चुनाव में बसपा को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी में घमासान मचा है।
सूत्रों की मानें तो माया जल्द ही यूपी और अन्य प्रदेशों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हार की समीक्षा के लिए बैठक करेंगी। बता दें कि बसपा को लोकसभा चुनाव में यूपी की 14 सीटों पर 50 हजार से भी कम वोट मिले हैं। इनमें इलाहाबाद, अमेठी, बाराबंकी, देवरिया, डुमरियागंज, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, कैसरगंज, कानपुर, लखनऊ, महराजगंज, वाराणसी, रायबरेली और नगीना शामिल हैं। इन सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को दलित वोटरों ने पूरी तरह नकार दिया। अब इसकी वजहों की तलाश करने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की भी दोबारा वापसी हो सकती है, ताकि आजाद समाज पार्टी की ओर दलित युवाओं के झुकाव को रोका जा सके। आकाश ने अपनी चुनावी जनसभाओं में अपने तेवरों से युवाओं को खासा आकर्षित किया था, उनके प्रचार पर पाबंदी लगने के बाद से लगातार उनकी वापसी की मांग की जा रही है। साथ ही, युवाओं के साथ महिलाओं को भी पार्टी के साथ जोड़ने की नई मुहिम शुरू करने की तैयारी है। गठबंधन नहीं करने से नुकसान जानकारों की मानें तो बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं करना नुकसान का सबब बन गया। इसकी वजह से पार्टी ने अपना काडर वोट बैंक भी तकरीबन गंवा दिया। कई सीटों पर बसपा के परंपरागत जाटव वोटरों ने भी पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। बीते लोकसभा चुनाव में करीब 19 फीसदी वोट हासिल करने वाली बसपा इस बार 9.
39 फीसदी वोट पर ही सिमट गयी, जिसे दोबारा हासिल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
Election Result 2024 Lok Sabha Election 2024 Election 2024 Lucknow News In Hindi Latest Lucknow News In Hindi Lucknow Hindi Samachar लोकसभा चुनाव 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सज गया पंजाब का रण: चार प्रमुख पार्टियों के 52 दिग्गजों के बीच एक जून को होगा दंगल, पढ़ें सियासी रिपोर्टपंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मुख्य रूप से 52 दिग्गजों में सियासी घमासान होगा।
Read more »
UP Lok Sabha Election Voting Live : मतदान शुरू, आज होगा राजनाथ, स्मृति और राहुल गांधी के भाग्य का होगा फैसलापांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे।
Read more »
UP Lok Sabha Election Voting Live: मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, मायावती समेत इन दिग्गजों ने भी डाले वोटपांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे।
Read more »
UP Lok Sabha Election Voting Live: अराजकता और गलत वोटिंग करने का आरोप, सपा ने पोस्ट कर EC से कार्रवाई की मांगपांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही वोट पड़ेंगे।
Read more »
UP: दलित मतों में सेंध... गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी; अधिकतर सीटों पर NDA-इंडिया आमने-सामने; सुस्त चला 'हाथी'पांचवें चरण के मतदान में दलित मतों में जबरदस्त बिखराव देखने को मिला। बसपा के मजबूती से नहीं लड़ने की वजह से उसका आधार वोट भी इधर-उधर जाते दिखा।
Read more »
धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?Dhanbad Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से धनबाद का चुनाव (Dhanbad Lok Sabha Election 2024) इस बार कई वजहों से सुर्खियों में है.
Read more »
