पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार जस्टिस अभिजित गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर 21 मई को शाम के पांच बजे लेकर अगले 24 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग ने भाजपा नेता को आदर्श आचार संहिता के तहत अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी है। The Election Commission of India strongly censures Abhijit Gangopadhyay, BJP’s Tamluk candidate for his derogatory remarks against West Bengal CM Mamata Banerjee and debars him from campaigning for 24 hours starting from 17.
00 hrs of 21st May. The Commission also strictly warns… pic.twitter.com/KPuRBDBFkD — ANI May 21, 2024 दरअसल, चुनाहल्दिया में 15 मई को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते समय भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, टीएमसी ने चुनाव आयोग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनके बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना भी की थी। चुनाव आयोग ने गंगोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसका 20 मई शाम पांच बजे तक जवाब मांगा था। मौजूदा लोकसभा चुनाव में गंगोपाध्याय चौथे राजनेता हैं जिन्हें महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के लिए नोटिस भेजा गया है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी क्रमश: ममता बनर्जी और कंगना रणौत के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और दोनों की टिप्पणियों की निंदा की थी।
Lok Sabha Election 2024 Election Commission Justice Abhijit Bandyopadhyay Bjp Candidate Mamata Banerjee India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एडीआर की रिपोर्ट: तीसरे चरण में 1,352 उम्मीदवार, 18 फीसदी पर आपराधिक केस; 392 उम्मीदवार करोड़पतिरिपोर्ट के मुताबिक तीसरे चरण में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 244 उम्मीदवारों में से पांच पर हत्या से जुड़े आरोप हैं जबकि 24 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
Read more »
सिर्फ मोदी का चेहरा नहीं चलता… गुजरात में इन जातियों का समर्थन हर पार्टी के लिए है जरूरीराजकोट से बीजेपी उम्मीदवार पुरषोत्तम रूपाला ने क्षत्रियों पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद क्षत्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार को भी रोका है।
Read more »
'आपकी कीमत क्या है?', BJP कैंडिडेट अभिजीत गंगोपाध्याय के विवादित बयान पर EC का एक्शन, 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक!कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और तमलुक सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय विवादों में घिर गए हैं. चुनाव आयोग ने गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है. गंगोपाध्याय के खिलाफ टीएमसी ने शिकायत की थी और सीएम ममता बनर्जी पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया था.
Read more »
