ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे

United States News News

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे

तेहरान, 22 जून । रविवार को अमेरिका द्वारा ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि वे रूस दौरे पर जाएंगे। ईरानी विदेश मंत्री की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मौजूदा स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श की संभावना है। मेहर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस्तांबुल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईरान के शीर्ष राजनयिक ने रूसी नेतृत्व के साथ गंभीर विचार विमर्श के लिए सोमवार को मास्को का दौरा करने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक करना उनकी यात्रा की योजनाओं में से एक है।रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने भी ईरानी विदेश मंत्री के मास्को दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तेहरान और मास्को ने हमेशा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर उच्च परामर्श के स्तर को बनाए रखा है। उम्मीद है कि ईरान और रूस के बीच वार्ता मौजूदा स्थिति को स्थिर करने में मददगार और रचनात्मक साबित होगी।अमेरिका ने रविवार की सुबह ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया था। रूस ने अमेरिका के इस हमले की कड़ी निंदा की थी। रूस के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में अमेरिकी हमले को गैर-जिम्मेदार बताया था। साथ ही कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य द्वारा किया गया यह हमला न सिर्फ घोर निंदनीय है, बल्कि यह क्षेत्रीय अस्थिरता को भी बढ़ावा देगा। यह परमाणु अप्रसार संधि व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है।रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि आईएईए नेतृत्व तुरंत पेशेवर और पारदर्शी तरीके से जवाब देगा। आगामी विशेष सत्र में विचार के लिए महानिदेशक की ओर से एक निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी आवश्यक है।रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भी कड़ा रुख अपनाना चाहिए और संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की ओर से की गई टकरावपूर्ण और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों को सामूहिक रूप से खारिज किया जाना चाहिए।--आईएएनएसपीएके/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अराघची का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता का पांचवां दौर 'सबसे पेशेवर वार्ताओं में से एक'अराघची का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता का पांचवां दौर 'सबसे पेशेवर वार्ताओं में से एक'अराघची का दावा, ईरान-अमेरिका वार्ता का पांचवां दौर 'सबसे पेशेवर वार्ताओं में से एक'
Read more »

ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्तावईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्तावईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव
Read more »

DNA: पाक हटा पीछे, पुतिन की हुई एंट्री! ईरान में हुई चीनी विमानों की लैंडिंग, क्या होने जा रहा तीसरा विश्व युद्ध?DNA: पाक हटा पीछे, पुतिन की हुई एंट्री! ईरान में हुई चीनी विमानों की लैंडिंग, क्या होने जा रहा तीसरा विश्व युद्ध?DNA Analysis: इस बीच बड़ी खबर ये है कि इजरायल-ईरान युद्ध में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एंट्री हो गई है.
Read more »

कहां तक जाएगी इजरायल-ईरान की जंग, कौन किस पर पड़ेगा भारी? जिनेवा में लगा जमघट, कूटनीति से सुलझेगा मामला!कहां तक जाएगी इजरायल-ईरान की जंग, कौन किस पर पड़ेगा भारी? जिनेवा में लगा जमघट, कूटनीति से सुलझेगा मामला!Iran Israel War News: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों तथा यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक के साथ बैठक के लिए जिनेवा जा रहे हैं.
Read more »

'ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे...', रूस के पूर्व राष्ट्रपति का बड़ा दावा; कल पुतिन से मुलाकात करेंगे ईरानी विदेश मंत्री'ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे...', रूस के पूर्व राष्ट्रपति का बड़ा दावा; कल पुतिन से मुलाकात करेंगे ईरानी विदेश मंत्रीमेदवेदेव ने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा कि न्यूक्लियर मैटेरियल का एनरिचमेंट, लेकिन अब हम खुले तौर पर कह सकते हैं कि न्यूक्लियर हथियारों का भविष्य में प्रोडक्शन जारी रहेगा। उन्होंने ये भी दावा किया कि कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार देने के लिए तैयार...
Read more »

रूस गए ईरानी विदेश मंत्री, पुतिन से करेंगे गंभीर सलाह मशविरारूस गए ईरानी विदेश मंत्री, पुतिन से करेंगे गंभीर सलाह मशविराईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची मॉस्को के लिए रवाना हो गए. इस बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका हवाई हमलों में सिर्फ सतही नुकसान हुआ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:57