'PAK ने नहीं ली चीन-तुर्की से मदद', आसिम मुनीर देते फिर रहे सफाई, भारत ने खोली थी गठजोड़ की पोल

Operation Sindoor News

'PAK ने नहीं ली चीन-तुर्की से मदद', आसिम मुनीर देते फिर रहे सफाई, भारत ने खोली थी गठजोड़ की पोल
Pakistan ArmyField Marshal Asim MunirChina
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

पिछले सप्ताह दिल्ली में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान फ्रंट फेस है, तथा चीन अपने सदाबहार मित्र को हरसंभव सहायता दे रहा है, तुर्की भी इस्लामाबाद को सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति करके एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को भारत के साथ चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान चीन की मदद प्राप्त होने की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा कि ऐसे दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.

इस्लामाबाद स्थित नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट ऑफिसर्स को संबोधित करते हुए मुनीर ने दोहराया कि पाकिस्तान की संप्रभुता को कमजोर करने के किसी भी दुस्साहस या प्रयास का बिना किसी बाधा या संकोच के त्वरित और दृढ़ प्रतिक्रिया के साथ जवाब दिया जाएगा. दरअसल, पाकिस्तान की पूरी दुनिया में इस बात को लेकर जमकर किरकिरी हो रही है कि वह अकेले भारत का सामना नहीं कर सकता, इसीलिए उसे चीन और तुर्की की मदद लेनी पड़ी. Advertisementआसिम मुनीर ने कहा, 'पाकिस्तान को मिले बाहरी समर्थन के बारे में लगाए गए आरोप गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. विशुद्ध रूप से द्विपक्षीय सैन्य संघर्ष में अन्य देशों को भागीदार बताना भी खेमेबाजी की राजनीति करने का एक प्रयास है.' आसिम मुनीर की टिप्पणी भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह के उस टिप्पणी के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजिंग ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को सक्रिय सैन्य सहायता प्रदान की थी और अपने विभिन्न हथियार प्रणालियों के परीक्षण के लिए दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष को एक प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल किया था. यह भी पढ़ें: PAK में तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज! क्या राष्ट्रपति जरदारी के साथ PM शहबाज का भी पत्ता काटने में लगे हैं आसिम मुनीर? Advertisement पिछले सप्ताह दिल्ली में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान फ्रंट फेस है, तथा चीन अपने सदाबहार मित्र को हरसंभव सहायता दे रहा है, तुर्की भी इस्लामाबाद को सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति करके एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि 7 से 10 मई तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान भारत वास्तव में एक समय में कम से कम तीन शत्रुओं से निपट रहा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा कि हम अपने शहरों, सैन्य ठिकानों, आर्थिक केन्द्रों और बंदरगाहों को निशाना बनाने के किसी भी प्रयास का पूरी ताकत से जवाब देंगे.यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ चाइनीज हथियार फ्लॉप, मुनीर के बाद अब PAK एयरफोर्स चीफ ने खटखटाया ट्रंप का दरवाजाभारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकी ढांचों को निशाना बनाते हुए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस हमले के बाद चार दिनों तक भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ समाप्त हुईं. भारत के भीषण जवाबी हमलों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान के 12 एयरबेस पर बमबारी की, जिसमें दुश्मन देश को काफी नुकसान हुआ. इन हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ हॉट लाइन पर संपर्क साधा और सीजफायर की गुहार लगाई.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Pakistan Army Field Marshal Asim Munir China Turkiye China Help Pakistan During Ops Sindoor India Pakistan Conflict ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तानी सेना फील्ड मार्शल असीम मुनीर चीन तुर्किये चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद की भारत पाकिस्तान संघर्ष

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान: चीन की मदद से बनाए भारत पर हमले के नकली सबूत, सैटेलाइट की तस्वीरों ने खोली पोलफिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान: चीन की मदद से बनाए भारत पर हमले के नकली सबूत, सैटेलाइट की तस्वीरों ने खोली पोलऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मात खा चुके पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है। पाकिस्तान ने आदमपुर और भुज एयरबेस पर हमले का दावा किया था। अब सामने आई तस्वीरों में पाकिस्तान
Read more »

Trump-Munir Lunch: चापलूसी की हद पार! डोनाल्ड ट्रंप संग लंच करने को आसिम मुनीर ने चली नोबेल वाली चाल, जानिए...Trump-Munir Lunch: चापलूसी की हद पार! डोनाल्ड ट्रंप संग लंच करने को आसिम मुनीर ने चली नोबेल वाली चाल, जानिए...Donald Trump-Asim Munir Meeting: पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से लंच पर मुलाकात की और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की अपील की.
Read more »

ईरान पर अमेरिकी हमले ने वार्ता की नई संभावना खोली : भारत में इजरायली राजदूत (आईएएनएस साक्षात्कार)ईरान पर अमेरिकी हमले ने वार्ता की नई संभावना खोली : भारत में इजरायली राजदूत (आईएएनएस साक्षात्कार)ईरान पर अमेरिकी हमले ने वार्ता की नई संभावना खोली : भारत में इजरायली राजदूत (आईएएनएस साक्षात्कार)
Read more »

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर चीन ने भारत को किया 'सावधान'..रिजिजू के बयान पर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर इशारों में दी धमकीदलाई लामा के उत्तराधिकारी पर चीन ने भारत को किया 'सावधान'..रिजिजू के बयान पर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर इशारों में दी धमकीचीन ने दलाई लामा के पुनर्जन्म पर किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। चीन ने भारत से तिब्बत के मुद्दे पर सावधानी बरतने को कहा है।
Read more »

पाकिस्तानी आर्मी भारत से अकेले लड़ी, खुलते ही खिसियाए ख्वाजा आसिफ, बोले- समर्थन तो मिला लेकिन...पाकिस्तानी आर्मी भारत से अकेले लड़ी, खुलते ही खिसियाए ख्वाजा आसिफ, बोले- समर्थन तो मिला लेकिन...पाकिस्तान को भारत के खिलाफ संघर्ष में तुर्की और खासतौर से चीन से मदद मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पाकिस्तान की सरकार इसे नकार रही है।
Read more »

ना' का मतलब 'हां' है... चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को दिए गए मदद पर साधी चुप्पी, भारत ने किया था खुलासाना' का मतलब 'हां' है... चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को दिए गए मदद पर साधी चुप्पी, भारत ने किया था खुलासाचीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को दी गई मदद वाले सवाल पर चुप्पी साध ली है। भारत ने एक दिन पहले ही खुलासा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने लाइव इनपुट के साथ पाकिस्तान की मदद की थी। इतना ही नहीं, चीन ने राफेल वाले सवाल का भी जवाब नहीं दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:13:48