T20 World Cup शुरू होते ही श्रीलंका को करारा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे टूर्नामेंट से बाहर
कोलंबो: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा रविवार को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में चार ओवर का स्पैल पूरा करने के बाद सिर्फ 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे.
वो हसरंगा ही थे, जिसके चलते आयरलैंड 164 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाया था. सोमवार को हुए एमआरआई स्कैन में हसरंगा की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट का पता चला और यूके के एक विशेषज्ञ ने रिपोर्ट की जांच के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. ऐसे में अब वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे. हसरंगा की जगह संभवतः लेग स्पिन ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को टीम में शामिल किया जाएगा. श्रीलंका का दूसरा ग्रुप मैच 12 फरवरी को पल्लेकेले में ओमान के खिलाफ है, इसके बाद 16 फरवरी को पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और अंत में 19 फरवरी को कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ है. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
Sri Lanka Cricket Team Squad T20 World Cup Wanindu Hasaranga Latest News श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप वानिंदु हसरंगा टी-20 वर्ल्ड कप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुसल मेंडिस श्रीलंका के टी-20 में टॉप स्कोरर: शनाका सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट; मैकार्थी ने ओवर में 11 बॉ...T20 World Cup 2026 highlights: Records and thrilling moments unfold. Follow latest T20 WC updates.
Read more »
मेंडिस श्रीलंका के टी-20 में टॉप स्कोरर: शनाका सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट; मैकार्थी का 11 बॉल का ओवरT20 World Cup 2026 highlights: Records and thrilling moments unfold. Follow latest T20 WC updates.
Read more »
PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेरT20 World Cup 2026, PAK vs USA: पाकिस्तान और अमेरिका टी20 वर्ल्डकप 2026 में एक ही ग्रुप में हैं, आइए आपको बताते हैं दोनों टीमों का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
Read more »
India vs Pakistan T20 World Cup Boycott Row: বয়কট প্রত্যাহার করে পাকিস্তানের ইউ-টার্ন, ১৫ তারিখ কলম্বোয় ভারতের সঙ্গে খেলতে রাজি!Pakistan Agrees To Play Match Against India T20 World Cup 2026
Read more »
बांग्लादेश को मिल गई राहत, टी20 विश्व कप से हटने पर आईसीसी से नहीं मिलेगी सजाT20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप से हटने का फैसला किया था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि आईसीसी बांग्लादेश को सजा सुना सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Read more »
Pakistan makes U-turn, agrees to play T20 World Cup 2026 match against IndiaIn a dramatic reversal, the high-stakes T20 World Cup match between India and Pakistan is set to proceed as originally planned on February 15, 2026 in Colombo.
Read more »
