UN से हाफिज सईद को तगड़ा झटका, वैश्विक आतंकी सूची से नाम हटाने की अपील खारिज

United States News News

UN से हाफिज सईद को तगड़ा झटका, वैश्विक आतंकी सूची से नाम हटाने की अपील खारिज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

UN ने अपनी प्रतिबंधित वैश्विक आतंकियों की सूची से हाफिज सईद का नाम हटाने से किया इंकार

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने तगड़ा झटका दिया है. वैश्विक संगठन ने अपनी प्रतिबंधित वैश्विक आतंकियों की सूची से जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के नाम को हटाने से इनकार कर दिया है.

गुरुवार को सरकार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद को उस समय झटका दिया है, जब जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया. यह प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद यूएन की 1267 सैंक्शन कमेटी को दिया गया है. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन ने ली थी. इसके बाद भारत ने जवाब कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की थी. सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि भारत द्वारा सबूत उपलब्ध कराने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के सरगना हाफिज सईद के नाम को वैश्विक आतंकियों की सूची से हटाने की अपील को खारिज किया है. यूएन ने अपने इस फैसले की जानकारी हाफिज सईद के वकील हैदर रसूल मिर्जा को भी दे दी है. साल 2017 में आतंकी सईद ने लाहौर की लॉ फर्म मिर्जा एंड मिर्जा के जरिए संयुक्त राष्ट्र में अपनी यह अपील दायर की थी. फिलहाल सईद को पाकिस्तान में नजरबंद रखा गया है. संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद की अपील की जांच करने के लिए स्वतंत्र ओम्बड्समैन डेनियर किफर फैसिएटी को नियुक्त किया था. ओम्बड्समैन ने मामले की जांच करने के बाद हाफिज सईद के नाम को वैश्विक आतंकी की सूची से नहीं हटाने की सिफारिश की. इसके अलावा भारत समेत अन्य देशों ने भी हाफिज सईद के नाम को वैश्विक आतंकी की सूची से हटाने का विरोध किया. वहीं, नए पाकिस्तान का दावा करने वाली इमरान खान सरकार ने हाफिज सईद की अपील का विरोध नहीं किया. आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद 10 दिसंबर 2008 को हाफिज सईद पर प्रतिबंध लगाया था. इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी हाफिज सईद के जमात-उद-दावा संगठन पर पहले ही बैन लगा रखा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »

इस वजह से दूसरे जगहों से अलग है ‘हिमाचल की छोटी काशी’ की महाशिवरात्रि– News18 हिंदीइस वजह से दूसरे जगहों से अलग है ‘हिमाचल की छोटी काशी’ की महाशिवरात्रि– News18 हिंदीसदियों पहले मंडी रियासत पर राज करने वाले राजाओं की भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था रही है. राजाओं ने अपनी-अपनी इच्छानुसार शिववालयों का निर्माण करवाया. बदलते वक्त के साथ यह शहर छोटी काशी और शिवभूमि के नाम से जाना जाने लगा.
Read more »

ICC ने ठुकराई BCCI की मांग, पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने से किया इनकारICC ने ठुकराई BCCI की मांग, पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने से किया इनकारदुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय से अलग-थलग करने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मांग को खारिज कर दिया है। बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद आईसीसी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने वैश्विक संस्था और उसके सदस्य देशों से आतंकियों को शरण देने वाले देशों से संबंध तोड़ने की अपील की थी।
Read more »

रामदेव बोले, न रुकने का वक्त है न झुकने का, अंजाम अभी बाकी हैरामदेव बोले, न रुकने का वक्त है न झुकने का, अंजाम अभी बाकी हैपाकिस्तान से जुड़े सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई ऑनगोईंग प्रोसेस है. दाउद, हाफिज सईद और मसूद अजहर को जिंदा या मुर्दा सरकार को लाना चाहिए.
Read more »

लालू यादव से JDU विधायक की मांग- अब तेजस्वी से कराएं ऐश्वर्या की शादीलालू यादव से JDU विधायक की मांग- अब तेजस्वी से कराएं ऐश्वर्या की शादीलालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी लगा चुके हैं. इसपर ही जेडीयू विधायक और लालू यादव के पुराने साथी ददन यादव ने कहा है कि अब तेजस्वी की शादी ऐश्वर्या से करा देनी चाहिए.
Read more »

पाकिस्तान नहीं ये देश आतंकवादियों को देता है सबसे ज्यादा पैसा– News18 हिंदीपाकिस्तान नहीं ये देश आतंकवादियों को देता है सबसे ज्यादा पैसा– News18 हिंदीआतंकवादी संगठनों को कहां-कहां से मिलता है पैसा-Where do terrorist organizations get their money?
Read more »

ओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?- Amarujalaओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?- Amarujalaदिग्विजय सिंह भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा हैं जिनका विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। साल 2013 में उन्होंने एक बयान दिया
Read more »

हाफिज को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र-Navbharat Timesहाफिज को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र-Navbharat TimesIndia News: संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से इनकार कर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:39:15