राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: जज बोले- बाबर का किया बदल नहीं सकते

United States News News

राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: जज बोले- बाबर का किया बदल नहीं सकते
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 14 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 9%
  • Publisher: 63%

राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: मध्यस्थता पर बहस के दौरान जज बोले- बाबर का किया बदल नहीं सकते

राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: मध्यस्थता पर बहस के दौरान जज बोले- बाबर का किया बदल नहीं सकते भाषा March 6, 2019 4:39 PM राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के समीप खड़ा मंदिर समर्थक। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि उसकी मंशा अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को मध्यस्थता के लिये भेजने के बारे में शीघ्र ही आदेश देने की है। न्यायालय ने संबंधित पक्षकारों से कहा है कि वे इस विवाद के सर्वमान्य समाधान के लिये संभावित मध्यस्थों के नाम उपलब्ध करायें। इस दौरान जज ने कहा कि उनका इससे कोई सरोकार नहीं है कि मुगल शासक बाबर ने क्या किया और उसके बाद क्या हुआ। इस समय जो मौजूद है, उसी पर गौर कर सकते हैं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने संबंधित पक्षकारों से कहा कि वे आज ही संभावित नाम उपलब्ध करायें। पीठ ने कहा कि इस भूमि विवाद को मध्यस्थता के लिये भेजने या नहीं भेजने के बारे में इसके बाद ही आदेश दिया जायेगा। निर्मोही अखाड़े के अलावा अन्य हिन्दू संगठनों ने इस मामले को मध्यस्थता के लिये भेजने के न्यायालय के सुझाव का विरोध किया जबकि मुस्लिम संगठनों ने सुझाव का समर्थन किया। उप्र सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि न्यायालय यह मामला उसी स्थिति में मध्यस्थता के लिये भेजना चाहिए जब इसके समाधान की कोई संभावना हो। उन्होंने कहा कि इस विवाद के स्वरूप को देखते हुये मध्यस्थता का मार्ग चुनना उचित नहीं होगा। राम लला विराजमान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने पीठ से कहा कि पहले भी कई प्रयासों के बावजूद मध्यस्थता का कोई नतीजा नहीं निकला था। वैद्यनाथन ने कहा कि इस बारे में कोई विवाद नहीं है कि रामलला का जन्म अयोध्या में ही हुआ था लेकिन विवाद राम जन्म स्थान को लेकर है। उन्होंने कहा कि जन्म स्थान के मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं हो सकती है। Also Read दूसरी ओर, मुस्लिम संगठनों ने मध्यस्थता के बारे में न्यायालय के सुझाव का समर्थन किया और कहा कि ऐसा बंद कमरे में ही होना चाहिए और इसकी अंतिम रिपोर्ट मिलने तक किसी को भी इसकी कार्यवाही की जानकारी देने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। इस बीच, भाजपा नेता सुब्रमणियन स्वामी ने शीर्ष अदालत से कहा कि अध्योध्या में विवादित भूमि सरकार की है। स्वामी ने कहा, ‘‘पी वी नरसिंह राव की सरकार ने 1994 में शीर्ष अदालत को यह आश्वासन दिया था कि यदि यह पता चलता है कि वहां पर मंदिर था तो यह भूमि मंदिर निर्माण के लिये दे दी जायेगी।’’ मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस भूमि विवाद की गंभीरता और मध्यस्थता के नतीजे का देश की राजनीति पर होने वाले असर से वाकिफ है। संविधान पीठ ने कहा कि यह सिर्फ संपत्ति का विवाद नहीं है बल्कि यह भावनाओं और आस्था के बारे में भी है। पीठ ने कहा, ‘‘हमारा इससे कोई सरोकार नहीं है कि मुगल शासक बाबर ने क्या किया और उसके बाद क्या हुआ। हम इस समय जो मौजूद है, उसी पर गौर कर सकते हैं।’’ इससे पहले, फरवरी महीने में शीर्ष अदालत ने सभी पक्षकारों को दशकों पुराने इस विवाद को मैत्रीपूर्ण तरीके से मध्यस्थता के जरिये निपटाने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था। न्यायालय ने कहा था कि इससे ‘‘संबंधों को बेहतर’’बनाने में मदद मिल सकती है। शीर्ष अदालत में अयोध्या प्रकरण में चार दीवानी मुकदमों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के खिलाफ 14 अपील लंबित हैं। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि अयोध्या में 2.

77 एकड़ की विवादित भूमि तीनों पक्षकारों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर बांट दी जाये। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रतिनिधि सभा ने खारिज किया ट्रंप का आपातकाल, उच्च सदन में रिपब्लिकनों का बहुमत- Amarujalaप्रतिनिधि सभा ने खारिज किया ट्रंप का आपातकाल, उच्च सदन में रिपब्लिकनों का बहुमत- Amarujalaअमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाए गए आपातकाल को रद्द करने का प्रस्ताव
Read more »

योगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणायोगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद होने वाले यूपी के दो वीर सपूतों को श्रध्दांजलि दी है. योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम दोनों वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटनाग में शहीद हुए प्रदेश के तीन सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Read more »

कश्मीर घाटी के कुछ नेताओं का वजूद ही अलगाववाद की बदौलत: राम माधवकश्मीर घाटी के कुछ नेताओं का वजूद ही अलगाववाद की बदौलत: राम माधवindia today conclave 2019 इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 के मंच पर बीजेपी के महासच‍िव और जम्मू-कश्मीर मामलों के जानकार राम माधव ने कहा क‍ि जम्मू-कश्मीर में समस्या कश्‍मीर‍ियों के कारण नहीं बल्क‍ि उनकी लीडरश‍िप के कारण है जो क्षेत्र में अलगाववाद को बढ़ावा देती है.
Read more »

राम विलास पासवान ने कहा- 156 इंच का है PM मोदी का सीना– News18 हिंदीराम विलास पासवान ने कहा- 156 इंच का है PM मोदी का सीना– News18 हिंदीकेंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हो पाया, पीएम मोदी ने पांच साल में करके दिखा दिया.
Read more »

संकल्प रैली : PM मोदी का लालू यादव पर तंज, भाषण के दौरान किया 'चारे' का जिक्रसंकल्प रैली : PM मोदी का लालू यादव पर तंज, भाषण के दौरान किया 'चारे' का जिक्रपीएम मोदी ने नीतीश कुमार को कर्मठ और शालीन व्यक्ति बताते हुए कहा कि राजग की सरकार से बिहार का विकास पटरी पर है.
Read more »

जिंदा है आतंक का आका मसूद अजहर, पाकिस्तान ने मौत की खबरों का किया खंडन- Amarujalaजिंदा है आतंक का आका मसूद अजहर, पाकिस्तान ने मौत की खबरों का किया खंडन- Amarujalaजिंदा है आतंक का आका मसूद अजहर, पाकिस्तान ने मौत की खबरों का किया खंडन pid_gov MasoodAzhar Terrorism terrorist pakistanministerfayyazulhassanchohan
Read more »

रेप करने के बाद जलाने का प्रयास, महिला ने आरोपी को भी किया आग के हवाले..रेप करने के बाद जलाने का प्रयास, महिला ने आरोपी को भी किया आग के हवाले..पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि, महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:26:21