ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज रूस दौरे पर जाएंगे। ईरानी विदेश मंत्री की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मौजूदा स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श की संभावना है।
रविवार को अमेरिका द्वारा ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज रूस दौरे पर जाएंगे। ईरानी विदेश मंत्री की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मौजूदा स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श की संभावना है। मेहर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 'इस्तांबुल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईरान के शीर्ष राजनयिक ने रूसी नेतृत्व के साथ गंभीर विचार विमर्श के लिए सोमवार को मास्को का दौरा करने की जानकारी दी।' उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक करना उनकी यात्रा की योजनाओं में से एक है।.
रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने भी ईरानी विदेश मंत्री के मास्को दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तेहरान और मास्को ने हमेशा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर उच्च परामर्श के स्तर को बनाए रखा है। उम्मीद है कि ईरान और रूस के बीच वार्ता मौजूदा स्थिति को स्थिर करने में मददगार और रचनात्मक साबित होगी।अमेरिका ने रविवार की सुबह ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया था। रूस ने अमेरिका के इस हमले की कड़ी निंदा की थी। रूस के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में अमेरिकी हमले को गैर-जिम्मेदार बताया था। साथ ही कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य द्वारा किया गया यह हमला न सिर्फ घोर निंदनीय है, बल्कि यह क्षेत्रीय अस्थिरता को भी बढ़ावा देगा। .यह परमाणु अप्रसार संधि व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि आईएईए नेतृत्व तुरंत पेशेवर और पारदर्शी तरीके से जवाब देगा। आगामी विशेष सत्र में विचार के लिए महानिदेशक की ओर से एक निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी आवश्यक है।रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भी कड़ा रुख अपनाना चाहिए और संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की ओर से की गई टकरावपूर्ण और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों को सामूहिक रूप से खारिज किया जाना चाहिए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरइजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया गया।
Read more »
DNA: पाक हटा पीछे, पुतिन की हुई एंट्री! ईरान में हुई चीनी विमानों की लैंडिंग, क्या होने जा रहा तीसरा विश्व युद्ध?DNA Analysis: इस बीच बड़ी खबर ये है कि इजरायल-ईरान युद्ध में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एंट्री हो गई है.
Read more »
खामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
Read more »
“कुछ न किया तो सब पछताएंगे”Israel के साथ जंग पर UNHRC में क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?
Read more »
'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजहईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है।
Read more »
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगेईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे
Read more »
