Gorakhpur weather forecast April 2026. Follow latest updates on rain, winds, and temperature increase.
गोरखपुर में रविवार को मौसम सुबह से ही गर्म और उमस भरा रहा। सुबह तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा और तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, तापमान में और बढ़ोतरी होगी और दोपहर तक यह लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मौसम विभाग डॉ कैलाश पांडे ने आने वाले दिनों को लेकर अहम पूर्वानुमान जारी किया है। 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर विभाग ने सतर्क रहने की सलाह भी दी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं 30 और 31 मार्च के साथ-साथ 1 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। खासकर गोरखपुर और आसपास के जिलों में 31 मार्च और 1 अप्रैल को इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।इससे पहले शनिवार को भी सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.
2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। आज के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, फिलहाल गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं से मौसम कुछ राहत दे सकता है।गोरखपुर में सुबह के समय गर्मी और उमस बढ़ीयूपी में बेमौसम बारिश से 4300 हेक्टेयर फसलें खराबउत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावनापूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पर चलेगा बुलडोजरहिमाचल के 5 जिलों में कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
UP Weather Rain Forecast Wind Speed Uttar Pradesh News 2026 Weather Monsoon Update Indian Weather
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवरिया में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिसदेवरिया खास में एक 20 वर्षीय युवती सन्या गिरि अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय उसके माता-पिता रामनवमी पूजा के लिए बलिया गए हुए थे।
Read more »
शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 20 करोड़ से ज्यादा है कीमत, इस बॉलीवुड एक्टर से खरीदी प्रॉपर्टीशुभमन गिल ने मुंबई के जुहू जैसे पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 20 करोड़ से ज्यादा है।
Read more »
परमाणु हमले से भी निपटने को तैयार नोएडा एयरपोर्ट, 20 बड़े अस्पतालों में खास तैयारी; सुरक्षा का ये 'कवच' उड़ा देगा होशगौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर संभावित परमाणु हमले से निपटने की तैयारी की है। इसके तहत 20 अस्पतालों को सुपरस्पेशलिटी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
Read more »
UP News: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होते ही यूपी ने रच दिया ये बड़ा इतिहासअत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस एयरपोर्ट चेकिंग काउंटर, 20 सेल्फ पैकेज स्टॉप मशीनें, फेस डिटेक्शन सिस्टम, डीजी यात्रा जैसी सुविधाएं दी गई है.
Read more »
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, 20 जहाजों को गुजरने की अनुमतिईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए पाकिस्तान के झंडे वाले 20 जहाजों को अनुमति दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। यह फैसला पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच बातचीत के बाद आया है।
Read more »
हरियाणा के रोहतक में 20 साल के युवक की हत्या, सिर कटा शव मिला, आंख भी गायब, आधी कमर पर थे कट के निशानहरियाणा के रोहतक जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का सिर कटा हुआ मिला।
Read more »
