ईरान पर अमेरिकी हमले ने वार्ता की नई संभावना खोली : भारत में इजरायली राजदूत (आईएएनएस साक्षात्कार)

United States News News

ईरान पर अमेरिकी हमले ने वार्ता की नई संभावना खोली : भारत में इजरायली राजदूत (आईएएनएस साक्षात्कार)
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ईरान पर अमेरिकी हमले ने वार्ता की नई संभावना खोली : भारत में इजरायली राजदूत (आईएएनएस साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 22 जून । भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने ईरान में अमेरिकी हमलों की तारीफ की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रविवार को कहा कि यह कदम ईरान को "ईमानदारी से" कूटनीतिक वार्ता की मेज पर लौटने का एक अवसर प्रदान करता है।"ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचा" वाले ईरान के दावे पर राजदूत अजार ने कहा, “ईरान इन हमलों के प्रभाव को कमतर बताने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि अमेरिकी और इजरायली हमले बेहद सटीक और प्रभावशाली रहे हैं। इन हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कई वर्षों पीछे धकेल दिया है।उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने संवर्धित यूरेनियम पहले से हटा भी लिया था, तो भी संवर्धन की सुविधाएं और कन्वर्जन साइट तबाह हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, “ईरान को अपने पास मौजूद यूरेनियम को नष्ट करना चाहिए और उसे देश से बाहर भेज देना चाहिए।”अजार ने कहा कि फिलहाल इजरायल या अमेरिका की जमीन पर किसी सैन्य अभियान की योजना की मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन यह स्पष्ट है कि ईरान को एक सख्त संदेश दिया गया है। पाकिस्तान की भूमिका पर उन्होंने कहा, “फिलहाल मुझे पाकिस्तान द्वारा ईरान को परमाणु सहायता देने की कोई जानकारी नहीं है।”उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता कि हम विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। इजरायल ने जिम्मेदारी के साथ सीमित और लक्षित कार्रवाई की है। यह केवल ईरान की ओर से हमारे विनाश की योजना के खिलाफ है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले ने इजरायली प्रयासों को मजबूती दी है और अब एक “संवाद की खिड़की” खुली है।इजरायली दूत ने बताया, “हमने हाल ही में हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को मारे गए तीन और नागरिकों के शवों को बरामद किया है। अब तक हम 200 से अधिक बंधकों को वापस ला चुके हैं, जबकि 50 अब भी लापता हैं, जिनमें से लगभग 20 के जीवित होने की संभावना है।” उन्होंने बताया कि इजरायल ने मानवीय सहायता वितरण का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है ताकि हमास की पकड़ कमजोर की जा सके। उन्होंने कहा, “हम गाजा में हमास के पूरी तरह से सफाए तक यह युद्ध जारी रखेंगे।”राजदूत ने कहा, “हमारा उद्देश्य सत्ता परिवर्तन नहीं है, बल्कि ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से उत्पन्न खतरों को खत्म करना है।”ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने पर उन्होंने कहा, “हम किसी भी विकल्प को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है, उन खतरों का पूरी तरह सफाया करना जो हमारे अस्तित्व के लिए संकट हैं।”सोनिया गांधी के लेख पर राजदूत ने नाराजगी जताते हुए कहा, “हमें निराशा है कि जिन राजनेताओं का जिक्र किया गया है, उन्होंने 7 अक्टूबर के हमलों की उचित निंदा नहीं की। ईरान की तीन दशकों की आक्रामकता को नजरअंदाज करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शांति की अपील पर राजदूत अजार ने कहा कि यदि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय आक्रामकता को समाप्त करता है, तो डिप्लोमेसी की गुंजाइश जरूर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान रचनात्मक और जिम्मेदार रवैया अपनाएगा, जिससे क्षेत्र में स्थिरता और शांति वापस लाई जा सके।--आईएएनएसडीएससी/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? सामने आ गई तारीख! जानिए खामनेई के पास कितना वक्तईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? सामने आ गई तारीख! जानिए खामनेई के पास कितना वक्तIsrael Iran War: इधर खामेनेई ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए. तो उधर ट्रंप ने ईरान पर हमले की तारीख दे
Read more »

ईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा कीईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा कीईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा की
Read more »

पाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकपाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकईरान के वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ईरान शांति और सुरक्षा के पक्ष में है और हमेशा शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन इजरायली सैन्य हमले की निंदा की जाए।
Read more »

भारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रभारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रईरान ने भारत से आग्रह किया है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए। ईरान के उप-राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने भारत से इजरायल की निंदा करने का आह्वान किया है।
Read more »

ईरान के बाद पाकिस्तान... इजरायल के पूर्व मंत्री ने बताया अगला हमला किस पर होगा, मुनीर सेना की उड़ी नींदईरान के बाद पाकिस्तान... इजरायल के पूर्व मंत्री ने बताया अगला हमला किस पर होगा, मुनीर सेना की उड़ी नींदइजरायल और ईरान के बीच तेज होती लड़ाई पाकिस्तान की चिंता बढ़ा रही है। इजरायली नेताओं की ओर से ऐसे बयान आए हैं, जो पाकिस्तान पर हमले का संकेत देते हैं।
Read more »

'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजह'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजहईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:37