Trump Tariff: इन दो देशों पर फूटा टैरिफ बम, Donald Trump ने लगाया 25% टैक्स.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार जापान और कोरिया पर 25% का टैरिफ बम फोड़ दिया. ट्रंप की ओर से दोनों ही देशों पर ये टैरिफ लगाया गया है. हालांकि, ट्रंप की ओर से 'स्वीकार करें या छोड़ दें' अल्टीमेटम के साथ Japan-South Korea को टैरिफ लेटर को जारी किया गया है.
राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से जापानी प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरू और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को भेजे गए पत्रों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं, जिनमें उन्होंने टैरिफ दरों के नए सेट को लागू करने के अपने कदम के बारे में उन्हें बताया गया है. ट्रंप ने जापानी पीएम को भेजा लेटरजापान के प्रधानमंत्री के लिखे अपने टैरिफ लेटर में Donald Trump की ओर से कहा गया है कि मेरे लिए आपको यह पत्र भेजना बहुत सम्मान की बात है, क्योंकि यह हमारे व्यापारिक संबंधों की मजबूती और प्रतिबद्धता को दर्शाता है. ट्रंप ने लिखा कि, 'अमेरिका ने आपके महान देश के साथ व्यापार घाटा होने के बावजूद साथ काम करना जारी रखने पर सहमति जताई है. इसमें आगे लिखा गया है कि हमने आपके साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है, लेकिन अधिक संतुलित और निष्पक्ष व्यापार के साथ.अपने Tariff लेटर में उन्होंने आगे कहा कि अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त 2025 से हम जापान को अमेरिका में भेजे जाने वाले किसी भी और सभी तरह के जापानी उत्पादों पर सिर्फ 25% का टैरिफ लगाएंगे, जो सभी क्षेत्रीय टैरिफ से अलग होगा. Advertisement ट्रंप बोले- 'कम है 25% का ये टैरिफ...'जापान पर टैरिफ बम फोड़ने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने इस 25% Tariff को कम करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा जापान के साथ हमारे व्यापार घाटे की असमानता को खत्म करने के लिए जरूरी संख्या से बहुत कम है. उन्होंने कहा कि, 'जैसा कि आप जानते हैं, अगर जापान की कंपनिया अमेरिका के भीतर प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने का फैसला करती हैं, तो कोई टैरिफ नहीं लागू होगा.दर्जनभर देशों के टैरिफ लेटर किए थे साइनगौरतलब है कि बीते सप्ताह अमेरिका राष्ट्रपति ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुएबताया था कि उन्होंने करीब एक दर्जन देशों के लिए ट्रेड लेटर साइन कर दिए हैं और इन्हें सोमवार को जारी किया जाएगा. इसमें साफ किया गया है कि किस देश पर अमेरिका की ओर से कितना टैरिफ लगाया गया है और कहां कितनी छूट दी गई है. इस लिस्ट में पहले से ही जापान और कोरिया जैसे देशों के शामिल होने का अनुमान जाहिर किया जा रहा था. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Trump Tariff 2025 25% US Import Duty Japan Korea Trump Reciprocal Tariffs India US Trade Tariffs August 1 US Tariffs On Japan South Korea Trump Trade Policy 2025 US Import Duties By Country List डोनाल्ड ट्रंप जापान पर टैरिफ 25% टैरिफ कोरिया पर टैरिफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिन निकलते ही आई बड़ी खबरः अब भारत के इन दो पड़ोसी देशों में छिड़ेगी भीषण जंग! एक के पास परमाणु बमों की भरमारChina Taiwan Conflict: China's destructive plan is ready, now Taiwan will be destroyed, अब भारत के इन दो देशों में छिड़ेगी भीषण जंग, एक के पास परमाणु बंमों की भरमार
Read more »
टैरिफ पर ट्रम्प की दो टूक: 9 जुलाई तक नहीं हुआ समझौता तो भारी टैक्स चुकाना पड़ेगा देशों कोडोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रेड टैरिफ के लिए तय तारीख को 9 जुलाई से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को 9 जुलाई तक समझौता करना होगा, इसके बाद भारी टैक्स चुकाना पड़ेगा।
Read more »
Trump Tariff: भारत समेत 100 देशों के सामने मुसीबत खड़ी, खत्म होने वाली है ट्रंप के टैरिफ की मियादअमेरिका 1 अगस्त 2025 से 100 देशों से आयात पर 10 प्रतिशत नया टैरिफ लगाएगा. इसमें भारत भी शामिल है. भारत को अभी 26 प्रतिशत टैरिफ छूट मिली हुई है. इसकी मियाद 9 जुलाई को खत्म होने वाली है.
Read more »
ट्रंप ने फोड़ दिया टैरिफ बम, इन 2 देशों से हुई शुरुआत, कहा- कोई चालाकी मत करना, नहीं तो...अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया पर 25% टैरिफ लगाया है. ट्रंप ने BRICS देशों को भी 10% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी दी है. 9 जुलाई को टैरिफ हॉल्ट का आखिरी दिन है.
Read more »
Trump Tariff: इन दो देशों पर फूटा टैरिफ बमTrump Tariff: इन दो देशों पर फूटा टैरिफ बम, Donald Trump ने लगाया 25% टैक्स.
Read more »
ट्रंप ने इन देशों पर लगाया 25% टैरिफ... US मार्केट में बड़ी गिरावट, भारतीय बाजार पर होगा ये असर!अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस नए ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी शेयर बाजार तेजी से गिरा. Dow Jones और S&P में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई.
Read more »
