शासन ने हर घर में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत बिंदकी नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के मन में अधिक बिल आने की आशंका को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने हर तीसरे घर में इलेक्ट्रॉनिक मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला किया है। रीडिंग मिलान के बाद संतुष्ट होने पर ही इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाया जाएगा। अभी तक 30...
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। शासन ने सक्सेस स्टोरी नाम से अभियान की शुरुआत कर हर घर में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ता को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य तय किया है। विद्युत वितरण खंड दो में अभियान के तहत बिंदकी नगर को चुना गया है। यहां घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टीमें पहुंचने लगी हैं। बिजली विभाग को भारी विरोध के बीच मीटर बदलने का काम करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर में अधिक बिल व रीडिंग आने की उपभोक्ताओं के संशय को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने इसका तोड़ निकाला है। वैसे तो बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इलेक्ट्रानिक मीटर को जमा कर ले रहा है। पर यहां हर तीसरे उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रानिक मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। दोनों मीटर की बिल की रीडिंग मिलान के बाद जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर संतुष्ट होगा, तब इलेक्ट्रानिक मीटर को बिजली विभाग हटाएगा। उपखंड अधिकारी विजय सिंह ने बताया नगर में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की रीडिंग व बिल पर संशय है। हर तीसरे और चौथे घर में इलेक्ट्रानिक मीटर के साथ स्मार्ट मीटर को लगाया जा रहा है, ताकि मीटर की रीडिंग का मिलान करके उपभोक्ता संतुष्ट हो सके। जब स्मार्ट मीटर की रीडिंग गलत होने की भ्रांति दूर हो जाएगी तब इलेक्ट्रानिक मीटर को हटा दिया जाएगा। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता बनेंगे स्मार्ट स्मार्ट मीटर लगाने का मकसद उपभोक्ता को स्मार्ट बनाना है। इससे बिल रीडिंग की झंझट खत्म होगी। उपभोक्ता के मीटर ही बिल जनरेट करके मोबाइल पर मैसेज भेजेगा। उपभोक्ता आन लाइन बिल जमा कर सकेंगे। विजय सिंह उपखंड अधिकारी बिंदकी तीस फीसदी स्मार्ट मीटर लगाए गए अवर अभियंता महमूद आलम ने कहाकि नगर में 30 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जिन लोगों के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांति है, उन्हें संतुष्ट कर इलेक्ट्रानिक मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। नगर में बिजली व्यवस्था पर एक नजर नगर में कुल उपभोक्ता संख्या - 8400 कामर्सियल उपभोक्ता संख्या - 1600 घरेलू उपभोक्ता संख्या -6800 नगर में फीडर संख्या - तीन.
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। शासन ने सक्सेस स्टोरी नाम से अभियान की शुरुआत कर हर घर में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ता को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य तय किया है। विद्युत वितरण खंड दो में अभियान के तहत बिंदकी नगर को चुना गया है। यहां घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टीमें पहुंचने लगी हैं। बिजली विभाग को भारी विरोध के बीच मीटर बदलने का काम करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर में अधिक बिल व रीडिंग आने की उपभोक्ताओं के संशय को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने इसका तोड़ निकाला है। वैसे तो बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इलेक्ट्रानिक मीटर को जमा कर ले रहा है। पर यहां हर तीसरे उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रानिक मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। दोनों मीटर की बिल की रीडिंग मिलान के बाद जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर संतुष्ट होगा, तब इलेक्ट्रानिक मीटर को बिजली विभाग हटाएगा। उपखंड अधिकारी विजय सिंह ने बताया नगर में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की रीडिंग व बिल पर संशय है। हर तीसरे और चौथे घर में इलेक्ट्रानिक मीटर के साथ स्मार्ट मीटर को लगाया जा रहा है, ताकि मीटर की रीडिंग का मिलान करके उपभोक्ता संतुष्ट हो सके। जब स्मार्ट मीटर की रीडिंग गलत होने की भ्रांति दूर हो जाएगी तब इलेक्ट्रानिक मीटर को हटा दिया जाएगा। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता बनेंगे स्मार्ट स्मार्ट मीटर लगाने का मकसद उपभोक्ता को स्मार्ट बनाना है। इससे बिल रीडिंग की झंझट खत्म होगी। उपभोक्ता के मीटर ही बिल जनरेट करके मोबाइल पर मैसेज भेजेगा। उपभोक्ता आन लाइन बिल जमा कर सकेंगे। विजय सिंह उपखंड अधिकारी बिंदकी तीस फीसदी स्मार्ट मीटर लगाए गए अवर अभियंता महमूद आलम ने कहाकि नगर में 30 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जिन लोगों के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांति है, उन्हें संतुष्ट कर इलेक्ट्रानिक मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। नगर में बिजली व्यवस्था पर एक नजर नगर में कुल उपभोक्ता संख्या - 8400 कामर्सियल उपभोक्ता संख्या - 1600 घरेलू उपभोक्ता संख्या -6800 नगर में फीडर संख्या - तीन
Fatehpur Smart Meters Smart Meter Billing Concerns Electronic Meter Replacement Smart Meter Benefits Bijli Vibhag Smart Meter Reading Online Bill Payment Success Story Campaign Bindki Nagar Fatehpur News Fatehpur Latest News Fatehpur News In Hindi Fatehpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPPCL: दिवाली के बाद विभाग लागू करेगा नई बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं को फायदा या नुकसान?लखनऊ में बिजली विभाग नवंबर 2025 से नई बिजली व्यवस्था लागू करने जा रहा है। त्योहारों के कारण अक्टूबर में कोई बदलाव नहीं होगा। वर्टिकल बिजली व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं की समस्याएँ घर बैठे हल होंगी और हेल्पलाइन नंबर 1912 में भी सुधार किया जाएगा। फेसलेस प्रणाली से ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी जिससे 15 लाख उपभोक्ताओं को लाभ...
Read more »
UPPCL ने बिजली कनेक्शन पर दी बड़ी राहत, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत अब किस्तों मेंउत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत किश्तों में चुकाने की सुविधा शुरू की है। अब उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए एकमुश्त भुगतान करने के बजाय, किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। गरीब और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई है, जिससे वे 60 माह तक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।
Read more »
தினசரி ராசிபலன்: ஐப்பசி 13 - இன்று யார் யாருக்கு நல்ல நாள்...?October 30 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 13ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
UPPCL: आज से नहीं बल्कि 15 नवंबर से लागू होगी बिजली की नई व्यवस्था, लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असरउत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड UPPCL ने बिजली व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है, जो आज से नहीं बल्कि 15 नवंबर से लागू होगी। इस नई व्यवस्था का असर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। UPPCL का कहना है कि इस बदलाव से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और बिजली वितरण प्रणाली और अधिक कुशल...
Read more »
UPPCL: बिजली का बिल एक बार भी नहीं दिया, अब विभाग वसूलेगा 94.60 करोड़ रुपयेसंभल जनपद में बिजली विभाग की बकाया वसूली में बड़ी विफलता सामने आई है। 25,419 उपभोक्ताओं पर 94.
Read more »
बिजली खरीद पर नियामक आयोग ने उठाया गंभीर सवाल और प्रक्रिया की स्थगितUPPCL News: जानकारी के अनुसार, कारपोरेशन की पाइपलाइन में मौजूद बिजली खरीद प्रस्तावों में दो हजार मेगावाट सोलर, तीन हजार मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट, चार हजार मेगावाट हाइड्रो, चार हजार मेगावाट डीबीएफवो और 625 मेगावाट बैटरी स्टोरेज जैसी परियोजनाएं शामिल...
Read more »
