Moto G7 India Launch: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज Moto G7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी।
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola आज Moto G7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत कितने बजे होगी फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। याद करा दें कि फरवरी 2019 में मोटोरोला ने ब्राज़ील में Moto G7 के साथ Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Moto G7 Power भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब Motorola भारतीय बाजार में एक और नए हैंडसेट मोटो जी7 को उतारने जा रही है। आइए अब आपको Moto G7 की भारत में संभावित कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। Moto G7 की भारत में कीमत मोटो जी7 को ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान 299 डॉलर में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में Moto G7 की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ Moto G7 Power ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलता है। उम्मीद है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन Moto G7 भी ऑनलाइन एंव ऑफलाइन बेचा जा सकता है। Moto G7 स्पेसिफिकेशन, फीचर्सडुअल-सिम वाले मोटो जी7 में 6.
24 इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए यह हैंडसेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन में जान फूंकने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G7 डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Moto G7 में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 157x75.3x8 मिलीमीटर और इसका वज़न 172 ग्राम है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi 7 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगXiaomi का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को आज लॉन्च किया जाएगा। जानें इसके बारे में।
Read more »
आज लॉन्च हो रहा है Xiaomi Redmi 7, ये होगा खासRedmi 7 और Redmi Note 7 Pro - चीन में आज लॉन्च हो रहा है. Redmi 7 तो तय है, लेकिन Note 7 Pro कन्फर्म नहीं है. 7 Pro भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है.
Read more »
आज लॉन्च होगा Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानें खासियत– News18 हिंदीशियोमी भारत में आज यानी 19 मार्च को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Go लॉन्च करने जा रही है. कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी. शियोमी का यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Android Go एडिशन है. फिलहाल आइए जानते हैं क्या होगा इसमें खास...
Read more »
Redmi Go आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगRedmi Go स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।
Read more »
तीन यूनिक रंगों में लॉन्च होगा OnePlus 7, लीक हुई जानकारी– News18 हिंदीOnePlus 7 को लेकर चल रही कई अफवाहें का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को फ्रंट और बैक ग्लास के साथ स्लीक डिजाइन और ड्यूल टोन ग्रेडिएंट कलर फिनिशिंग के साथ लॉन्च करेगी.
Read more »
Moto G7 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्चLenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G7 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Read more »
Moto G7 भारत में 25 मार्च 2019 को होगा लॉन्चMoto G7 India Launch: मोटोरोला ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि कंपनी Moto G7 को भारत में 25 मार्च 2019 को लॉन्च करेगी।
Read more »
