रावतपुर में जीटी रोड पर अतिक्रमण ढहाया, चेस्ट हास्पिटल और कार्डियोलाजी के बीच मेडिकल स्टोर समेत 10 दुकानें जमींदोज

Kanpur Encroachment Demolition News

रावतपुर में जीटी रोड पर अतिक्रमण ढहाया, चेस्ट हास्पिटल और कार्डियोलाजी के बीच मेडिकल स्टोर समेत 10 दुकानें जमींदोज
GT Road ShopsRawatpur DemolitionIllegal Construction Kanpur
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 208 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 145%
  • Publisher: 53%

कानपुर के रावतपुर में जीटी रोड पर डॉ. मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल और एलपीएस कार्डियोलॉजी के बीच 10 दुकानें ध्वस्त की गईं। अवैध अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में होटल, जनरल स्टोर और मेडिकल स्टोर शामिल थे।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रावतपुर में जीटी रोड पर रविवार सुबह डा. मुरारीलाल चेस्ट हास्पिटल और एलपीएस कार्डियोलाजी के बीच की 11 दुकानों में 10 को बैकहो लोडर ने ढहा दिया। इनमें होटल, जरनल स्टोर, मैगी प्वाइंट और मेडिकल स्टोर शामिल रहे। बिल्हौर की तरफ से आने वाले वाहनों का कल्याणपुर से गोल चौराहे की लेन में लंबा जाम रहा। पांच किमी रास्ता तय करने में वाहनों को एक-एक घंटे का समय लगा। इस कार्रवाई में जायसवाल मेडिकल स्टोर को कोर्ट से स्टे बताकर छोड़ा गया, जबकि मेडिकल स्टोर संचालक ने 33 हजार एचटी लाइन के खंभे को कई वर्षाें से दुकान के अंदर कर रखा है। दुकानदारों ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। पूर्व में दिया गया था नोटिस पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता-द्वितीय ने 26 फरवरी और 13 मार्च को दुकानें खाली करने के संबंध में दुकानदारों को नोटिस भी दिया था, लेकिन उन लोगों ने दुकानें नहीं खाली की थीं। रविवार सुबह एडीएम सिटी डा.

राजेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान एसीपी स्वरूप नगर शिखर के नेतृतव में स्वरूप नगर, काकादेव, फजलगंज, कर्नलगंज, सीसामऊ, चमनगंज थाने की फोर्स और पीएसी भी मौजूद रही। कार्रवाई का हुआ विरोध शुरूआत में दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, पर उनकी एक नहीं सुनी गई और दुकानें अवैध निर्मित होना बताकर ढहा दी गईं। इसके साथ ही मलबा और टीनशेड भी डंपर में भरकर हटवाया जाता रहा। कल्याणपुर से गोल चौराहे की लेन में वाहनों लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने लाउडहेलर से एनाउंसमेंट करते हुए वाहनों के बीच फंसी एंबुलेंस को निकलवाया। प्रभावित दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानें तोड़ दी गईं, जबकि जायसवाल मेडिकल स्टोर को जानबूझकर छोड़ते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है। आशीष मेडिकल स्टोर को खाली कर कर्मचारी बाहर निकलते दवाएं। जागरण डीएम की फटकार पर टूटी आशीष मेडिकल स्टोर की दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग पीडब्ल्यूडी के अभियंता अरुण कुमार जयंत ने आशीष मेडिकल स्टोर की दुकान टूटने का पूरा बचाव किया। वह कार्रवाई के बीच तीन घंटे तक एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एसीएम-6 आलोक गुप्ता और पुलिस को आशीष मेडिकल स्टोर के बारे में कोर्ट का स्टे होने की बात कहकर गुमराह करते रहे। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर मालिक से कोर्ट के कागज प्रस्तुत करने को कहा तो उसने भी गुमराह किया। ऐसे में खबर डीएम को दी गई। फिर डीएम ने अभियंता से पूछताछ की। अभियंता ने स्वीकारा कि दुकान वाले के पास कोर्ट का कोई कागज नहीं है। प्रकरण में डीएम ने अभियंता से कड़ी नाराजगी जाहिर की और आधे घंटे का समय मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालक ने दुकान को खाली करना शुरू कर दिया था। फिर कुछ देर बाद बैकहो लोडर ने इस दुकान पर प्रहार कर उसे जमींदोज कर दिया। बिजली वाले उखाड़ ले गए मीटर दुकानों के टूटने की खबर पाकर सर्किल प्रथम क्षेत्र के बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन लोगों ने दुकानों में अस्थाई स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए। अवर अभियंता सुनील पाल ने बताया कि आठ दुकानों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगे थे, जिन्हें उखाड़ कर सुरक्षित कर लिया गया है। इन्हें अस्थाई कनेक्शन दिए गए थे। अब संबंधित दुकानदारों पर बकाया बिजली बिल की अदायगी के लिए नोटिस देकर वसूली की जाएगी। परिवार कैसे चलाएं, दुकानें तोड़ रोजगार छीन लिया अपनी आवाज उठाते नीरज सिंह साईं मेडिकल स्टोर के नीरज सिंह का कहना है कि उनके यहां अन्य पांच लोग भी काम करते थे। इसलिए आठ-दस दुकानों में 50-60 लोगों को रोजगार मिला था। वह लोग बेरोजगार हो गए हैं, उनके परिवार भी आर्थिक तंगी से परेशान होंगे। जिला प्रशासन को चाहिए कि यदि उन लोगों ने राेजगार छीना है तो फिर से व्यवसाय के लिए कम से कम कहीं दूसरी जगह दे। उन्होंने कहा कि एलपीएस कार्डियोलाजी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र है, जो एक सप्ताह भी नहीं चला, कोई पूछने वाला है? इस औषधि केंद्र में 15 रुपये की दवा मिल रही थी, जबकि वही दवाई एलपीएस कार्डियोलाजी के अंदर मेडिकल स्टोर पर 150 रुपये में बिकती है। उनका बड़ा सवाल है कि वह लोग अब परिवार कैसे चलाएं, दुकानें तोड़कर रोजगार छीन लिया। दुकान उजड़ने और रोजगार छीनने के बाद अपने सामान के पास बेबस खड़ा दंपती। जागरण दंपती बेबस होकर देखता रहा कार्रवाई दयाराम सैनी व उनकी पत्नी मनभा सैनी ने बताया कि एलपीएस कार्डियोलाजी के सामने वह 25 साल से चाय की दुकान रखे थे। हर रोज करीब एक हजार रुपये कमा लेते थे। उनके बच्चे मजदूरी करते हैं। दो-तीन दिन पहले नोटिस मिला था, लेकिन वह जवाब दाखिल नहीं कर पाए थे। बताया कि चाय की दुकान के पड़ोस में उनके दिवंगत भाई रामदास सैनी का शोभा मेडिकल स्टोर था, वह भी तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान इन दुकानों पर चला बैकहो लोडर 1 दयाराम मैगी और जनरल स्टोर 2 मेघनाथ सैनी जनरल स्टोर 3 आशीष मेडिकल स्टोर 4 बालाजी मेडिकल स्टोर 5 जय मां मेडिकल स्टोर 6 साईं मेडिकल स्टोर 7 अनिल मेडिकल स्टोर 8 क्रांति भोजनालय 9 कृष्णा भोजनालय 10 रंजीत मोबाइल शॉप समय घटना 09:00 AM जेसीबी और पुलिस मौके पर पहुंची 09:30 AM दुकानदारों का विरोध जारी रहा 09:40 AM एडीएम सिटी, एसीएम-6, एसीपी स्वरूपनगर और एनएचएआई अधिकारी पहुंचे 10:00 AM दुकानों से सामान निकालना शुरू 11:30 AM आठ दुकानें गिराई गईं 12:00 PM आशीष मेडिकल स्टोर ने दुकान खाली करना शुरू किया 12:45 PM आशीष मेडिकल स्टोर भी ध्वस्त 05:00 PM मलबा हटाने का कार्य जारी हाइवे किनारे दुकानें अवैध रूप से निर्मित थीं, इस कारण एलपीएस कार्डियोलाजी संस्थान को दिक्कत हो रही थी। इन दुकानों के विरुद्ध आइजीआरएस में भी शिकायत हुई थी। जिसके क्रम में अतिक्रमण को हटाया गया है। इससे पहले सहायक अभियंता द्वितीय की तरफ से दुकानदारों को दुकानें खाली करने के संबंध में दो नोटिस भी जारी हुए थे।- अरुण कुमार जयंत, अधिशासी अभियंता-राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग पीडब्ल्यूडी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

GT Road Shops Rawatpur Demolition Illegal Construction Kanpur Medical Store Demolition PWD Action Traffic Jam Kanpur Livelihood Loss Uttar Pradesh News Kanpur City कानपुर की खबरें कानपुर समाचार कानपुर में बुलडोजर एक्शन कानपुर में अतिक्रमण गिराया Kanpur News Kanpur Latest News Kanpur News In Hindi Kanpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Traffic Update: दिल्ली में रविवार को 'हाफ मैराथन', इन रास्तों से बचकर चलें; पढ़िए ट्रैफिक अपडेटDelhi Traffic Update: दिल्ली में रविवार को 'हाफ मैराथन', इन रास्तों से बचकर चलें; पढ़िए ट्रैफिक अपडेटDelhi Half Marathon 2026: 29 मार्च, 2026 को दिल्ली में टाइम्स इंटरनेट दिल्ली हाफ मैराथन के साथ दौड़ का भव्य उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 2, 5, 10 और 21.
Read more »

यूपी की एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण, कानपुर वालों को जाम से मिलेगी राहतयूपी की एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण, कानपुर वालों को जाम से मिलेगी राहतभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ द्वारा सड़क को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more »

Bihar Board 10th Results:टॉप 10 में आए तो मिलेगा पैसा ही पैसा, बोर्ड ने किया बड़ा बदलावBihar Board 10th Results:टॉप 10 में आए तो मिलेगा पैसा ही पैसा, बोर्ड ने किया बड़ा बदलावBSEB Matric Results 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉप 10 रैंकर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
Read more »

मध्य पूर्व में तनाव का असर! देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटामध्य पूर्व में तनाव का असर! देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटामध्य पूर्व में तनाव का असर! देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटा
Read more »

जम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मिलेगी सस्ती चाय और समोसे, कम दाम में ये चीजें भी मिलेंगी; देखें न्यू रेट लिस्टजम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मिलेगी सस्ती चाय और समोसे, कम दाम में ये चीजें भी मिलेंगी; देखें न्यू रेट लिस्टजम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को किफायती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी, जैसे 20 रुपये का समोसा और 10 रुपये की पानी की बोतल।
Read more »

10 सालों से रिलीज के लिए तरस रही हैं Akshay Kumar की दो मूवीज, धूमधाम से हुआ था एलान10 सालों से रिलीज के लिए तरस रही हैं Akshay Kumar की दो मूवीज, धूमधाम से हुआ था एलानसुपरस्टार अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में ऐसी हैं, जो अनाउंसमेंट के 10 साल बाद भी रिलीज नहीं हो सकीं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:29