UK General Election: लेबर पार्टी ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में डुडले से टोरी उम्मीदवार मार्को लोंगी की ओर से जारी एक पत्र को विभाजनकारी करार दिया.
UK चुनाव में कश्मीर क्यों बना मुद्दा, PM सुनक की पार्टी के उम्मीदवार ने ऐसा क्या लिखा जिस पर मचा बवाल? UK General Election: लेबर पार्टी ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में डुडले से टोरी उम्मीदवार मार्को लोंगी की ओर से जारी एक पत्र को 'विभाजनकारी' करार दिया.
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ, जो रूट या केन विलियम्सन...फैब-4 में कौन नंबर-1 कैप्टन? जानें कप्तानी का रिकॉर्डफायदे कई हैं लेकिन गर्मी में इन 5 मसालों का सेवन कम कर दें, वरना खुद की हालत पर करना पड़ जाएगा अफसोसInternational Yoga Day 2024: इन 5 योगासनों से बढ़ाएं बॉडी की एनर्जी, दिल भी होगा मजबूतब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी के एक उम्मीदवार की तरफ से मतदाताओं को लिखे गए पत्र की आलोचना की है. इसमें मतदाताओं से लेबर पार्टी के ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवार के बजाय उन्हें वोट देने की अपील की गई है ताकि कश्मीर मुद्दे का ब्रिटिश संसद में उठना सुनिश्चित किया जा सके. लेबर पार्टी ने पत्र को 'विभाजनकारी' करार दिया. इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में डुडले से टोरी उम्मीदवार मार्को लोंगी की ओर से जारी आधिकारिक प्रचार अभियान पत्र की शुरुआत मुसलमानों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद के साथ की गई. इसके बाद, इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने का संदर्भ दिया गया है. डडले में ब्रिटिश पाकिस्तानी/कश्मीरी समुदाय के वोटर्स को संबोधित पत्र में लिखा गया, ‘हाल में हमने मोदी की पार्टी बीजेपी को भारत में फिर से निर्वाचित होते देखा है. इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में कश्मीर के लोगों के लिए और भी कठिन समय होगा.' पत्र में आगे कहा गया, 'नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि वह कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने जा रहे हैं, जिसका मतलब होगा कि कश्मीरियों के सभी संप्रभु अधिकार और उनकी विशेष स्थिति को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा. मैं 2019 में आपके सांसद के रूप में चुना गया था और अपने चुनाव के बाद से मैं कश्मीर के लोगों के प्रति भारत सरकार के अत्याचारों के खिलाफ बोलने में सबसे आगे रहा हूं.' इसके बाद पत्र में मतदाताओं से 4 जुलाई को होने वाले यूके के आम चुनाव में इस आधार पर वोट डालने की अपील की गई है कि"कश्मीर के लिए संसद में कौन बोलेगा? क्या यह मैं हाऊंगा, या लेबर पार्टी की संसदीय उम्मीदवार सोनिया कुमार?' सोनिया कुमार, ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते समय धर्म या विरासत कोई भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा, 'मैं हमारे एनएचएस में एक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करती हूं, और डुडले के सभी लोगों की मदद करती हूं, चाहे उनकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो.' लेबर इंडियन डायस्पोरा संगठन और लेबर ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवार राजेश अग्रवाल ने एक्स पर लोंगी की आलोचना की और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से अपील की कि उनकी पार्टी लोंगी से अपना समर्थन वापस ले. लेबर इंडियन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'लेबर इंडियंस राजनीतिक लाभ के लिए डुडले में समुदायों को विभाजित करने की मार्को लोंगी की गहरी विभाजनकारी रणनीति की निंदा करते हैं.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BJP ने सांसद जयंत सिन्हा को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 2 दिन में देना होगा जवाबबीजेपी ने पार्टी के नए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के चयन के बाद चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने पर हजारीबाग के मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
Read more »
EC: ममता पर विवादित टिप्पणी मामले में BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय पर कार्रवाई, 24 घंटों के लिए प्रचार पर रोकपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार जस्टिस अभिजित गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की।
Read more »
ब्रिटेन : ऋषि सुनक ने कई महीनों से जारी अटकलों पर लगाया विराम, चुनाव की तारीख 4 जुलाई तय कीऋषि सुनक ने पहले चुनाव की तारीख तय किए जाने के कयास खारिज करते हुए केवल इतना कहा था कि वे इस साल की दूसरी छमाही में देश का दौरा करेंगे.
Read more »
ब्रिटेन में 4 जून को होंगे आम चुनाव, पीएम ऋषि सुनक ने किया ऐलानब्रिटेन में 4 जून को होंगे आम चुनाव, पीएम ऋषि सुनक ने किया ऐलान
Read more »
UP Election Result: बसपा में हार से घमासान... आकाश की वापसी के आसार; इन 14 सीटों पर 50 हजार से भी कम वोट मिलेचुनाव में बसपा को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी में घमासान मचा है।
Read more »
अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकियों का बड़ा हमला, रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर की फायरिंगTerrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी की, जिस कारण बस गहरी खाई में जा गिरी.
Read more »
