हाफिज को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र-Navbharat Times

United States News News

हाफिज को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 33 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 17%
  • Publisher: 51%

हाफिज सईद को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र via NavbharatTimes

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टर माइंड और जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उसने खुद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची से हटाए जाने की अपील की थी। यह खबर ऐसे मौके पर आ रही है जब संयुक्त राष्ट्र के 1267 प्रतिबंध समिति से पुलवामा अटैक के जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर पर बैन लगाने की एकबार फिर अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। यहां बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हाफिज की याचिका को ऐसे वक्त में खारिज किया गया है जब भारत ने उसकी गतिविधियों को लेकर विस्तृत सबूत पेश किए हैं जिसमें बेहद गोपनीय जानकारी भी शामिल है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के फैसले से हाफिज के वकील हैदर रसूल मिर्जा को इस सप्ताह अवगत करा दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक हाफिज को मुंबई हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 10 दिसंबर, 2008 को प्रतिबंधित कर दिया था। हाफिज ने 2017 में बैन के खिलाफ लाहौर स्थित लॉ फर्म मिर्जा ऐंड मिर्जा के जरिये अपील दाखिल की थी, तब वह पाकिस्तान में नजरबंद था। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से नियुक्त स्वतंत्र लोकपाल डैनियल के.

फैसियाती ने हाफिज के वकील को जानकारी दी गई कि उसके आवेदन की जांच के बाद यह फैसला किया गया कि वह प्रतिबंधितों की सूची में ही रहेगी। हाफिज की याचिका का भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने भी विरोध किया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि पाकिस्तान ने इसका विरोध नहीं किया था तब जब इमरान खान के नेतृत्व वाली नई सरकार यह दावा कर रही है कि वह प्रतिबंधित आतंकियों और उनके संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले महीने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने जैश चीफ मसूद अजहर पर बैन लगाने की ताजा अपील की थी, जो कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के मुताबिक, पाकिस्तान में ही रह रहा है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने जैश को आतंकी संगठन घोषित कर रखा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »

वर्ल्ड फेडरेशन ने सभी संबद्ध राष्ट्र संघों से भारत से संबंध निलंबित करने को कहावर्ल्ड फेडरेशन ने सभी संबद्ध राष्ट्र संघों से भारत से संबंध निलंबित करने को कहाunited world wrestling,pakistan shooters denied visa,wrestling federation of india,international olympic committee,india pakistan relation,sports,olympics | शूटिंग वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं देने के चलते उठाया कदम
Read more »

रामदेव बोले, न रुकने का वक्त है न झुकने का, अंजाम अभी बाकी हैरामदेव बोले, न रुकने का वक्त है न झुकने का, अंजाम अभी बाकी हैपाकिस्तान से जुड़े सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई ऑनगोईंग प्रोसेस है. दाउद, हाफिज सईद और मसूद अजहर को जिंदा या मुर्दा सरकार को लाना चाहिए.
Read more »

दिग्विजय ने पुलवामा को बताया दुर्घटना, रविशंकर ने दिया ऐसा जवाब..दिग्विजय ने पुलवामा को बताया दुर्घटना, रविशंकर ने दिया ऐसा जवाब..पुलवामा हमले को लेकर किए अपने ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बीजपी के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा कि दिग्विजय आतंकी हमले को दुर्घटना बता रहे हैं, उनसे आप क्या उम्मीद करेंगे?
Read more »

चौतरफा दबाव से फिर झुका पाकिस्तान, हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और FIF भी बैनचौतरफा दबाव से फिर झुका पाकिस्तान, हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और FIF भी बैनचौतरफा कूटनीतिक दबाव के चलते जैश सरगना मसूद अजहर के दो भाई समेत 44 आतंकवादियों को हिरासत में लेने के कुछ ही घंटे के भीतर पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन पर बैन लगा दिया है. खास बात यह है कि 4 मार्च को ही पाकिस्तान ने JUD को वॉच लिस्ट में रखा था, लेकिन एक दिन के भीतर ही उसे बैन कर दिया.
Read more »

पाकिस्‍तान को अमेरिका से बड़ा झटका, नागरिक वीजा पांच साल से तीन महीने किया– News18 हिंदीपाकिस्‍तान को अमेरिका से बड़ा झटका, नागरिक वीजा पांच साल से तीन महीने किया– News18 हिंदीअमेरिकी सरकार ने फैसला किया है वह पाकिस्‍तान के नागरिकों को तीन महीने से ज्‍यादा का वीजा नहीं देगी.
Read more »

आतंकियों को ट्रेनिंग देने के साथ पाकिस्तान में ये काम भी करता है हाफिज़ सईद– News18 हिंदीआतंकियों को ट्रेनिंग देने के साथ पाकिस्तान में ये काम भी करता है हाफिज़ सईद– News18 हिंदीPakistan banned International Terrorist Hafiz Saeed Organisations Jamat Ud Dawa and Falah e Insaniyat what do they do, News in Hindi, Hindi News,
Read more »

पाकिस्तान नहीं ये देश आतंकवादियों को देता है सबसे ज्यादा पैसा– News18 हिंदीपाकिस्तान नहीं ये देश आतंकवादियों को देता है सबसे ज्यादा पैसा– News18 हिंदीआतंकवादी संगठनों को कहां-कहां से मिलता है पैसा-Where do terrorist organizations get their money?
Read more »

ओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?- Amarujalaओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?- Amarujalaदिग्विजय सिंह भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा हैं जिनका विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। साल 2013 में उन्होंने एक बयान दिया
Read more »

पाकिस्तान का हाफिज सईद को बड़ा झटका, जमात-उद-दावा, FIF की संपत्ति जब्तपाकिस्तान का हाफिज सईद को बड़ा झटका, जमात-उद-दावा, FIF की संपत्ति जब्तइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बुधवार को प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ जारी कार्रवाई में तेजी लाते हुए मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा और इसकी शाखा फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) से संबंधित कई मदरसों और उनकी संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:28