हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। ज्यादातर हिंदू अनुयायियों के घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है और इसकी सुबह-शाम पूजा भी की जाती है। माना गया है कि घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होने का अर्थ है कि आपके ऊपर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी हुई...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Diya : सनातन मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में सुबह-शाम तुलसी की पूजा होती है, वहां लक्ष्मी जी का सदैव वास बना रहता है। इसके साथ ही तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाना भी जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रतिदिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से साधक को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा के दौरान घी का दीया जलाना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है, जिससे घर की आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से घर परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। मिलेंगे अच्छे परिणाम तुलसी के पास रोजाना घी का दीपक जलाने से लक्ष्मी जी की प्रसन्न होती हैं और घर में उनका वास बना रहता है। साथ ही तुलसी की कृपा से जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। साथ ही व्यक्ति की हर परेशानी भी दूर होने लगती है। इतना ही नहीं, तुलसी पर प्रतिदिन घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति से भी छुटकारा मिलता है। WhatsApp पर हमसे जुड़ें.
इस लिंक पर क्लिक करें किस तरह जलाएं दीपक सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करें। पूजा खत्म होने के बाद तुलसी जी को प्रणाम करते हुए शुद्ध जल चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी जी के समक्ष गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक को रखने के लिए चावल की छोटी सी ढेरी बनाएं और उसके ऊपर दीपक रखें। इसके बाद तुलसी जी की सात बार परिक्रमा करें। अंत में तुलसी के समक्ष एक आसन बिछाकर बैठ जाएं और तुलसी जी के मंत्रों का जाप करें। डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Tulsi Rules Religious Significance Of Tulsi Tulsi Significance Tulsi Plant For Money Tulsi Benefits In Hindi Tulsi Ke Niyam Tulsi Diya
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुश्मनी की भेंट चढ़ी 1 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार, बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आगबीच सड़क पर धूं-धूंकर जलती दिखी लेम्बोर्गिनी कार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Read more »
Japan में 17 मिनट तक रुकी रही Bullet Train, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आपJapanese Bullet Trains: जापान रेलवे के अनुसार, पहली बार 1964 में लॉन्च किए गए शिंकानसेन नेटवर्क को कभी भी ऐसी किसी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप किसी यात्री की मौत हुई हो या उसे चोटें आई हों.
Read more »
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी व्रत करने से मिलते हैं कई लाभ, यहां पढ़िए कथाहिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। साधकों द्वारा प्रभु श्री हरि की कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी का व्रत किया जाता है। व्रत कथा के बिना कोई भी व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं कामदा एकादशी की व्रत कथा और जानते हैं इस व्रत की महिमा के विषय...
Read more »
क्रिकेट में OUT होने के 11 तरीके, नियम जानकर हैरान रह जाएंगे आपक्रिकेट में OUT होने के 11 तरीके, नियम जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Read more »
