शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू जैसे पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 20 करोड़ से ज्यादा है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे शुभमन गिल ने मायानगरी मुंबई में अपना नया आशियाना ढूंढ लिया है। 26 वर्षीय गिल ने जुहू जैसे पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत करीब 20.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि गिल ने यह प्रॉपर्टी बॉलीवुड अभिनेता जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की कंपनी पूजा लेजर एंड लाइफस्टाइल से खरीदी है। रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक गिल ने जुहू तारा रोड पर स्थित पूजा ल्यूमिनेयर इमारत की पूरी 12वीं मंजिल अपने नाम कर ली है।क्या है खासियत?इस लग्जरी अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया लगभग 3369 वर्ग फुट है। डील को पक्का करने के लिए शुभमन गिल ने 1.
24 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है। हालांकि, गिल को इस घर में शिफ्ट होने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि यह इमारत अभी निर्माणाधीन है। महाराष्ट्र रेरा के आंकड़ों के अनुसार इस प्रोजेक्ट के साल 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। 19 मंजिला इस बिल्डिंग में बेसमेंट और पोडियम के साथ-साथ डुप्लेक्स और बड़े अपार्टमेंट्स की सुविधा दी गई है।कई खिलाड़ी कर चुके हैं निवेशमुंबई का रियल एस्टेट मार्केट हमेशा से ही भारतीय क्रिकेटरों की पहली पसंद रहा है। गिल से पहले भी टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी यहां करोड़ों का निवेश कर चुके हैं। हाल के महीनों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जहीर खान जैसे नामों ने मुंबई की प्रॉपर्टी में भारी निवेश किया है। टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा यादव ने हाल ही में देवनार इलाके में 7.18 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है जबकि इससे पहले भी उन्होंने इसी बिल्डिंग में 21 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट्स लिए थे।रोहित शर्मा का भी अपार्टमेंटभारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह ने भी प्रभादेवी स्थित अहूजा टावर्स में 26.30 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे ने भी एलफिंस्टन रोड पर करीब 11 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
शुभमन गिल Mumbai Real Estate जुहू अपार्टमेंट Luxury Property जैकी भगनानी Juhu Tara Road स्टांप ड्यूटी क्रिकेटर्स का निवेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावनागुरुवार को दिल्ली में धूप खिली रही, हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से बदलाव का अनुमान लगाया है। अगले कई दिनों तक गरज-चमक के साथ 20-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली का एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में बना हुआ...
Read more »
न्याय यात्रा से समृद्धि यात्रा तक: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 20 साल की ‘यात्रा राजनीति’ का आखिरी पड़ाव?बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में अपनी यात्राओं को सिर्फ दौरा नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक और प्रशासनिक मॉडल बना दिया है. 2005 की ‘न्याय यात्रा’ से शुरू हुआ यह सिलसिला 2026 की ‘समृद्धि यात्रा’ तक पहुंच चुका है. इन यात्राओं के जरिए उन्होंने जनता से सीधा संवाद, योजनाओं की समीक्षा और राजनीतिक संदेश देने का काम किया.
Read more »
MBBS में 20 साल से फंसे पड़े हैं स्टूडेंट्स, कोर्ट के आदेश पर आया रिजल्ट, उसमें भी फेलउत्तर प्रदेश के बीआरडी कॉलेज में तीन स्टूडेंट्स के 15-20 साल से MBBS में फंसे होने का अनोखा मामला सामने आया है। लगभग एक दशक बाद भी एमबीबीएस स्टूडेंट का अपने एमबीबीएस रिजल्ट का इंतजार है। कोर्ट के आदेश के बाद 2009 बैच के स्टूडेंट का रिजल्ट जारी हुआ, लेकिन वह उसमें भी फेल हो...
Read more »
देवरिया में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिसदेवरिया खास में एक 20 वर्षीय युवती सन्या गिरि अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय उसके माता-पिता रामनवमी पूजा के लिए बलिया गए हुए थे।
Read more »
20 हजार रुपये से कम में 2 स्मार्टफोन लॉन्च, शाओमी लाई REDMI 15A 5G और टेक्नो ने उतारा Spark 50 5GXiaomi और Tecno ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किए हैं। REDMI 15A 5G को 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया गया है, जबकि टेक्नाे स्पार्क 50 5जी में 6500mAh की बैटरी है। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकेगा। नीचे दी गई टेबल में आप स्पेसिफिकेशंस और डिटेल पढ़ सकते...
Read more »
गाजा में हथियार छोड़ेगा हमास?: 20 लाख लोगों की टिकी नजरें, ट्रंप की पुनर्निर्माण योजना के लिए कैसे अहम? समझिएअमेरिका और इस्राइल के ताबड़तोड़ हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से एक तरफ पूरा पश्चिम एशिया बारूद की ढेर पर खड़ा है। वहीं दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि गाजा में हमास
Read more »
