आज जेवर में पीएम मोदी, कल दादरी में रहेंगे अखिलेश यादव, वेस्‍ट यूपी में वार और पलटवार का सियासी शक्ति प्रदर्शन

West Uttar Pradesh Politics War News

आज जेवर में पीएम मोदी, कल दादरी में रहेंगे अखिलेश यादव, वेस्‍ट यूपी में वार और पलटवार का सियासी शक्ति प्रदर्शन
Pm Narendra Modi In JewarAkhilesh Yadav Jansabha In DadriUp News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

West Uttar Pradesh Politics: नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के शुभारंभ के मौके पर जेवर में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। वहीं, 29 मार्च को अखिलेश यादव दादरी में सभा करने आ रहे हैं।

श्‍यामवीर, ग्रेटर नोएडा : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे सियासी रूप से बेहद अहम रहने वाले हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जेवर में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा, तो इसके ठीक अगले दिन रविवार को दादरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीडीए रैली है। ऐसे में यह दो दिन क्षेत्र की सियासत को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं। पहले दिन सत्ताधारी पार्टी का विपक्ष पर वार होगा तो दूसरे दिन सपा का पलटवार होना तय है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन को सरकार विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करेगी। कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इसमें दो लाख लोगों को जुटाकर राजनीतिक ताकत का अहसास कराया जाएगा। इसके लिए बीजेपी के नेताओं से लेकर मंत्रियों तक ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं विपक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए हैं। सपा भी वेस्ट यूपी से भीड़ जुटाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। विकास के दावों को मिलेगी चुनौतीमंच से निवेश, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को लेकर बड़े संदेश दिए जा सकते हैं। सरकार का फोकस यह दिखाने पर रहेगा कि बड़े प्रॉजेक्ट्स के जरिए प्रदेश को नई पहचान मिल रही है और पश्चिमी यूपी को विकास की मुख्यधारा में लाया जा रहा है। वहीं, अगले दिन समाजवादी पार्टी की रैली इस नैरेटिव को चुनौती देने की कोशिश करेगी।विकास बनाम जमीनी हकीकतदोनों आयोजनों में भीड़ और संगठन क्षमता का प्रदर्शन अहम रहेगा। जहां एक ओर सत्ता पक्ष बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट के जरिए विकास का संदेश देगा, वहीं विपक्ष उसी को आधार बनाकर जमीनी हकीकत और सामाजिक समीकरणों को उभारने की रणनीति अपनाएगा।वेस्ट यूपी के लोगों पर रहेगी नजरराजनीतिक रूप से गुर्जर समुदाय पश्चिमी यूपी में प्रभावशाली माना जाता है और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दल इस वर्ग को साधने की कोशिश में हैं। ऐसे में सपा की यह रणनीति आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।गुर्जरों को साधने की तैयारीसपा ने इस रैली को पीडीए थीम के साथ आयोजित करने की रणनीति बनाई है, जिसमें खास तौर पर गुर्जर समुदाय को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। अपने संबोधन में सरकार के दावों पर सवाल उठा सकते हैं और जमीन, मुआवजा, रोजगार व स्थानीय भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला सकते हैं। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रहने का अनुमान है, जिससे विपक्ष अपनी सामाजिक और राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में है।चुनाव पर असर की रणनीतिराजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह 24 घंटे का घटनाक्रम न सिर्फ स्थानीय बल्कि व्यापक चुनावी परिदृश्य में भी असर डाल सकता है। पश्चिमी यूपी, जो लंबे समय से राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र रहा है, एक बार फिर केंद्र में रहेगा। दो दिनों के ये आयोजन यह तय करेंगे कि विकास बनाम जमीनी और सामाजिक मुद्दों की बहस किस दिशा में आगे बढ़ेगी और किसका संदेश जनता के बीच ज्यादा प्रभाव छोड़ पाएगा। इसे चुनावी असर की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।.

श्‍यामवीर, ग्रेटर नोएडा : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे सियासी रूप से बेहद अहम रहने वाले हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जेवर में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा, तो इसके ठीक अगले दिन रविवार को दादरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीडीए रैली है। ऐसे में यह दो दिन क्षेत्र की सियासत को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं। पहले दिन सत्ताधारी पार्टी का विपक्ष पर वार होगा तो दूसरे दिन सपा का पलटवार होना तय है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन को सरकार विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करेगी। कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इसमें दो लाख लोगों को जुटाकर राजनीतिक ताकत का अहसास कराया जाएगा। इसके लिए बीजेपी के नेताओं से लेकर मंत्रियों तक ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं विपक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए हैं। सपा भी वेस्ट यूपी से भीड़ जुटाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। विकास के दावों को मिलेगी चुनौतीमंच से निवेश, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को लेकर बड़े संदेश दिए जा सकते हैं। सरकार का फोकस यह दिखाने पर रहेगा कि बड़े प्रॉजेक्ट्स के जरिए प्रदेश को नई पहचान मिल रही है और पश्चिमी यूपी को विकास की मुख्यधारा में लाया जा रहा है। वहीं, अगले दिन समाजवादी पार्टी की रैली इस नैरेटिव को चुनौती देने की कोशिश करेगी।विकास बनाम जमीनी हकीकतदोनों आयोजनों में भीड़ और संगठन क्षमता का प्रदर्शन अहम रहेगा। जहां एक ओर सत्ता पक्ष बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट के जरिए विकास का संदेश देगा, वहीं विपक्ष उसी को आधार बनाकर जमीनी हकीकत और सामाजिक समीकरणों को उभारने की रणनीति अपनाएगा।वेस्ट यूपी के लोगों पर रहेगी नजरराजनीतिक रूप से गुर्जर समुदाय पश्चिमी यूपी में प्रभावशाली माना जाता है और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दल इस वर्ग को साधने की कोशिश में हैं। ऐसे में सपा की यह रणनीति आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।गुर्जरों को साधने की तैयारीसपा ने इस रैली को पीडीए थीम के साथ आयोजित करने की रणनीति बनाई है, जिसमें खास तौर पर गुर्जर समुदाय को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। अपने संबोधन में सरकार के दावों पर सवाल उठा सकते हैं और जमीन, मुआवजा, रोजगार व स्थानीय भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला सकते हैं। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रहने का अनुमान है, जिससे विपक्ष अपनी सामाजिक और राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में है।चुनाव पर असर की रणनीतिराजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह 24 घंटे का घटनाक्रम न सिर्फ स्थानीय बल्कि व्यापक चुनावी परिदृश्य में भी असर डाल सकता है। पश्चिमी यूपी, जो लंबे समय से राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र रहा है, एक बार फिर केंद्र में रहेगा। दो दिनों के ये आयोजन यह तय करेंगे कि विकास बनाम जमीनी और सामाजिक मुद्दों की बहस किस दिशा में आगे बढ़ेगी और किसका संदेश जनता के बीच ज्यादा प्रभाव छोड़ पाएगा। इसे चुनावी असर की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Pm Narendra Modi In Jewar Akhilesh Yadav Jansabha In Dadri Up News पश्चिमी यूपी की सियासत जेवर में पीएम मोदी की सभा दादरी में अखिलेश यादव यूपी न्‍यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी की बड़ी खबरें: हाईकोर्ट ने कहा-रमजान में जेल में बंद कैदी को 5 वक्त की नमाज पढ़ने देंयूपी की बड़ी खबरें: हाईकोर्ट ने कहा-रमजान में जेल में बंद कैदी को 5 वक्त की नमाज पढ़ने देंलखनऊ, काकोरी, डबल मर्डर, सोनभद्र, अलीगढ़ सांसद Latest Uttar Pradesh Breaking News Uttar Pradesh Headlines Uttar Pradesh Latest News Uttar Pradesh Local News Uttar Pradesh News in Hindi Uttar Pradesh Samachar
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: भाजपा नेता के घर में चोरी करने वाले का एनकाउंटर; पैर में गोली गोलीयूपी की बड़ी खबरें: भाजपा नेता के घर में चोरी करने वाले का एनकाउंटर; पैर में गोली गोलीप्रयागराज, झांसी, वाराणसी, एनकाउंटर, अबु हुरैरा मस्जिद गोरखपुर Latest Uttar Pradesh Breaking News Uttar Pradesh Headlines Uttar Pradesh Latest News Uttar Pradesh Local News Uttar Pradesh News in Hindi Uttar Pradesh Samachar
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: बुलंदशहर में कपड़े खरीदने जा रहे तीन दोस्तों की मौत; गोवंश से बचने में बाइक फिसली, ट्रक ...यूपी की बड़ी खबरें: बुलंदशहर में कपड़े खरीदने जा रहे तीन दोस्तों की मौत; गोवंश से बचने में बाइक फिसली, ट्रक ...प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर में आग, गाजियाबाद में आग Latest Uttar Pradesh Breaking News Uttar Pradesh Headlines Uttar Pradesh Latest News Uttar Pradesh Local News Uttar Pradesh News in Hindi Uttar Pradesh Samachar
Read more »

अब भाजपा ने अखिलेश का DNA सोनागाछी-जीबी रोड का बताया: लखनऊ में लगा पोस्टर, लिखा- पिता को घर निकाला, आपके DN...अब भाजपा ने अखिलेश का DNA सोनागाछी-जीबी रोड का बताया: लखनऊ में लगा पोस्टर, लिखा- पिता को घर निकाला, आपके DN...Uttar Pradesh (UP) DNA Poster War Politics Update.
Read more »

बिहार चुनाव के नतीजे यूपी में तय करेंगे फॉर्मूला: वहां प्रचार में योगी के फैसले की चर्चा, तेजस्वी आए तो याद...बिहार चुनाव के नतीजे यूपी में तय करेंगे फॉर्मूला: वहां प्रचार में योगी के फैसले की चर्चा, तेजस्वी आए तो याद...Uttar Pradesh (UP) Politics VS Bihar Election Results Impact Analysis Report.
Read more »

यूपी में अखिलेश 50-60 सीट से ज्यादा नहीं देंगे: बिहार में दुर्गति के बाद राहुल मोल-भाव की हैसियत में नहींयूपी में अखिलेश 50-60 सीट से ज्यादा नहीं देंगे: बिहार में दुर्गति के बाद राहुल मोल-भाव की हैसियत में नहींUttar Pradesh Upcoming Election BJP Vs Congress SP BSP Alliance Politics Explained.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:15