ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव

United States News News

ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियन अली मदनीजादेह को वित्त मंत्री बनाने का करेंगे प्रस्ताव

तेहरान, 1 जून । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आर्थिक मामलों और वित्त विभाग के मंत्री के पद के लिए अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अली मदनीजादेह के नाम का संसद के समक्ष प्रस्ताव करने की तैयारी में हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है।ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि अगर मदनीजादेह को मजलिस से विश्वास मत हासिल करने में सफलता मिलती है, तो वे अब्दोलनासर हेममती की जगह लेंगे, जिन पर 2 मार्च को महाभियोग लगाया गया था।सेंट्रल बैंक के पूर्व गवर्नर हेममती पर रूढ़िवादी-बहुमत वाली मजलिस के एक बड़े हिस्से ने देश की भयावह मुद्रास्फीति की स्थिति और ईरानी रियाल के मूल्य में तेजी से गिरावट को काबू करने में विफलता का आरोप लगाया था। महाभियोग मतदान के दौरान मौजूद मजलिस के लगभग दो-तिहाई सदस्यों ने उन्हें हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रतिबंध-प्रभावित देश में छह महीने पहले ही उन्होंने पदभार संभाला था।उनके हटाए जाने के बाद, रहमतुल्लाह अक्रमी कार्यवाहक अर्थव्यवस्था मंत्री थे, लेकिन राष्ट्रपति पेजेशकियन ने उन्हें इस प्रमुख पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया है।मदनीजादेह शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।अपने स्कूली वर्षों के दौरान, उन्होंने ईरानी गणित ओलंपियाड में स्वर्ण पदक और अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता। ईरानी मीडिया के अनुसार, उन्होंने शरीफ, स्टैनफोर्ड और शिकागो विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।--आईएएनएसएससीएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिजअमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिजअमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज
Read more »

भारत पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल करने के लिए करेगा पहलभारत पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल करने के लिए करेगा पहलसूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंटरनेशनल मोनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ खुद बात कर पाकिस्तान को वित्तीय मदद देने के प्रस्ताव का विरोध किया था.
Read more »

सॉफ्टबैंक ने 300 अरब डॉलर का यूएस-जापान टेक फंड बनाने का प्रस्ताव दिया : रिपोर्टसॉफ्टबैंक ने 300 अरब डॉलर का यूएस-जापान टेक फंड बनाने का प्रस्ताव दिया : रिपोर्टसॉफ्टबैंक ने 300 अरब डॉलर का यूएस-जापान टेक फंड बनाने का प्रस्ताव दिया : रिपोर्ट
Read more »

आ सकती है गुड न्‍यूज... ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हो रही बातचीत पर बोले ट्रंपआ सकती है गुड न्‍यूज... ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हो रही बातचीत पर बोले ट्रंपअमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु डील को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि ईरान के मोर्चे से हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है.
Read more »

बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है : मंत्री रत्नेश सदाबिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है : मंत्री रत्नेश सदाबिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है : मंत्री रत्नेश सदा
Read more »

करदाताओं की सेवा करना अधिकारियों का कर्तव्य : वित्त मंत्री सीतारमणकरदाताओं की सेवा करना अधिकारियों का कर्तव्य : वित्त मंत्री सीतारमणकरदाताओं की सेवा करना अधिकारियों का कर्तव्य : वित्त मंत्री सीतारमण
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:57:47