अमेरिका के खिलाफ उस्मान तारिक ने तीन विकेट झटके और पाकिस्तान ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया, लेकिन मैच के बाद चर्चा जीत की नहीं, बल्कि उनकी गेंदबाजी एक्शन की होने लगी। सोशल मीडिया
श्रीवत्स गोस्वामी ने उठाया सवाल पूर्व भारतीय विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने सीधे कोहनी के मुड़ने पर सवाल नहीं उठाया, बल्कि गेंद छोड़ने से पहले आने वाले 'पॉज' यानी उस्मान के कुछ क्षण के लिए रुकने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'फुटबॉल में भी पेनल्टी रन-अप के दौरान रुकने की इजाजत नहीं है। यह कैसे ठीक है? एक्शन ठीक है, लेकिन डिलीवरी से पहले पॉज? इसे गंभीरता से जारी नहीं रखा जा सकता।' Even football doesn’t allow players to pause during a penalty run-up anymore.
How is this ok? Action - all good. But pause ? That too while loading to deliver. This can’t be continued seriously ! #WorldCup2026 pic.twitter.com/gIgsjV7RlX — Shreevats goswami February 10, 2026 अश्विन ने पलट दी बहस इसके बाद मैदान में एंट्री हुई रविचंद्रन अश्विन की। उन्होंने फुटबॉल वाली तुलना से सहमति जताई, लेकिन मुद्दे को अलग दिशा दे दी। अश्विन ने कहा, 'सहमत हूं कि फुटबॉल में इसकी इजाजत नहीं है! लेकिन बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच-हिट या रिवर्स खेल सकता है… तो पाबंदियां सिर्फ गेंदबाज पर ही क्यों?' फिर उन्होंने नियमों पर बड़ा सवाल खड़ा किया। अश्विन ने कहा, 'असल में गेंदबाज बिना अंपायर को बताए अपनी गेंदबाजी वाली बांह भी नहीं बदल सकता। पहले वह नियम बदलिए।' Agree football doesn’t allow it! While the batter can be allowed to switch hit or reverse without informing the umpire or bowler, after him/her commits to start batting on one side, why are the restrictions only limited to the bowler? In fact the bowler isn’t allowed to change… https://t.co/AOV4OKhwcL — Ashwin 🇮🇳 February 11, 2026 आकाश चोपड़ा भी कूदे अश्विन की बात को सपोर्ट करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि पॉज अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन उन्होंने अश्विन के सामने तकनीकी सवाल रख दिया। उन्होंने पूछा, 'अगर रन-अप से कोई मोमेंटम नहीं बन रहा, तो क्या बिना बांह मोड़े कुछ गेंदों पर 20-25 किमी/घंटा की रफ्तार बढ़ाना संभव है?' और यहीं से बहस भावनाओं से निकलकर बायोमैकेनिक्स पर पहुंच गई। I feel ‘pause’ is absolutely fine. But I do have a very specific bowling question—if there’s no momentum generated by the run-up, is it possible to increase your pace by 20-25kms on certain deliveries without bending the arm? https://t.co/hfVIAhPSBu — Aakash Chopra February 11, 2026 आईसीसी पहले दे चुका है क्लीन चिट याद दिला दें कि उस्मान तारिक की एक्शन को आईसीसी पहले ही दो बार क्लियर कर चुका है। उनकी कोहनी का झुकाव तय 15 डिग्री की सीमा के भीतर पाया गया था। तारिक खुद भी कह चुके हैं कि उनकी बांह का प्राकृतिक ढांचा ऐसा है। तकनीकी तौर पर सब सही होने के बावजूद, इस मुद्दे ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को दो हिस्सों में बांट दिया है। अश्विन, गोस्वामी और चोपड़ा की सार्वजनिक बहस ने साफ कर दिया कि यह विवाद जल्दी खत्म होने वाला नहीं।
R Ashwin Aakash Chopra Chucking Debate Bowling Action T20 World Cup Pakistan Icc Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Cricket Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup शुरू होते ही श्रीलंका को करारा झटका, वानिंदु हसरंगा इंजर्ड होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहरT20 World Cup शुरू होते ही श्रीलंका को करारा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे टूर्नामेंट से बाहर
Read more »
T20 World Cup 2026: বিশ্বকাপের মাঝেই হার্দিক-মাহিকার ছাড়াছাড়ির বিগ ব্রেকিং! স্বল্পদিনের চরম মাখামাখিতে আচমকাই বাধ সাধল কে?BCCI Bars Players From Staying With Families During ICC T20 World Cup 2026
Read more »
Abhishek Sharma Hospitalised: ভারত-পাক মহারণের আগেই মাথায় বাজ পড়ল টিম ইন্ডিয়ার! ভয়াবহ সংক্রমণ নিয়ে দিল্লির হাসপাতালের বিছানায় সুপারস্টার...Abhishek Sharma hospitalised with stomach issue before IND vs PAK T20 World Cup 2026
Read more »
आदिल रशीद इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर: गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया, पहली बार डबल सुपर ओवर हुआ; रिकार...T20 World Cup 2026: First ever double super over drama. Follow latest updates on T20 World Cup matches, records & player performances.
Read more »
LIVE: 'पलटू' पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, फैंस को 15 फरवरी का इंतजारIND vs PAK T20 World Cup Controversy, India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Boycott Row, IND vs PAK T20 World Cup Boycott Row, PCB vs ICC T20 World Cup Controversy,IND बनाम PAK T20 वर्ल्ड कप विवाद, भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 बॉयकॉट विवाद, IND बनाम PAK T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट विवाद, PCB बनाम ICC T20 वर्ल्ड कप...
Read more »
आदिल रशीद इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर: गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया, पहली बार डबल सुपर ओवर हुआ; रिकार...T20 World Cup 2026: First ever double super over drama. Follow latest updates on T20 World Cup matches, records & player performances.
Read more »
