जानिए क्यों दूसरे जगहों से अलग है ‘छोटी काशी’ की शिवरात्रि MahaShivratri2019
मंडी शहर में भगवान शिव के दर्जनों प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बाबा भूतनाथ, एकादश रूद्र, अर्धनारिश्वर, त्रिलोकीनाथ, पंचवक्त्र, नीलकंठ महादेव और महामृत्युंज्य शामिल हैं. भगवान शिव के इन्हीं मंदिरों के कारण मंडी शहर की शिवरात्रि को कुछ खास बनाने का प्रयास किया गया.
सदियों पूर्व किसी राजा ने शिवरात्रि पर अपनी रियासत की प्रजा को देवी-देवताओं के साथ उनके पास आने को कहा. एक बार शुरू हुआ यह सिलसिला परंपरा बन गया और आज तक इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है. शिवरात्रि से एक दिन पहले जिला के प्रमुख देवी-देवता मंडी पहुंचते हैं और शिवरात्रि के पर्व को यहीं पर मनाते हैं. धीरे-धीरे इस परंपरा का स्वरूप बढ़ता गया और आज यह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महोत्सव बन गया है. मंडी जिले के लोगों को वर्ष भर शिवरात्रि पर्व का इंतजार रहता है. क्योंकि इस दौरान उन्हें भोले बाबा को प्रसन्न करने के साथ अन्य देवी-देवताओं के दर्शनों का सौभाग्य मिलता है. लोग शिवालयों के बाहर कतारों में खड़े होकर भोले बाबा के दर्शन करते हैं. मंडी की शिवरात्रि की खास बात यह भी है कि यह सिर्फ एक दिन नहीं मनाई जाती. तारा रात्रि से इसका शुभारंभ हो जाता है और शिवरात्रि से अगले 8 दिनों तक यह पर्व इसी तरह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
भारत के सख्त तेवर से घबराया पाक, दुनिया से की शांति की गुहारबालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है. बीते कुछ दिनों में भारत ने आर्थिक और राजनयिक मोर्चे पर जिस तरह से पाकिस्तान को चोट पहुंचाई है उसके बाद से वह डरा और सहमा हुआ है. पहले बात-बात पर गीदड़भभकी देने वाला पाकिस्तान अब शांति की भीख मांग रहा है.
Read more »
Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »
NEWS FLASH: भारतीय पायलट को रिहा करेंगे : पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खानभाजपा (BJP) के मुताबिक इसके तहत प्रधानमंत्री देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ेंगे. भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बयान में कहा कि देश के सभी जिले, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर लगभग 15 हजार स्थानों से नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से जुड़ेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12 बजे देश भर के लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से नमो एप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वालंटियर्स एवं अन्य विशिष्ट नागरिकों से महासंवाद करेंगे.
Read more »
उंगली की मदद से एटीएम से की 1.54 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार-Navbharat Timesगुजरात के सूरत में एक शख्स को एटीएम से छेड़छाड़ कर 1.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
Read more »
क्या मर गया आतंक का सरगना मसूद अजहर?आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तानी सेना और इमरान खान सरकार ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद की ओर से भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था.
Read more »
Masood Azhar। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर का सच...इस्लामाबाद। भारत में हुए कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर क्या वाकई मौत की नींद सो चुका है? रविवार देर शाम एक बार फिर इस आतंकी के मरने की खबर आई लेकिन किसी भी एजेंसी के अलावा खुद पाकिस्तान ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस दरिंदे की मौत हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि मसूद की मौत की आधिकारिक जानकारी पाकिस्तानी की सेना की अनुमति के बाद दी जाएगी। यह घोषणा कब होगी, कोई नहीं जानता...।
Read more »
मसूद अजहर एयरस्ट्राइक में मारा गया या यह इमरान खान की कोई नई चाल है?भारत के कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद फैलाने वाले जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की इमरान सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच उसकी मौत की अपुष्ट खबरें आ रही है जिसकी किसी भी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। सवाल यह उठता है कि यह खबर कैसे फैली या क्या जानबूझकर फैलाई गई? क्या सच में ही वह बीमार है या कि यह पाकिस्तान की उसे बचाने की कोई नई चाल है। उल्लेखनीय है कि उसने ओसाम बिन लादेन के बारे में भी ऐसी ही खबरें उड़ाई गई थी कि वह बीमार है।
Read more »
प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी संदेश लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
Read more »
