Israel Iran War: इधर खामेनेई ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए. तो उधर ट्रंप ने ईरान पर हमले की तारीख दे
US Vs Iran: अब अमेरिकी सेना के स्ट्राइक ग्रुप का मूवमेंट बताता है कि हमले से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान को चारों तरफ से घेरना चाहते हैं ताकि युद्ध में ईरान को किसी किस्म की विदेशी मदद ना मिल सके.
health tipsaamir khan 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग पर गर्लफ्रेंड गौरी संग रोमांटिक हुए आमिर खान, हाथों में हाथ डाले दिए पोज, PHOTOSइस तरह से इस्तेमाल कर लें चावल का पानी, 30 दिन में चेहरे पर दिखेगा कोरियन वाला ग्लोइंग स्किन इधर खामेनेई ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए. तो उधर ट्रंप ने ईरान पर हमले की तारीख दे दी. कुछ अमेरिकी अखबारों ने दावा किया है कि इस हफ्ते के अंत तक ईरान पर अमेरिकी हमला शुरु हो सकता है. ये दावे क्यों किए जा रहे हैं, ये समझने के लिए आपको अमेरिका की सैन्य हलचल देखनी चाहिए. अमेरिकी मीडिया और पश्चिमी देशों की मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ट्रंप दो हफ्तों के भीतर अपनी सेना को युद्ध का आदेश दे सकते हैं.अमेरिकी नौसेना ने भूमध्य सागर में अपना एक स्ट्राइक ग्रुप भेज दिया है. जिसकी अगुवाई एक विमानवाहक पोत कर रहा है. लाल सागर में पहले से अमेरिका का एक स्ट्राइक ग्रुप तैनात है. वहीं अरब के सागर में भी अमेरिका ने विमानवाहक पोत तैनात कर रखा है. यानी अमेरिका ने समंदर में ईरान की घेराबंदी शुरु कर दी है. हमने 18 जून को DNA में दिखाया था किस तरह अमेरिका ने 36 फाइटर जेट्स और 30 से ज्यादा ईंधन भरने वाले विमान मिडिल ईस्ट के लिए रवाना हुए थे.अब अमेरिकी सेना के स्ट्राइक ग्रुप का मूवमेंट बताता है कि हमले से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान को चारों तरफ से घेरना चाहते हैं ताकि युद्ध में ईरान को किसी किस्म की विदेशी मदद ना मिल सके. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ईरान पर हमले के लिए ट्रंप ने अपना सेनापति यानी कमांडर भी चुन लिया है. इन दावों के मुताबिक अमेरिकी फौज की सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल माइकल कुरिल्ला और ट्रंप की मुलाकात हुई है. मुलाकात में कुरिल्ला ने संभावित हमले का पूरा प्लान ट्रंप के सामने रखा. जिससे ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है और बहुत मुमकिन है कि कुरिल्ला को ही ईरान पर हमले की जिम्मेदारी दी जाए. आखिर कुरिल्ला पर ट्रंप को इतना भरोसा क्यों है ये जानने के लिए आपको इस अमेरिकी कमांडर का कैरियर रिकॉर्ड बेहद गौर से पढ़ना चाहिए.1988 में माइकल कुरिल्ला अमेरिकी फौज में भर्ती हुए. सैन्य सेवा के शुरुआती काल में कुरिल्ला ने पहले खाड़ी युद्ध और यूगोस्लाविया के शांति मिशन में हिस्सा लिया. 2004 से 2014 के बीच जनरल कुरिल्ला ने इराक, अफगानिस्तान और सीरिया में अमेरिकी अभियानों में हिस्सा लिया था. मोसुल की लड़ाई में कुरिल्ला को 3 गोलियां लगी थीं फिर भी वो अपनी सैन्य टुकड़ी को लेकर आगे बढ़ते रहे. इस वीरता के लिए उन्हें अमेरिकी सेना के BRONZE MEDAL से भी सम्मानित किया गया था. यूक्रेन युद्ध के दौरान भी उन्होंने जर्मनी से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की जिम्मेदारी संभाली थी.
US Attack On Iran News Donald Trump US Vs Iran US Attack On Iran Date US Attack On Iran Time Date For US Attack On Iran Confirmed Trump Kattap
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'एक पर नजर डाली, तो दोनों चिकन नेक...' सीएम हिमंत ने बांग्लादेश को याद दिलाया भूगोल, गौर से सुन ले यूनुस सर...असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश को चेतावनी दी कि अगर भारत के सिलिगुड़ी कॉरिडोर पर हमला हुआ, तो भारत बांग्लादेश के दोनों चिकन नेक पर जवाबी कार्रवाई करेगा.
Read more »
बेंजामिन नेतन्याहू के अटैकिंग मोड पर ट्रंप ने फेर दिया पानी, बोले- ईरान पर हमला अभी नहीं करेंअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि ईरान पर सैन्य हमला फिलहाल न किया जाए
Read more »
भाई-बहन के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई? केसीआर की पार्टी में कविता बनाम केसीआर, जानें BRS में क्यों उथल-पुथलतेलंगाना में BRS के अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है, जहां के.
Read more »
Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »
आज का एक्सप्लेनर: ईरान बोला- इजराइल पर 'इस्लामिक बम' चलाएगा पाकिस्तान; ये क्या है और कैसे बना; क्या यहूदियो...Pakistan Islamic Bomb Story Explained; क्या है 'इस्लामिक बम' की पूरी कहानी, क्या ईरान के लिए पाकिस्तान सचमुच इजराइल पर हमला करेगा और अभी तक एकजुट क्यों नहीं हुए मुस्लिम देश
Read more »
अमेरिका में प्रलय के विमान ने भरी उड़ान, परमाणु हमले के समय होता है इस्तेमाल, ईरान-इजरायल युद्ध में क्या होने जा रहा?इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के तेज होने के बाद अमेरिका पर दुनिया की नजर है। अभी ये तय नहीं है कि अमेरिका इसमें सीधी दखल देगा या नहीं।
Read more »
