पूरी दुनिया में मौजूद वाहनों में भारत की हिस्सेदारी एक फीसदी है, लेकिन सड़ हादसों में होने वाली कुल मौतों में 15 फीसदी सिर्फ भारत की हिस्सेदारी है। ऐसे में यूएन रोड सेफ्टी एनवॉय जीन टॉड ने फर्जी हेलमेट पर कड़ा प्रहार करने के साथ ही रोड सेफ्टी बेहतर करने की दिशा में कई सुझाव दिए...
Mission Save Lives On Roads India : भारत को सड़क हादसों का देश कहा जाता है और ऐसा कहने के पीछे रोड एक्सीडेंट्स में मरने वालों के एक ऐसे आंकड़े हैं, जो किसी की भी रूह को झकझोर देने के लिए काफी हैं। जी हां, भारत में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है और इनमें ज्यादातर संख्या टू-व्हीलर सवार की होती है, जो या तो हेलमेट नहीं लगाते हैं या नकली हेलमेट लगाते हैं। इस मसले पर यूएन रोड सेफ्टी एनवॉय जीन टॉड ने चिंता जताते हुए फर्जी हेलमेट को ‘नकली वैक्सीन’ करार दिया है और भारत में 15 फीसदी वैश्विक सड़क मौतों को रोकने के लिए सख्त कानून की मांग की है। फर्जी हेलमेट पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की जरूरतसंयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत जीन टॉड ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा साझा किया कि दिल्ली में बिकने वाले 70 फीसदी हेलमेट फर्जी हैं। उन्होंने इन्हें नकली वैक्सीन करार देते हुए कहा कि भारत में दुनिया के केवल एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भारत की हिस्सेदारी 15 फीसदी है, जो कि काफी चिंताजनक है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान जीन टॉड के साथ स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर ने मिशन सेव लाइव्स 2.
0 की शुरुआत करते हुए प्रस्ताव दिया कि हर मोटरसाइकल या स्कूटी की बिक्री के साथ दो असली हेलमेट देना अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो फर्जी हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्रियों को सिर्फ 15 दिनों में बंद किया जा सकता है। AI सेंसर और GPS स्पीड लिमिटरआपको बता दें कि हेलमेट में आजकल लेटेस्ट टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर रोड सेफ्टी को काफी बेहतर किया जा सकता है। जीन टॉड और राजीव कपूर ने दो फ्यूचर टेक्नॉलजी पर जोर दिया। इसमें एक तो AI सेंसर हैं, जिसमें होगा ये कि जब तक राइडर और बाइक-स्कूटर के पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट नहीं पहन लेते, तब तक अलार्म बजता रहेगा। इसके साथ ही GPS स्पीड लिमिटर तकनीक निर्धारित स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज वाहन चलाने पर खुद कंट्रोल करने लगेगी कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट्स ने सेफ सिस्टम अप्रोच के तहत सड़कों के डिजाइन में सुधार की भी बात कही। दो हेलमेट अनिवार्य करने पर जोरस्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया के एमडी राजीव कपूर ने टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों से हर बाइक-स्कूटर के साथ मिनिमम कॉस्ट पर दो असली हेलमेट अनिवार्य रूप से देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क मौतों को 50 फीसदी तक घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इंडस्ट्री, सरकार और सोसाइटी को एकजुट होकर काम करना होगा। जीन टॉड ने भारत की हालिया पहलों की सराहना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नीतियों को जमीनी स्तर पर पूरी सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि हेलमेट जीवन बचाने का सबसे प्रभावी साधन है, लेकिन तभी जब वह सही सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरे। पिछले साल दिल्ली में बिके लगभग 70 फीसदी हेलमेट फर्जी थे।
Mission Save Lives On Roads India Steelbird Helmet Rajeev Kapur Mandatory Two-Helmet Policy UN Road Safety Envoy Jean Todt AI Helmet Sensors CSIR CRRI Collaboration Road Safety भारत में नकली हेलमेट की बिक्री स्टीलबर्ड हेलमेट भारत में सड़क हादसों में होने वालीं मौतें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश कैबिनेट में व्यवसायियों का दबदबा: 70% मंत्री कारोबारी पृष्ठभूमि सेबांग्लादेश में हाल ही में हुए संसदीय चुनाव के बाद, नई कैबिनेट में व्यवसायियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। 50 मंत्रियों और राज्य मंत्रियों में से 35 ने अपने पेशे के रूप में व्यवसाय दर्ज किया है। टीआईबी ने चिंता जताई है कि कैबिनेट में बिजनेस करने वालों का दबदबा मुश्किलें खड़ी कर सकता है और हितों के टकराव से ऊपर उठना होगा। चुनाव में निर्वाचित सांसदों में भी व्यवसायियों की संख्या अधिक है, जिससे नीति निर्माण में प्रभाव की संभावना है।
Read more »
गाजियाबाद में आरटीओ ने बांटी 70 करोड़ से ज्यादा की ईवी सब्सिडी, 2125 लोगों के खाते में पहुंची राशिगाजियाबाद आरटीओ ने सितंबर 2023 से अब तक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, 2,125 वाहन मालिकों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी गई है। इसमें 1,415 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को 70 लाख से अधिक और 710 इलेक्ट्रिक कारों को 70 करोड़ से अधिक की सब्सिडी मिली है, जिससे जिले...
Read more »
70 दिन में तैयार, 10 गुना मुनाफा, टनकुप्पा के किसानों की गाजर क्रांतिCarrot Farming: बिहार के गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड में गाजर की खेती किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है. यहां करीब 80–90 एकड़ में अशोक वेरायटी की गाजर उगाई जाती है, जो 70–80 दिनों में तैयार हो जाती है और कम लागत में 10 गुना तक मुनाफा देती है. एक कट्ठा में 4–5 क्विंटल उत्पादन के साथ किसानों को 10–12 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है.
Read more »
हिमाचल प्रदेश के 70 हजार टैक्सी ऑपरेटर के लिए बड़ी राहत, सरकार ने परमिट की वैधता बढ़ाईकेंद्र सरकार ने टैक्सी परमिट की वैधता 12 से बढ़ाकर 15 साल कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इससे हिमाचल प्रदेश के 70 हजार सहित देशभर के टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत मिलेगी।
Read more »
VTR में एचपीपीआई की 70 सदस्यीय टीम ने जंगल सफारी का लिया आनंद, गौर व हिरण देख हुए रोमांचितValmiki Tiger Reserve Safari: ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया एचपीपीआई की 70 सदस्यीय टीम ने दो दिवसीय दौरे पर वीटीआर में जंगल सफारी का आनंद लिया। उन्होंने गौर, हिरण जैसे वन्यजीव देखे और प्राकृतिक सौंदर्य से मंत्रमुग्ध हुए।
Read more »
ZIM vs WI Live Score: हेटमायर और पॉवेल के बीच 70+ रन की साझेदारी, वेस्टइंडीज का स्कोर 130 के पारToday Live Cricket Score ZIM vs WI T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का सुपर-8
Read more »
