लेबर पार्टी के नेता ने कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर वादे ज्यादा किए और काम कम किया।
ब्रिटेन के छाया विदेश सचिव और लेबर पार्टी के नेता डेविड लैमी ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की अपनी पार्टी की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली और लंदन के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया। डेविड लैमी ने कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार की भी आलोचना की, जो 2010 से यूके की सत्ता में है। लेबर पार्टी के नेता ने कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर वादे ज्यादा किए और काम कम किया। इंडिया ग्लोबल फोरम में दिया संबोधन लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम में बोलते हुए लैमी ने कहा, 'हमें अपने संबंधों को फिर से शुरू करने और फिर से शुरू करने की जरूरत है क्योंकि हमारा मानना है कि कंजर्वेटिव बार-बार भारत के मामले में बहुत ज्यादा वादे करते हैं लेकिन काम कम करके दिखाते हैं। कई दिवाली बिना किसी व्यापार समझौते के गुजर गई हैं और बहुत से व्यवसाय प्रतीक्षा में रह गए हैं। मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्री गोयल को मेरा संदेश है कि लेबर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आइए आखिरकार अपना मुक्त व्यापार समझौता पूरा करें, खत्म करें और आगे बढ़ें।' चुनाव के बाद दोनों देशों में हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत हो रही है और ब्रिटेन में चुनाव संपन्न होने के बाद इस पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। भारत- ब्रिटेन में एफटीए के लिए अब तक कुल 13 दौर की वार्ता हो चुकी है और 14वां दौर 10 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ। दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता जनवरी 2022 में शुरू हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार लगभग 38.
1 बिलियन पाउंड का है। लैमी ने कहा, 'यूनाइटेड किंगडम और भारत के बीच संबंधों को सत्ता में बैठे व्यक्ति से आगे जाकर देखना होगा, ये बेहद महत्वपूर्ण हैं। यूके-भारत रणनीतिक साझेदारी जो आर्थिक सुरक्षा, घरेलू सुरक्षा और वैश्विक सुरक्षा पर केंद्रित है।' भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रणाली की सराहना करते हुए लेबर पार्टी के नेता ने कहा, 'मेरा मानना है कि लगभग एक अरब मतदाताओं वाले देश भारत के लोकतांत्रिक चुनाव आज के वैश्विक समुदाय में न केवल लोकतांत्रिक आदर्श बल्कि लोकतांत्रिक व्यवहार के लिए अहम हैं।' 'भारत एक आर्थिक महाशक्ति' उन्होंने कहा, 'मैं एनडीए सरकार बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से बधाई देता हूं... अगर हमें सेवा करने का सौभाग्य मिला, तो हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं... भारत एक महाशक्ति है, 1.4 अरब लोगों की आबादी वाला, दुनिया का सबसे बड़ा देश, एक आर्थिक महाशक्ति है।' ब्रिटेन के छाया सचिव ने भारत के साथ साझेदारी में 'स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत' के लिए काम करने पर भी जोर दिया। डेविड लैमी ने कहा, 'ब्रिटेन को ग्लोबल साउथ के साथ फिर से जुड़ने की जरूरत है और इसकी शुरुआत भारत से होती है।'
Fta Uk India Agreement Free Trade Agreement World News India Global Forum 2024 World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News यूके ब्रिटेन एफटीए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan: ‘हमने भारत के पूर्व PM अटल जी के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया’, नवाज शरीफ ने स्वीकारी गलतीPakistan: नवाज शरीफ ने इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा ‘हमसे गलती हुई थी।’
Read more »
MEA: 'एफटीए के लिए नहीं दिया मालदीव को कोई प्रस्ताव', विदेश मंत्रालय ने किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों के साथ हिंसक घटनाओं पर कही ये बातविदेश मंत्रालय कहा कि भारत सरकार की ओर से द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते के लिए मालदीव को कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। अगर मालदीव की सरकार भारत के साथ एफटीए में कोई रुचि दिखाती है तो भारत उस पर उचित विचार करेगा। साथ ही किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में विदेशी छात्रों के साथ हिंसक घटनाओं के संदर्भ में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि वहां स्थिति...
Read more »
Rahul Gandhi: चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस की अहम बैठक, राहुल गांधी-खरगे उम्मीदवारों के साथ करेंगे चर्चापार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक सुबह 11 बजे होनी है। इस बैठक के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ भी रणनीतिक बैठक करेंगे।
Read more »
UK चुनाव में कश्मीर क्यों बना मुद्दा, PM सुनक की पार्टी के उम्मीदवार ने ऐसा क्या लिखा जिस पर मचा बवाल?UK General Election: लेबर पार्टी ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में डुडले से टोरी उम्मीदवार मार्को लोंगी की ओर से जारी एक पत्र को विभाजनकारी करार दिया.
Read more »
Weather : आंधी-बारिश ने दिलाई जानलेवा गर्मी से राहत, दिल्ली का पारा 4 डिग्री गिरा; फिलहाल रहने वाला है सुकूनदिल्ली और आसपास के इलाकों समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ शुक्रवार को हल्की बारिश होने से तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
Read more »
व्हिस्की में मिनरल वॉटर मिलाकर पीना सेहत के लिए बुरा? जान लीजिए क्योंकई लोग व्हीस्की को मिनरल वाटर के साथ भी मिलाकर पीना पसंद करते हैं.हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि व्हीस्की को मिनरल वाटर के साथ बिल्कुल नहीं पीना चाहिए.
Read more »
