Samsung Galaxy M30 की दूसरी सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम40 की पहली सेल आयोजित हुई थी। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है।
इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। Samsung ने अपने Galaxy M30 हैंडसेट में इनफिनिटी यू डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। गैलेक्सी एम30 सुपर एमोलेड स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। खासियतों को देखते हुए यह साफ है कि Galaxy M30 की सीधी भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी जिसकी पहली सेल 13 मार्च को आयोजित होने वाली है। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M10 जो अब तक फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध था। अब भारत में यह ओपन सेल में उपलब्ध होगा। पहली सेल खत्म होने के बाद Samsung ने गुरुवार को ऐलान किया कि गैलेक्सी एम30 की अगली सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। सेल अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर होगी। स्मार्टफोन को ग्रेडेशन ब्लैक और ग्रेडेशन ब्लू रंग में उपलब्ध है। Samsung Galaxy M30 की कीमतSamsung Galaxy M30, कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे महंगा फोन है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचरडुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.
1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता बनर्जी ने पाक के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई के मांगे सबूतसरकार से अभियान की जानकारी साझा करने की गुज़ारिश, देश की अर्थव्यवस्था लुढ़की, अख़बारों की सुर्ख़ियां.
Read more »
भारत-पाक के बीच बातचीत की पैरवी की, शहीद सीआरपीएफ की विधवा को किया ट्रोलसीआरपीएफ के शहीद जवान की पत्नी भारत-पाक के बीच वार्ता चाहती हैं, युद्ध नहीं और इस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया।
Read more »
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
तत्काल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान, लॉन्च हुआ नया ऐप– News18 हिंदीडिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए एक तरफ जहां सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं, वहीं अब इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (irctc) ने गुरुवार को अपना IRCTC iPay ऐप को लॉन्च कर दिया है. इस दौरान आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा है कि इस ऐप के मदद से ऑनलाइन टिकट से यात्रा करने वालों के लिए सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा.
Read more »
ICC को देना होगा इतने करोड़ का टैक्स, BCCI को मिली मोहलतबीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘मनोहर ने स्पष्ट रूप से कहा कि कर में छूट के बारे में बीसीसीआई को फैसला करने की जरूरत है।’’
Read more »
Samsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदलॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हो गई है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Read more »
Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे मेंSamsung ने करीब हफ्ते भर पहले ही अपनी गैलेक्सी एम परिवार का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 को पेश किया था। अब गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम30 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी।
Read more »
Redmi Note 7 की पहली सेल 'सुपरहिट', अगली सेल 13 मार्च कोXiaomi ने गुरुवार को जानकारी दी कि Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होगी। कंपनी का दावा है कि पहली सेल में 2 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बिके। याद रहे कि सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित हुई थी।
Read more »
