चलाने लगे। मैंने अपने मन में कहा कि सब कुछ मिल गया। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं लोगों के हित लिए काम करता हूं। उसके बावजूद जिसको वोट देना है दे, लेकिन मैं जातिवाद, सांप्रदायिकता नहीं करूंगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, यह जो मोदी जी ने कहा उसी के अनुसार चलूंगा। Also Read‘ये बीजेपी वाला Question है’, जानिए राहुल गांधी ने पत्रकार के सवाल पर ऐसा क्यों कहा? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए गडकरी ने कहा कि इसको लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिन लोगों ने 80 बार इमरजेंसी के समय संविधान को तोड़ने का काम किया वो हमारे बारे में अप्रचार करते हैं। यह ऐसे लोग हैं जो लोगों को कनवेंश नहीं कर सकते तो कन्फ्यूज करने की कोशिश करते हैं। गडकरी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस चुनाव में निश्चित रूप से पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा। गडकरी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करता था तो दीवारों पर चूना लगाकर लिखता था, क्योंकि मेरी हैंड राइटिंग खराब थी। बता दें, महाराष्ट्र में पहले चरण में विदर्भ की 10 में से पांच सीटों पर मतदान होना है। इनमें चार पर भाजपा- कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीटें भाजपा जीती थी। इस बार विदर्भ में कई मुद्दे हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाएंगे उनमें विकास प्रमुख मुद्दा है। नागपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यह महाराष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों में से एक है, क्योंकि यहां से भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनके काम का बोलबाला जैसे पूरा देश देख रहा है, वैसे ही उनका अपना शहर नागपुर में भी। कांग्रेस ने उनके मुकाबले नागपुर के ही अपने एक विधायक विकास ठाकरे को टिकट दिया है। नागपुर में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।.

Nagpur Lok Sabha: लोकसभा चुनाव का वक्त है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी विपक्षी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी बीजेपी पर परिवारवाद का आरोप लगाती हैं। कांग्रेस और सपा का कहना है कि बीजेपी में कई परिवारवाद के उदाहरण हैं। जिनमें राजनाथ और कल्याण सिंह समेत कई नामों को लेकर आरोप लगाया जाता है। विपक्ष का कहना है कि राजनाथ के बेटे पंकज सिंह और कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह भी परिवारवाद के ही उदाहरण है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटों को लेकर बड़ी बात कही है। 'मुझे यह चिंता नहीं है कि मेरे लड़कों को रोजगार कैसे मिले। मेरा कोई लड़का राजनीति में नहीं है। मैंने उनको कहा है कि मेरे पुण्य का उपयोग करके तुम राजनीति में मत जाओ। तुमको राजनीति में जाना है तो पोस्टर चिपकाओ, दीवारों पर रंग लगाओ और लोगों के बीच जाओ।' यह बातें केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने अपनी लोकसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे किए हुए काम पर अगर किसी का अधिकार है तो वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अधिकार है। यह मैंने तय किया है। गडकरी ने कहा कि नागपुर शहर मेरा परिवार है। आप सब मेरे हैं और मैं आपका हूं। नागपुर से भाजपा प्रत्याशी ने इस दौरान अपनी मां की भी जिक्र किया। गडकरी ने कहा कि मेरी मां ने मुझे बताया था कि तुम दिव्यांग, कैंसर मरीज, हार्ट मरीज की सेवा करते रहो, तुमको कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने 90 ट्राईसाइकिल दिव्यांगों को दी। जब मैंने इस दौरान उनको गुलाब का फूल दे रहा था उनकी आंखों में आंसू थे। 350 लोगों को पैर लगाकर दिए हैं, वो फुटबॉल खेलने लगे, बुलेट चलाने लगे। मैंने अपने मन में कहा कि सब कुछ मिल गया। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं लोगों के हित लिए काम करता हूं। उसके बावजूद जिसको वोट देना है दे, लेकिन मैं जातिवाद, सांप्रदायिकता नहीं करूंगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, यह जो मोदी जी ने कहा उसी के अनुसार चलूंगा। Also Read‘ये बीजेपी वाला Question है’, जानिए राहुल गांधी ने पत्रकार के सवाल पर ऐसा क्यों कहा? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए गडकरी ने कहा कि इसको लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिन लोगों ने 80 बार इमरजेंसी के समय संविधान को तोड़ने का काम किया वो हमारे बारे में अप्रचार करते हैं। यह ऐसे लोग हैं जो लोगों को कनवेंश नहीं कर सकते तो कन्फ्यूज करने की कोशिश करते हैं। गडकरी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस चुनाव में निश्चित रूप से पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा। गडकरी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करता था तो दीवारों पर चूना लगाकर लिखता था, क्योंकि मेरी हैंड राइटिंग खराब थी। बता दें, महाराष्ट्र में पहले चरण में विदर्भ की 10 में से पांच सीटों पर मतदान होना है। इनमें चार पर भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीटें भाजपा जीती थी। इस बार विदर्भ में कई मुद्दे हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाएंगे उनमें विकास प्रमुख मुद्दा है। नागपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यह महाराष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों में से एक है, क्योंकि यहां से भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनके काम का बोलबाला जैसे पूरा देश देख रहा है, वैसे ही उनका अपना शहर नागपुर में भी। कांग्रेस ने उनके मुकाबले नागपुर के ही अपने एक विधायक विकास ठाकरे को टिकट दिया है। नागपुर में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Nagpur Lok Sabha Lok Sabha Chunav Chunav Nitin Gadkari Bjp Congress Will Nitin Gadkari Sons Join Politics Here What Union Minister Said Rajnath Singh Kalyan Singh लोकसभा चुनाव नितिन गडकरी बीजेपी कांग्रेस केंद्रीय मंत्री नागपुर लोकसभा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Elections : गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, खैरागढ़ में करेंगे सभा; भूपेश को देंगे चुनौतीLok Sabha Elections : गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, खैरागढ़ में करेंगे सभा; भूपेश को देंगे चुनौतीपीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाओं के बाद अब रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिले में प्रवास पर रहेंगे।
Read more »

कांग्रेस के सत्ता में आने पर बढ़ जाता है भ्रष्टाचार : राजनाथ सिंहराजनाथ सिंह ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार की वकालत करते हुए कहा कि इससे लोगों के समय के साथ-साथ देश के संसाधनों की भी बचत होगी।
Read more »

लोक सभा चुनाव समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम: बंसलसुनील बंसल ने रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह को चुनाव जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान पर जोर देने की सलाह दी।
Read more »

Tesla: टेस्ला की भारत में संभावित एंट्री की चीन ने की आलोचना, जानें क्या है तिलमिलाने की असली वजहTesla: टेस्ला की भारत में संभावित एंट्री की चीन ने की आलोचना, जानें क्या है तिलमिलाने की असली वजहTesla: टेस्ला की भारत में संभावित एंट्री की चीन ने की आलोचना, जानें क्या है तिलमिलाने की असली वजह
Read more »

Lok Sabha Election 2024: क्या मोदी सरकार ने वेलफेयर स्कीम पर मनमोहन सरकार से ज्यादा खर्च किया है?NDA के कार्यकाल को अक्सर उदार कल्याण एजेंडे वाले वर्षों के रूप में सराहा जाता है। लेकिन क्या केंद्रीय बजट के आवंटन इस आकलन की पुष्टि करते हैं?
Read more »

देश में BJP या मोदी की कोई लहर नहीं, इंडिया गठबंधन केंद्र में बनाएगी सरकार, कांग्रेस नेता शिवकुमार का दावादेश में BJP या मोदी की कोई लहर नहीं, इंडिया गठबंधन केंद्र में बनाएगी सरकार, कांग्रेस नेता शिवकुमार का दावाशिवकुमार ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा और उनसे पूछा कि उन्होंने केरल के विकास में क्या योगदान दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:41:23