'2014 में BJP की, अबकी बार NDA सरकार'
मुंबईशिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि 2014 में बनी सरकार बीजेपी की थी जबकि अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की होगी। एक मीडिया संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह बदलते राजनीतिक हालातों पर अपने अनुमान के आधार पर ऐसा कह रहे हैं। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने 2014 के राजनीतिक हालात में बदलाव का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। राउत ने कहा, 'अब 2019 के राजनीतिक हालात का पूर्वानुमान जाहिर कर रहे हैं। बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनावों में करीब 210 सीटें मिल सकती हैं।' इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। पढ़ें: लोकसभा चुनाव की सभी खबरें एक साथ यहांअगर बीजेपी को बहुमत नहीं मिला तो सहयोगी तय करेंगे पीएम इन चुनावों में गठबंधन की बड़ी भूमिका की उम्मीद जताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए को करीब 300 सीटें मिलेंगी। बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता राउत ने कहा, 'अभी बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं दिख रहा। यदि बीजेपी को 200 से कम सीटें मिलती हैं तो अगले प्रधानमंत्री का नाम तय करने में एनडीए के घटक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।' 2019 में बीजेपी नहीं NDA का सरकार होगी 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं जो 1984 के लोकसभा चुनावों के बाद किसी पार्टी को मिली सबसे ज्यादा सीटें हैं। राउत ने कहा, 'करीब साढ़े 3 साल पहले मैंने कहा था कि 2014 में देश के हालात और 2019 की स्थिति के बीच बड़ा फर्क है। साल 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी थी। साल 2019 में यह एनडीए की होगी।’ पढ़ें:बीजेपी से गठबंधन राजनैतिक मजबूरीशिवसेना नेता ने बीजेपी को 210 सीटें मिलने का अनुमान जताया सीटों के बारे में पूछने पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजेपी को करीब 210 जबकि एनडीए को 300 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने संकेत दिए कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद राजनीतिक विमर्श बदल गया है। लोग केंद्र में स्थिर सरकार चाहते हैं। राउत से जब पूछा गया कि बीजेपी और शिवसेना ने पिछले चार साल से चल रही जुबानी जंग को भुलाकर गठबंधन जारी रखने का फैसला क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रहित में गठबंधन किया गया।’ सबको विनम्र रहने की दी सीख यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि मोदी ने हालिया दिनों में अपना आक्रामक अंदाज छोड़ा है, इस पर उन्होंने कहा कि सभी को विनम्र रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आपको लोगों के सामने झुकना पड़ेगा। कोई उनका आका नहीं हो सकता। न तो नेहरू, न तो अंग्रेज और न ही मुगल ऐसे बन सके। आपको विनम्र बनना होगा।’ अगली लोकसभा में उठाएंगे बेरोजगारी का मुद्दा राउत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल करार का मुद्दा आक्रामक तरीके से उठाया था, लेकिन पुलवामा हमले के बाद यह मुद्दा पीछे चला गया। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर राउत ने कहा, ‘यह मुद्दे अहम हैं, लेकिन अब इन्हें नई लोकसभा में उठाया जाएगा। हम इन मुद्दों को छोड़ने वाले नहीं हैं।’.
मुंबईशिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि 2014 में बनी सरकार बीजेपी की थी जबकि अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की होगी। एक मीडिया संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह बदलते राजनीतिक हालातों पर अपने अनुमान के आधार पर ऐसा कह रहे हैं। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने 2014 के राजनीतिक हालात में बदलाव का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। राउत ने कहा, 'अब 2019 के राजनीतिक हालात का पूर्वानुमान जाहिर कर रहे हैं। बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनावों में करीब 210 सीटें मिल सकती हैं।' इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। पढ़ें: लोकसभा चुनाव की सभी खबरें एक साथ यहांअगर बीजेपी को बहुमत नहीं मिला तो सहयोगी तय करेंगे पीएम इन चुनावों में गठबंधन की बड़ी भूमिका की उम्मीद जताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए को करीब 300 सीटें मिलेंगी। बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता राउत ने कहा, 'अभी बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं दिख रहा। यदि बीजेपी को 200 से कम सीटें मिलती हैं तो अगले प्रधानमंत्री का नाम तय करने में एनडीए के घटक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।' 2019 में बीजेपी नहीं NDA का सरकार होगी 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं जो 1984 के लोकसभा चुनावों के बाद किसी पार्टी को मिली सबसे ज्यादा सीटें हैं। राउत ने कहा, 'करीब साढ़े 3 साल पहले मैंने कहा था कि 2014 में देश के हालात और 2019 की स्थिति के बीच बड़ा फर्क है। साल 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी थी। साल 2019 में यह एनडीए की होगी।’ पढ़ें:बीजेपी से गठबंधन राजनैतिक मजबूरीशिवसेना नेता ने बीजेपी को 210 सीटें मिलने का अनुमान जताया सीटों के बारे में पूछने पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजेपी को करीब 210 जबकि एनडीए को 300 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने संकेत दिए कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद राजनीतिक विमर्श बदल गया है। लोग केंद्र में स्थिर सरकार चाहते हैं। राउत से जब पूछा गया कि बीजेपी और शिवसेना ने पिछले चार साल से चल रही जुबानी जंग को भुलाकर गठबंधन जारी रखने का फैसला क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रहित में गठबंधन किया गया।’ सबको विनम्र रहने की दी सीख यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि मोदी ने हालिया दिनों में अपना आक्रामक अंदाज छोड़ा है, इस पर उन्होंने कहा कि सभी को विनम्र रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आपको लोगों के सामने झुकना पड़ेगा। कोई उनका आका नहीं हो सकता। न तो नेहरू, न तो अंग्रेज और न ही मुगल ऐसे बन सके। आपको विनम्र बनना होगा।’ अगली लोकसभा में उठाएंगे बेरोजगारी का मुद्दा राउत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल करार का मुद्दा आक्रामक तरीके से उठाया था, लेकिन पुलवामा हमले के बाद यह मुद्दा पीछे चला गया। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर राउत ने कहा, ‘यह मुद्दे अहम हैं, लेकिन अब इन्हें नई लोकसभा में उठाया जाएगा। हम इन मुद्दों को छोड़ने वाले नहीं हैं।’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में सात चरणों में वोटिंग कराने के पीछे यह है वजह– News18 हिंदीचुनाव आयोग ने रविवार शाम को 2019 के लोकसभा चुनावों की घोषणा की. देश की राजनीतिक पार्टियां 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में 11 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनावों में बाजी मारकर सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई हैं. इस चुनाव में देश के 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ ऐसा पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भी सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे.
Read more »
ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापन हटाने की मांग, कांग्रेस चुनाव आयोग की शरण मेंनई दिल्ली। कांग्रेस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और पेट्रोप पंपों पर लगे प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापनों के मुद्दे पर शुक्रवार को चुनाव आयोग का रुख किया और कहा कि हर जगह से ऐसे विज्ञापनों को हटा दिया जाना चाहिए।
Read more »
फूलपुर सीट: नेहरू की विरासत,SP का कब्जा और मोदी लहर में खुला था BJP का खातादेश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने खाता खोला था. मार्च 2018 में हुए उपचुनाव में बसपा के समर्थन से सपा बीजेपी को करारी मात देने में कामयाब हुई थी. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सपा-बसपा गठबंधन और बीजेपी के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी, पार्टियों में बढ़ी हलचलचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी.
Read more »
