SP-BSP की टेंशन बढ़ाएंगे कांग्रेस के कई दमदार उम्मीदवार, बीजेपी को दिख रहा फायदा via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithNBT ElectionsWithTimes
राकेश मोहन चतुर्वेदी, नई दिल्लीउत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करती दिख रही है। इससे करीब छह लोकसभा क्षेत्रों में एसपी-बीएसपी गठबंधन के कुछ वोट कांग्रेस की ओर जा सकते हैं। ऐसा होने पर वहां त्रिकोणात्मक संघर्ष होगा और बीजेपी को फायदा हो सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पैठ जमाने की कोशिश में भी बीजेपी को मौका दिख रहा है, जो एसपी-बीएसपी के साथ आने से मुकाबले को चुनौतीपूर्ण मानकर चल रही है। पढ़ें: PM का #VoteKar कैंपेन, दिग्गजों को किया टैग आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में गाजियाबाद, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और कुशीनगर में कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी। कांग्रेस इन सीटों पर मुकाबला त्रिकोणात्मक बना सकती है, वहीं, बीएसपी के कुछ उम्मीदवार कमजोर दिख रहे हैं। इससे मुस्लिम वोटर भ्रम में पड़ सकते हैं कि वोट गठबंधन को दिया जाए या कांग्रेस को। कुछ शहरी निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी के सामने कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी बन सकती है, जहां एसपी और बीएसपी के पास दमदार नेता नहीं हैं। सहारनपुर का हाल कांग्रेस ने सहारनपुर से इमरान मसूद को उतारा है। बीजेपी के खिलाफ बराबर की टक्कर के तीखे बयान देने वाले मसूद की मुस्लिम वोटरों पर अच्छी पकड़ है और वह इस सीट पर एसपी-बीएसपी के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। ऐसी सूरत में बीजेपी कैंडिडेट राघव लखनपाल को बढ़त मिल सकती है। पढ़ें: राहुल को नहीं पता आलू-आम में फर्क: योगी मुरादाबाद हो या फतेहपुर सीकरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी भेज दिया गया है, जहां वह एक बार मामूली अंतर से हारे थे। इस बार उनका दावा मजबूत दिख रहा है और वह लड़ाई को तिकोना बना सकते हैं। वहां भी कांग्रेस और एसपी-बीएसपी में मुस्लिम वोटों का बंटवारा होने पर बीजेपी को फायदा हो सकता है। बब्बर चाहे फिरोजाबाद से लड़े हों या इस सीट से, उन्हें मुसलमानों का अच्छा समर्थन मिला था। कांग्रेस ने मुरादाबाद से शायर इमरान प्रतापगढ़ी को उतारा है। वह बब्बर की तरह दमदार कैंडिडेट तो नहीं हैं, लेकिन मुस्लिम वोटों में बंटवारा करा सकते हैं। खुर्शीद की सीट पर क्या? पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद फर्रूखाबाद से उतारे गए हैं और वहां भी मुसलमान वोटों का बंटवारा हो सकता है। अलीगढ़ सीट से बीएसपी प्रत्याशी अजित बालियान बाहरी हैं और वह वोटों में सेंध लगा सकते हैं। कांग्रेस ने वहां बृजेंदर सिंह को उतारा है, जिन्हें मुसलमानों का अच्छा समर्थन हासिल है। गाजियाबाद का समीकरण गाजियाबाद में कांग्रेस समर्थकों की अच्छी संख्या है। पार्टी ने यहां से डॉली शर्मा को कैंडिडेट बनाया है। 2014 में बीजेपी के वीके सिंह के सामने 5.
67 लाख वोटों के अंतर से राज बब्बर यहां से हारे थे। 2009 में कांग्रेस की ओर से शुरुआती चुनौतियों के बाद राजनाथ सिंह ने जीत हासिल कर ली थी। तब बीएसपी के अधिकृत प्रत्याशी ने राजनाथ के सपोर्ट में पर्चा वापस ले लिया था। राजनाथ 90681 वोटों के अंतर से जीते थे। इस बार एसपी-बीएसपी और कांग्रेस की रणनीति पर इस सीट का नतीजा निर्भर करेगा। अब बात बाराबंकी की एसपी का गढ़ मानी जाने वाली बाराबंकी सीट 2009 में कांग्रेस के पीएल पुनिया ने जीती थी और 2014 में वह बीजेपी की प्रियंका रावत के मुकाबले दूसरे नंबर पर थे। इस बार उनके पुत्र तनुज कांग्रेस उम्मीदवार हैं, लेकिन एसपी-बीएसपी गठबंधन को इस आरक्षित सीट का गणित अपने पक्ष में होने का भरोसा है। कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस उम्मीदवार हैं। कानपुर में त्रिकोणीय मुकाबले से बीजेपी को लाभ हो सकता है। कुशीनगर से कांग्रेस के आर पी एन सिंह की बीजेपी से सीधी टक्कर हो सकती है, लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय हुआ तो बीजेपी फायदे में रहेगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 56 उम्मीदवारों की पांचवी सूची- Amarujalaकांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 56 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। INCIndia RahulGandhi priyankagandhi Elections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी, पार्टियों में बढ़ी हलचलचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: 2014 में BJP की सरकार बनी, अगली सरकार एनडीए की होगी: संजय राउतलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी की अहम सहयोगी शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को बहुमत नहीं मिलता है तो एनडीए के सहयोगी दल पीएम चुनने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। बीजेपी से गठबंधन के फैसले के वरिष्ठ शिवसेना नेता ने राष्ट्रहित में लिया फैसला बताया।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने इसका ऐलान किया। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी अपनी पिछली सीटों से ही लड़ेंगे।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली सूची की 10 बड़ी बातों पर एक नजर- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली सूची की 10 बड़ी बातों पर एक नजर... 2019LokSabhaelections LokSabha BJPFirstList AmitShah LKAdvani Gandhinagar PMModi BJPKiList2019 PMModi
Read more »
सैम पित्रोदा के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस बोली, निजी विचार पर जहर न उगलें PM नरेंद्र मोदीसैम पित्रोदा के बयान को बीजेपी ने हाथों-हाथ लपक लिया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान पर कांग्रेस को घेरा और सीधे कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला किया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली समेत तमाम बीजेपी नेतृत्व ने इस बयान की कड़ी आलोचना की. पीएम ने कहा कि आतंक को वाजिब ठहराने वाले लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने ऐसा बयान देकर सेना का मान कम करने की कोशिश की है.
Read more »
बीजेपी नेताओं पर रिश्वत लेने का आरोप, बीजेपी का पटलवारकांग्रेस ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया, बीजेपी ने इसे कांग्रेस की झूठ की राजनीति क़रार दिया.
Read more »
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषणाLok sabha Election 2019 के लिए कांग्रेस ने सातवीं लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नामों की घोषणा की है। पुडुचेरी और तेलंगाना की एक सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है।
Read more »
