Taurus Monthly Horoscope April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल में खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Taurus April Monthly Rashifal News

Taurus Monthly Horoscope April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल में खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
वृषभ मासिक राशिफल अप्रैल 2026Monthly RashifalVrishabh Rashifal April 2026
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 53%

वृषभ राशि वालों को इस महीने धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल सुखद सफर लेकर आया है। इस महीने आप अपनी भावनाओं और लक्ष्यों के बीच अच्छा तालमेल बिठा पाएंगे। महीने की शुरुआत में आप सामाजिक दायरे को बढ़ाने पर फोकस करेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। दिन बीतने के साथ आपका रुझान आंतरिक शांति की ओर बढ़ेगा। कामकाज और पैसों की स्थिति बेहतर होगी। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार दिखेगा। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कैसा रहेगा वृषभ राशि का अप्रैल का महीना? परिचय यह महीना स्पष्टता लेकर आएगा। सूर्यदेव शुरुआत में आपके ग्यारहवें घर में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यहां मौजूद रहकर वह दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से सहयोग दिलाएंगे। 14 अप्रैल के बाद थोड़ा संभलकर चलें। महीने के अंत में आपको आराम की ज्यादा जरूरत होगी। बुधदेव और शनिदेव की चाल की वजह से मन में दुविधा हो सकती है। मगर, धैर्य रखने से सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। काम का बोझ और मानसिक तनाव आपकी नींद उड़ा सकता है। बुधदेव की स्थिति के कारण आप छोटी बातों को लेकर ज्यादा परेशान हो सकते हैं। महीने के बीच में शारीरिक ऊर्जा थोड़ी कम महसूस हो सकती है। हालांकि, शुक्रदेव का वृष राशि में गोचर आपमें नई ताजगी भरेगा। खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको योग और सही खान-पान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। मन को शांत रखने के लिए संगीत सुनें। किताबें पढ़ने से मन को सुकून मिलेगा। करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें। पारिवारिक जीवन और संबंध परिवार और प्रेम संबंधों के लिए यह एक समय अच्छा है। पहले पखवाड़े में दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के मौके मिलेंगे। आपकी सोशल लाइफ एक्टिव रहेगा। बुधदेव के प्रभाव से बातचीत में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। लिहाजा, शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करें।शुक्रदेव के राशि परिवर्तन के बाद आपके निजी जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से ज्यादा गहरे होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने से लाभ होगा। एजुकेशन विद्यार्थियों के लिए यह महीना नए मौके लाएगा। अगर आप किसी ग्रुप प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। गुरुओं के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। महीने के बीच में एकाग्रता में कमी आ सकती है। लिहाजा, इस दौरान मोबाइल या टीवी से थोड़ी दूरी बनाकर चलें। विदेश जाने की योजना बनाने वाले छात्रों के लिए 14 अप्रैल के बाद का समय अनुकूल हो सकता है। एकांत में पढ़ने से आपको लाभ मिलेगा। निष्कर्ष संक्षेप में अप्रैल का महीना उन्नति का है। यह समय आत्म-चिंतन करने का है। महीने का पहले हिस्से में बाहरी दुनिया में आप सफलता के परचम लहराएंगे। दूसरा हिस्सा आपको खुद से जोड़ने में मदद करेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। रिश्तों में गहराई और अपनापन बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर शांत मन से आगे बढ़ें। पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें। उपाय शुक्रदेव की कृपा पाने के लिए ओम शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के मंदिर में मिश्री या सफेद फूल चढ़ाएं। नियमित रूप से प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। शाम के समय घर में कपूर जलाएं, इससे नकारात्मकता दूर होगी। यह भी पढ़ें- Leo Monthly Horoscope April 2026: शुक्रदेव की कृपा से सिंह को करियर में मिलेगी नई उड़ान! पढ़ें राशिफल यह भी पढ़ें- Aries Monthly Horoscope April 2026: कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए यह महीना? पढ़ें राशिफल नोट: यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.

com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

वृषभ मासिक राशिफल अप्रैल 2026 Monthly Rashifal Vrishabh Rashifal April 2026 वृषभ अप्रैल 2026 मासिक राशिफल Taurus April Horoscope 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

April 2026 Vrat Tyohar List: हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक, अप्रैल 2026 में पड़ेंगे ये त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्टApril 2026 Vrat Tyohar List: हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक, अप्रैल 2026 में पड़ेंगे ये त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्टधर्म-कर्म April 2026 Vrat Tyohar List: साल 2026 का अप्रैल का महीना बेहद खास होने वाला है. इस माह में चैत्र मास का समापन होगा और वैशाख का आरंभ होगा. इस दौरान महीने में कई बड़े पर्व पड़ रहे हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.
Read more »

धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीधोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

28 मार्च का राशिफल: वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़ा फायदा मिलेगा, मीन राशि वालों की तरक्की का य...28 मार्च का राशिफल: वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़ा फायदा मिलेगा, मीन राशि वालों की तरक्की का य...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (28 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »

मासिक लकी राशिफल (Monthly Lucky Horoscope) अप्रैल 2026 : बुधादित्य राजयोग से मान सम्मान पाएंगे मेष और सिंह राशिवाले, पढ़ें फरवरी मासिक लकी राशिफलमासिक लकी राशिफल (Monthly Lucky Horoscope) अप्रैल 2026 : बुधादित्य राजयोग से मान सम्मान पाएंगे मेष और सिंह राशिवाले, पढ़ें फरवरी मासिक लकी राशिफलApril 2026 Monthly Lucky Horoscope : अप्रैल के इस महीने में बुधादित्य राजयोग का संयोग बनने वाला है। इस महीने बुध और सूर्य की गोचर मीन राशि में होगा। बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग का बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना गया है। यह राजयोग व्यक्ति को मान सम्मान के साथ साथ करियर में भी सफलता...
Read more »

गोरखपुर में तेज धूप निकली, कल बारिश का अलर्ट: 20 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं, गर्मी से मिलेगी राहतगोरखपुर में तेज धूप निकली, कल बारिश का अलर्ट: 20 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं, गर्मी से मिलेगी राहतGorakhpur weather forecast April 2026. Follow latest updates on rain, winds, and temperature increase.
Read more »

Leo Monthly Horoscope April 2026: शुक्रदेव की कृपा सिंह को करियर में मिलेगी नई उड़ान! पढ़ें राशिफलLeo Monthly Horoscope April 2026: शुक्रदेव की कृपा सिंह को करियर में मिलेगी नई उड़ान! पढ़ें राशिफलसिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना एक बड़ी छलांग लगाने जैसा है। महीने की शुरुआत में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:28:15