संभल जनपद में बिजली विभाग की बकाया वसूली में बड़ी विफलता सामने आई है। 25,419 उपभोक्ताओं पर 94.
जागरण संवाददाता, चंदौसी। एक ओर बिजली विभाग लाइनलास कम करने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन दूसरी ओर बकाया वसूली में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। जनपद संभल में ऐसे 25,419 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने कनेक्शन लगवाने के बाद अब तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का कुल 94.
60 करोड़ रुपये बकाया है। जनपद के तीनों डिवीजन संभल, बबराला और चंदौसी में नेवर पेड उपभोक्ताओं की स्थिति अलग-अलग है। आंकड़े बताते हैं कि बबराला डिवीजन संख्या के लिहाज से सबसे आगे है, जबकि बकाया राशि के मामले में संभल डिवीजन शीर्ष पर है। संभल डिवीजन में 8412 उपभोक्ताओं पर 41.55 करोड़ रुपये बकाया हैं। वहीं बबराला में 9577 उपभोक्ता हैं जिन पर 21.17 करोड़ रुपये का बकाया है। चंदौसी डिवीजन की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, यहां 7430 उपभोक्ता नेवर पेड श्रेणी में आते हैं और इन पर 31.88 करोड़ रुपये की देनदारी है। चंदौसी और बबराला डिवीजन में नेवर पेड श्रेणी में ज्यादातर घरेलू उपभोक्ता हैं, जबकि कमर्शियल, संस्थागत, नलकूप और अस्थायी कनेक्शनों की संख्या बहुत कम है। बबराला क्षेत्र में घरेलू कनेक्शनों के बाद नलकूप उपभोक्ता दूसरे स्थान पर हैं, वहीं औद्योगिक कनेक्शन लगभग नगण्य हैं। इसके विपरीत संभल डिवीजन में कुटीर उद्योगों के अंतर्गत बड़ी संख्या में कनेक्शन जारी किए गए हैं, जिसके कारण इस डिवीजन में बकाया राशि सर्वाधिक हो गई है। नेवर पेड उपभोक्ताओं से वसूली में विभाग की ओर से की जा रही कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे उपभोक्ताओं के यहां पहले घर-घर जाकर चेतावनी दी जाती है। इसके बाद सेक्शन तीन के तहत नोटिस जारी किया जाता है, यदि उसके बाद बिल जमा नहीं होता तो आरसी जारकी की जाती है। और में डिस्कनेक्शन कर दिया जाता है। जिसके बाद अमीनों द्वारा उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है। अधीक्षक अभियंता विकास भटनागर ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली के लिए तीन डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं को आरसी जारी करने के लिए कहा गया है। साथ ही बकाया वसूली के लिए प्रशासन की मदद भी ली जा रही है। जल्द से जल्द इन संख्यों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
Sambhal Electricity Department Power Bill Defaulters Revenue Loss Uttar Pradesh Power Sector Electricity Bill Recovery Never Paid Consumers Power Disconnection Arrears Collection Electricity Department Sambhal News Sambhal Latest News Sambhal News In Hindi Sambhal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Veteran BJP leader Death: পাঁচবার সাংসদ ও দুবারের বিধায়ক! প্রয়াত বিজেপির প্রবীণ নেতা, শোকবার্তা মোদীর...BJP Veteran leader Vijay Kumar Malhotra passed away At 94
Read more »
UPPCL: दिवाली के बाद विभाग लागू करेगा नई बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं को फायदा या नुकसान?लखनऊ में बिजली विभाग नवंबर 2025 से नई बिजली व्यवस्था लागू करने जा रहा है। त्योहारों के कारण अक्टूबर में कोई बदलाव नहीं होगा। वर्टिकल बिजली व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं की समस्याएँ घर बैठे हल होंगी और हेल्पलाइन नंबर 1912 में भी सुधार किया जाएगा। फेसलेस प्रणाली से ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी जिससे 15 लाख उपभोक्ताओं को लाभ...
Read more »
UPPCL ने बिजली कनेक्शन पर दी बड़ी राहत, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत अब किस्तों मेंउत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत किश्तों में चुकाने की सुविधा शुरू की है। अब उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए एकमुश्त भुगतान करने के बजाय, किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। गरीब और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई है, जिससे वे 60 माह तक किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।
Read more »
UPPCL Update: नवंबर में ज्यादा देना होगा बिजली का बिल, अक्टूबर के बिल के साथ वसूली जाएगी धनराशिअगले महीने बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिल देना होगा। अगस्त के फ्यूल सरचार्ज के चलते 3.45 करोड़ उपभोक्ताओं को नवंबर में 1.83 अधिक बिल आएगा। बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से 82.
Read more »
यूपी के इस जिले में सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, 17 करोड़ की लागत से कई मार्गों का होगा सुदृढ़ीकरणफिरोजाबाद में आधा दर्जन मार्गों की मरम्मत के लिए 94.
Read more »
UPPCL: आज से नहीं बल्कि 15 नवंबर से लागू होगी बिजली की नई व्यवस्था, लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असरउत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड UPPCL ने बिजली व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है, जो आज से नहीं बल्कि 15 नवंबर से लागू होगी। इस नई व्यवस्था का असर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। UPPCL का कहना है कि इस बदलाव से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और बिजली वितरण प्रणाली और अधिक कुशल...
Read more »
