पाकिस्तान का हाफिज सईद को बड़ा झटका, जमात-उद-दावा, FIF की संपत्ति जब्त

United States News News

पाकिस्तान का हाफिज सईद को बड़ा झटका, जमात-उद-दावा, FIF की संपत्ति जब्त
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान ने प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में दिखाई अभूतपूर्व तेजी HafizSaeed

इस्लामाबाद| पुनः संशोधित बुधवार, 6 मार्च 2019 मंगलवार को पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित सूची में डाला था जिसके बाद इन प्रतिबंधित संगठनों की संपत्ति को कब्जे में लिया गया। मंगलवार को संशोधित की गयी पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण की इस सूची के अनुसार जमात और एफआईएफ, आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित 70 संगठनों में शामिल हैं। 'डॉन' अखबार की खबर के अनुसार राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा शुरू की गयी ताजा मुहिम के तहत प्रतिबंधित जमात और एफआईएफ से संबंधित मदरसों एवं संपत्ति को पाकिस्तान सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अनुसार पंजाब प्रांत के अतिरिक्त मुख्य सचिव की वीडियो लिंक के जरिये आयुक्तों एवं संभागीय पुलिस प्रमुखों के साथ हुई बैठक के बाद चकवाल और अटक जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उनकी संपत्ति को अपने कब्जे में लेने का आदेश दिया गया था। इसके बाद की कार्रवाई में चकवाल में जमात के मदरसों तालागंग इलाका स्थित मदरसा खालिद बिन वालिद और चकवाल की रेलवे रोड पर स्थित मदरसा दारूस सलम के साथ उनके कर्मचारी औकाफ विभाग की निगरानी में है। पंजाब प्रांत के निर्देशों के बाद मदरसों को कब्जे में लेने के लिए वहां अधिकारी नियुक्त किए गए। खबर के अनुसार 27 फरवरी को संभागीय खुफिया समिति के ताजा सर्वेक्षण के दौरान जमात और एफआईएफ की संपत्ति का अटक जिले में भी पता चला है। इसके अनुसार अटक के जिला प्रशासन ने इनकी संपत्ति पर प्रबंधकीय और संचालनगत नियंत्रण कर लिया है। इन संपत्ति में अटक में मदरसा और मस्जिद मुसाब बिन उमेर शामिल हैं। यह निर्माणाधीन संपत्ति 13-कनाल में फैली है और इसका मासिक खर्च 60,000 रुपए है। अटक जिला शिक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसी तरह से मासिक 48,000 रुपए खर्च से चल रही एफआईएफ की एक एंबुलेंस को अटक में जिला आपात कार्यालय ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अनुसार रावलपिंडी संभाग के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार ने एलएपी के तहत कार्रवाई को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाई जा रही मुहिम से संबंधित कोई विशेष निर्देश नहीं दिए हैं। जमात और एफआईएफ दोनों को जनवरी 2017 में निगरानी सूची में डाला गया था। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को एक और आदेश जारी करते हुए कहा था कि उसने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों जैसे कि जमात उद दावा और एफआईएफ की संपत्ति जब्त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार जमात के नेटवर्क में 300 मदरसे और स्कूल, अस्पताल, एक पब्लिशिंग हाउस, एंबुलेंस सेवाएं शामिल हैं। दोनों संगठनों में करीब 50,000 कार्यकर्ता और सैकड़ों अन्य वैतनिक कर्मचारी हैं। जमात को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है। लश्कर मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका ने जून 2014 में उसे विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। अमेरिका के वित्त विभाग ने इसके प्रमुख सईद को 2012 से ही विशेष तौर पर घोषित वैश्विक आतंकवादी की सूची में डाल रखा है और उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। सईद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1267 में दिसंबर 2008 में सूचीबद्ध किया गया था। नवंबर 2017 में उसे पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा कर दिया गया था। एनएसीटीए ने बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टीस्तान और संघीय शासित कबायली इलाकों में स्थित 70 आतंकवादी संगठनों को अब तक प्रतिबंधित और जब्त योग्य घोषित किया है। अपनी सरजमीं से संचालित आतंकवादी संगठनों पर लगाम लगाने को लेकर वैश्विक समुदाय से बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि एहतियाती हिरासत में लिए गए प्रतिबंधित संगठनों के 44 सदस्यों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का बेटा और भाई भी शामिल हैं।.

इस्लामाबाद| पुनः संशोधित बुधवार, 6 मार्च 2019 मंगलवार को पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित सूची में डाला था जिसके बाद इन प्रतिबंधित संगठनों की संपत्ति को कब्जे में लिया गया। मंगलवार को संशोधित की गयी पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण की इस सूची के अनुसार जमात और एफआईएफ, आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित 70 संगठनों में शामिल हैं। 'डॉन' अखबार की खबर के अनुसार राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा शुरू की गयी ताजा मुहिम के तहत प्रतिबंधित जमात और एफआईएफ से संबंधित मदरसों एवं संपत्ति को पाकिस्तान सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अनुसार पंजाब प्रांत के अतिरिक्त मुख्य सचिव की वीडियो लिंक के जरिये आयुक्तों एवं संभागीय पुलिस प्रमुखों के साथ हुई बैठक के बाद चकवाल और अटक जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उनकी संपत्ति को अपने कब्जे में लेने का आदेश दिया गया था। इसके बाद की कार्रवाई में चकवाल में जमात के मदरसों तालागंग इलाका स्थित मदरसा खालिद बिन वालिद और चकवाल की रेलवे रोड पर स्थित मदरसा दारूस सलम के साथ उनके कर्मचारी औकाफ विभाग की निगरानी में है। पंजाब प्रांत के निर्देशों के बाद मदरसों को कब्जे में लेने के लिए वहां अधिकारी नियुक्त किए गए। खबर के अनुसार 27 फरवरी को संभागीय खुफिया समिति के ताजा सर्वेक्षण के दौरान जमात और एफआईएफ की संपत्ति का अटक जिले में भी पता चला है। इसके अनुसार अटक के जिला प्रशासन ने इनकी संपत्ति पर प्रबंधकीय और संचालनगत नियंत्रण कर लिया है। इन संपत्ति में अटक में मदरसा और मस्जिद मुसाब बिन उमेर शामिल हैं। यह निर्माणाधीन संपत्ति 13-कनाल में फैली है और इसका मासिक खर्च 60,000 रुपए है। अटक जिला शिक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसी तरह से मासिक 48,000 रुपए खर्च से चल रही एफआईएफ की एक एंबुलेंस को अटक में जिला आपात कार्यालय ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अनुसार रावलपिंडी संभाग के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार ने एलएपी के तहत कार्रवाई को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाई जा रही मुहिम से संबंधित कोई विशेष निर्देश नहीं दिए हैं। जमात और एफआईएफ दोनों को जनवरी 2017 में निगरानी सूची में डाला गया था। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को एक और आदेश जारी करते हुए कहा था कि उसने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों जैसे कि जमात उद दावा और एफआईएफ की संपत्ति जब्त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार जमात के नेटवर्क में 300 मदरसे और स्कूल, अस्पताल, एक पब्लिशिंग हाउस, एंबुलेंस सेवाएं शामिल हैं। दोनों संगठनों में करीब 50,000 कार्यकर्ता और सैकड़ों अन्य वैतनिक कर्मचारी हैं। जमात को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है। लश्कर मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका ने जून 2014 में उसे विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। अमेरिका के वित्त विभाग ने इसके प्रमुख सईद को 2012 से ही विशेष तौर पर घोषित वैश्विक आतंकवादी की सूची में डाल रखा है और उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। सईद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1267 में दिसंबर 2008 में सूचीबद्ध किया गया था। नवंबर 2017 में उसे पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा कर दिया गया था। एनएसीटीए ने बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टीस्तान और संघीय शासित कबायली इलाकों में स्थित 70 आतंकवादी संगठनों को अब तक प्रतिबंधित और जब्त योग्य घोषित किया है। अपनी सरजमीं से संचालित आतंकवादी संगठनों पर लगाम लगाने को लेकर वैश्विक समुदाय से बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि एहतियाती हिरासत में लिए गए प्रतिबंधित संगठनों के 44 सदस्यों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का बेटा और भाई भी शामिल हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर की सीमापर गोलाबारीSurgical Strike 2 LIVE Update: नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर की सीमापर गोलाबारीनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »

Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीAbhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »

भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाक के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. पाकिस्तानी वायुसेना की नापाक कोशिशों को असफल करने में लगे भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया. भारत ने पाकिस्तान को पायलट को सुरक्षित लौटाने के लिए कहा है. भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्तिपत्र डिमार्श दिया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित भारत भेजने की मांग की गई है.
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: पाकिस्तान को मिला Pulwama Terror Attack का डोजियर, बातचीत को भी तैयारSurgical Strike 2 LIVE Update: पाकिस्तान को मिला Pulwama Terror Attack का डोजियर, बातचीत को भी तैयारनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईSurgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »

आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीआतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »

पाकिस्तान को महंगा पड़ा भारत से पंगा! 4 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई– News18 हिंदीपाकिस्तान को महंगा पड़ा भारत से पंगा! 4 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई– News18 हिंदीपुलवामा अटैक (Pulwama Attack) के बाद भारत की सख्ती के चलते पाकिस्तान में महंगाई दर 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है.
Read more »

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को दावा किया था कि उनका देश अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:50:43