यूपी के बरेली में काम नहीं होने और पार्टी सांसदों-विधायकों के साथ नहीं देने पर बीजेपी के एक नेता ने इस्लाम अपनाने का ऐलान कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बरेली में उस वक्त राजनीतिक हलचल मच गई जब एक बीजेपी नेता ने सार्वजनिक तौर पर इस्लाम धर्म अपना लेने का ऐलान कर दिया. दरअसल बरेली के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस डीएम ने निरस्त कर दिया था जिसके बाद मदद मांगने पर भी पार्टी और प्रशासन ने उनकी सहायता नहीं की.
इस बात से निराश होकर बीजेपी नेता ने यह ऐलान कर दिया है कि वह जल्द ही 15 दिन के भीतर धर्म परिवर्तन कर लेंगे और हमेशा के लिए इस्लाम धर्म को अपना लेंगे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में रहकर भी उसे कोई मदद नहीं मिल रही है.बीजेपी नेता प्रदीप अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया और ऐलान कर दिया कि वो अब मुस्लिम धर्म अपना लेंगे. उन्होंने लिखा कि पार्टी के सांसद और विधायकों ने कोई मदद नहीं की जिससे वो निराश हैं. इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई.बताया जा रहा है कि अप्रैल 2022 में सुभाष नगर क्षेत्र के रहने वाले सिपाही के बेटे के साथ उनकी नोकझोंक हो गई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था. इसमें सिपाही का बेटा हिमेश बुरी तरह से घायल हो गया था. इस पूरे मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था जिसके बाद बरेली के डीएम रविंद्र कुमार ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर प्रदीप अग्रवाल के दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया.Advertisementफेसबुक पर लिखा अपना दर्दइसके बाद प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, 'मैं 1988 से भाजपा में सिपाही हूं, भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही या विपक्ष में मैं हमेशा से साथ रहा हूं. बिल्कुल निर्दोष होने के बाद भी 7 महीने जेल काटी है, अदालत ने भी मुझे निर्दोष माना है इसके बाद भी मेरे दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया और बरेली के बड़े नेता कह रहे हैं मेरे पास आओ तुम्हारे सामने फोन करूंगा तो सब ठीक हो जाएगा. मैं जाऊं या न जाऊं काम होना चाहिए जो कि आज तक नहीं हुआ है.''अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जाऊंगा'भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने लिखा है कि मेरे साथ जितना बुरा हो सकता था हुआ, मैं अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जा सकता लेकिन मैं बहुत मजबूर हूं. सरकार में अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं. पार्टी के किसी भी विधायक-सांसद और पदाधिकारी की बात का संज्ञान भी नहीं लेते हैं किसी की बात नहीं सुनते हैं. प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा है कि अफसरशाही हावी है.आगे उन्होंने लिखा है कि हम अधिकारियों के चक्कर काटते हैं फिर भी कोई काम नहीं बनता है. मेरे ऊपर जो धारा 307 का मामला चल रहा है, मैं उसमें दोष मुक्त हो चुका हूं फिर भी मेरा लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है इस बात से मैं निराश हूं.Advertisementफेसबुक पोस्ट के बाद उन्होंने कहा, डीएम साहब ने मेरे दोनों लाइसेंस निरस्त कर दिए उसी से मुझे रोष हुआ, फिर मैंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं मुस्लिम धर्म अपना लूंगा. इसके बाद मेरे संगठन के जनप्रतिनिधि द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया और इस पर तुरंत कार्रवाई की गई. ये भी देखेंLive TV
Bareilly Bareilly News Bareilly Ki Khabren Up News Up Crime News Up Police Yogi Adityanath
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UK: 'कई दिवाली बिना व्यापार समझौते के गुजर गईं...', भारत के साथ एफटीए को लेकर लेबर पार्टी तैयारलेबर पार्टी के नेता ने कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर वादे ज्यादा किए और काम कम किया।
Read more »
UK Results: लेबर पार्टी की 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में वापसी; जानें स्टार्मर के पीएम बनने का भारत पर असरपिछली गलतियों खासकर कश्मीर जैसे मुद्दों पर लेबर के रुख को स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने भारत के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी बनाने का वादा किया।
Read more »
झारखंड : हेमंत सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्‍ट आज, जानिए मंत्रिमंडल विस्तार पर क्‍या है नया अपडेट झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने और शक्ति परीक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है.
Read more »
UP: 'मैं घर में भी पढ़वा लूंगा नमाज, विधायक ओम कुमार को सद्बुद्धि मिले', नगीना सांसद चंद्रशेखर का पलटवारनगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी नेता ने जैसे काम किये उसी की परफाॅरमेंस के आधार पर जनता ने वोट दिया।
Read more »
"गवर्नर के खिलाफ न हो अपमानजनक बयानबाजी", कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी को दी हिदायतराज्यपाल ने मुख्यमंत्री बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों सायंतिका बनर्जी और रेयात हुसैन सरकार तथा पार्टी के नेता कुणाल घोष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
Read more »
आम आदमी पार्टी का ऐलान, हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनावहरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को ये ऐलान किया है।
Read more »
