Redmi 7 से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Xiaomi का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को आज लॉन्च किया जाएगा। रेडमी 7 के साथ कंपनी आज Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को मार्केट में उतारेगी। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी वेरिएंट हाल ही में लॉन्च हुए भारतीय वेरिएंट से अलग है। Xiaomi आज Redmi 7 और Redmi Note 7 Pro के लॉन्च इवेंट के दौरान अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है। आइए अब आपको रेडमी 7 से संबंधित लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं। Redmi 7 लॉन्च समय और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगरेडमी 7 को आज दोपहर 2 बजे CST लॉन्च किया जाएगा। शाओमी रेडमी 7 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने पेज़ पर करेगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि Xiaomi आज Redmi 7 के साथ Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को भी उतारने वाली है। Redmi 7 की कीमत रेडमी 7 की कीमत 700 चीनी युआन से 800 चीनी युआन होने के उम्मीद है। देखने वाली बात यह होगी कि आखिर शाओमी अपने नए और इस बजट स्मार्टफोन को किस दाम में मार्केट में उतारती है। Redmi 7 स्पेसिफिकेशन कंपनी के सीईओ Lei Jun ने पहले ही इस बात से पर्दा उठा दिया था कि Redmi 7 में 3.
5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, इंफ्रेड ब्लॉस्टर और बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया गया था जैसे कि आप ऊपर देख पा रहे हैं। टीना लिस्टिंग से पता चला था कि हैंडेसट का मॉडल नंबर M1810F6LE हो सकता है। रेडमी 7 में 6.26 इंच की एचडी+ स्क्रीन, 3,900 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 9 पाई होगा। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प होंगे- 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। इस हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन, पिंक, पर्पल, रेड और व्हाइट रंग में आएगा। फोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होने का दावा है। इसके अलावा Redmi 7 एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
18 मार्च को लॉन्च हो सकता है Redmi 7, ये हो सकती हैं खूबियांRedmi 7 शाओमी चीन में 18 मार्च को इवेंट करने जा रहा है, जिसमें नोट 7 प्रो को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही इस इवेंट में रेडमी 7 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भी हो सकती है.
Read more »
Redmi 6A और Redmi 6 Pro को खरीदें सस्ते मेंRedmi 6A और Redmi 6 Pro की कीमतों में अस्थाई तौर पर कटौती हुई है। अब Redmi 6A के 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 6,499 रुपये और Redmi 6 Pro को 8,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Read more »
Redmi 7 स्मार्टफोन 18 मार्च को होगा लॉन्चRedmi 7 को चीनी मार्केट में 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इसी दिन घरेलू मार्केट में Redmi Note 7 Pro को उतारेगी। सोमवार को Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इसकी पुष्टि की।
Read more »
Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, पाएं 2400 रुपये कैशबैक, 1120GB मुफ्त डेटा– News18 हिंदीXiaomi Redmi Note 7 Pro first sale today on Flipkart at 12 pm avail airtel offer,Redmi Note 7 Pro की पहले सेल आज, ऑफर के साथ पाएं मुफ्त 1120GB डेटा
Read more »
Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, नोट कर लें टाइमRedmi Note 7 Pro को भारत में पिछले महीने 28 फरवरी को लॉन्च किया गया था. आज इस स्मार्टफोन की देश में पहली सेल है. यहां जानें कीमत और तमाम फीचर्स.
Read more »
Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, जानें दाम और लॉन्च ऑफर्सRedmi Note 7 Pro भारत में आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। स्मार्टफोन को Flipkart, Mi.com और Mi Home stores से खरीदा जा सकता है। Xiaomi के इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Read more »
Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की अगली सेल 20 मार्च कोXiaomi के लेटेस्ट Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 स्मार्टफोन की अगली सेल अब इस दिन आयोजित होगी।
Read more »
Redmi Go स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा भारत में लॉन्चXiaomi के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Redmi Go को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। Xiaomi अब इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Read more »
19 मार्च को भारत में लॉन्च हो रहा है Redmi Go, ये होंगे फीचर्सXiaomi Redmi Go भारत में आने वाला है, इस स्मार्टफोन में लाइट ऐप्स चलेंगे जिसे गूगल ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए तैयार किया है.
Read more »
Xiaomi लॉन्च करेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi Go, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान– News18 हिंदीजिसकी जानकारी कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी है. उन्होंने ट्विटर पर हिंदी में ट्विट करते हुए फोन के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा Redmi Go के टीजर में भी भारतीय रीजनल भाषा का प्रयोग किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी भारतीय रीजनल भाषा का इस्तेमाल कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है.
Read more »
