Trump Tariff: भारत समेत 100 देशों के सामने मुसीबत खड़ी, खत्म होने वाली है ट्रंप के टैरिफ की मियाद

Trump News

Trump Tariff: भारत समेत 100 देशों के सामने मुसीबत खड़ी, खत्म होने वाली है ट्रंप के टैरिफ की मियाद
Trump Tariff
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

अमेरिका 1 अगस्त 2025 से 100 देशों से आयात पर 10 प्रतिशत नया टैरिफ लगाएगा. इसमें भारत भी शामिल है. भारत को अभी 26 प्रतिशत टैरिफ छूट मिली हुई है. इसकी मियाद 9 जुलाई को खत्म होने वाली है.

अमेरिका ने एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल मचा दी है. एक अगस्त 2025 से वह 100 देशों से आयात होने वाली चीजों पर 10% का नया टैरिफ लगाने ऐलान किया है. इस बात की पुष्टि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने की है.

इसे अमेरिका की ग्लोबल ट्रेड पॉलिसी में काफी बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. भारत समेत कई देश इस नए टैरिफ की जद में आ सके हैं. आइए जानते हैं कि भारत का इस पर क्या असर होने वाला है. Advertismentआखिर क्या है नया टैरिफ प्लान अमेरिका ने फैसला लिया है कि वो 1 अगस्त से करीब 100 देशों से आने वाले सामान पर 10% का पारस्परिक टैरिफ लगाने वाला है. स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा, “हम देखेंगे कि राष्ट्रपति ट्रंप उन देशों के साथ किस तरह से डील करते हैं. लेकिन,अभी 100 देशों पर कम से कम 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा.” अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 12 देशों को "लो या छोड़ो" के अंदाज में टैरिफ की डिटेल वाले पत्रों पर साइन किए हैं. इन देशों में भारत, जापान और यूरोपीय संघ के कुछ देश भी हैं. हालांकि ट्रंप ने नाम बताने से मना किया है. ये पत्र सोमवार को औपचारिक रूप से सामने आएंगे. इस टैरिफ का लक्ष्य अमेरिकी निर्यात को बढ़ाना है. व्यापार की शर्तों को अमेरिका के पक्ष में करना है. मगर, इतने बड़े स्तर पर टैरिफ लगाना दशकों में सबसे आक्रामक व्यापार नीति माना गया है. ये विश्व के करीब आधे देशों को प्रभावित करने वाला है. नया व्यापार समझौता नहीं हुआ भारत को लेकर यह चिंता का विषय है. अभी भारत को अ​मेरिका में अपने सामान पर 26 प्रतिशत टैरिफ से छूट मिली है. मगर, इसकी मियाद 9 जुलाई को खत्म होने वाली है. इस दौरान अगर तब तक किसी तरह का नया व्यापार समझौता नहीं हुआ, तो एक अगस्त से भारत से जाने वाले सामान पर अधिक टैरिफ लगेगा. हाल के सप्ताहों में भारत और अमेरिका के बीच बातचीत का सिलसिला तेजी से बढ़ा है. भारतीय अधिकारी वाशिंगटन से चर्चा करके वापस आ गए हैं. लेकिन अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है. भारत और अमेरिका के बीच बड़ा मामला कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर है. अमेरिका चाहता है कि भारत अपने कृषि और डेयरी बाजार को आनुवंशिक रूप से संशोधित आयात के लिए खोल दे. भारत की डिमांड है कि उसके कपड़ा, चमड़ा और रत्न जैसे श्रम-गहन निर्यात को अमेरिका में अधिक पहुंच मिले. इसके अलावा, अमेरिका ने भारत सहित किसी भी देश को स्टील टैरिफ में राहत देने से मना कर दिया है. भारत के सामने ये है चुनौतियां भारत के लिए ये टैरिफ एक बड़े झटके की तरह है. इसकी वजह अमेरिका भारत का बड़ा निर्यात बाजार है. कपड़ा, चमड़ा, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों में भारत को काफी हानि हो सकती है. इस तरह से भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगा होगा. इससे उनकी मांग घटी है. भारतीय व्यापारियों और सरकार के लिए अब समय की कमी है. 9 जुलाई तक अगर किसी तरह का समझौता नहीं हुआ तो 1 अगस्त से टैरिफ का असर दिखेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Trump Tariff

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर कब होगी बैठक, ट्रंप ने दी जानकारीअमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर कब होगी बैठक, ट्रंप ने दी जानकारीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और चीन के नेताओं के बीच व्यापार समझौते को लेकर होने वाली बैठक के बारे में जानकारी दी है.
Read more »

ट्रंप ने बताया कितना पैसा है उनके पास... सिर्फ क्रिप्टो से कमाए 5000000000 रुपये, जानें भारत से कितनी हुई कमाईट्रंप ने बताया कितना पैसा है उनके पास... सिर्फ क्रिप्टो से कमाए 5000000000 रुपये, जानें भारत से कितनी हुई कमाईDonald Trump Earnings: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कमाई घोषित की है। साथ ही उनकी नेटवर्थ भी सामने आई है। ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी से जबरदस्त कमाई की है।
Read more »

मोदी और ट्रंप के बीच हुई बात, 35 मिनट की कॉल में क्या हुई चर्चामोदी और ट्रंप के बीच हुई बात, 35 मिनट की कॉल में क्या हुई चर्चाभारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ़ोन पर बात हुई है.
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप ने किया इजरायल-ईरान में सीजफायर का ऐलान, 12 दिन से चल रहा संघर्ष हुआ खत्म!डोनाल्ड ट्रंप ने किया इजरायल-ईरान में सीजफायर का ऐलान, 12 दिन से चल रहा संघर्ष हुआ खत्म!अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा की है। उन्होंन संघर्ष समाप्त करने के लिए दोनों देशों की प्रशंसा भी की है।
Read more »

Indo-US Relations: ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयानIndo-US Relations: ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयानविदेश ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान Donald Trump says We going to make big deal with India Indo-US Relations
Read more »

मोहम्मद सिराज रहे तीसरे दिन के हीरो... 407 बनाने वाले अंग्रेज अभी भी मैच में कैसे फंसे हुए?मोहम्मद सिराज रहे तीसरे दिन के हीरो... 407 बनाने वाले अंग्रेज अभी भी मैच में कैसे फंसे हुए?भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 दिन का खेल खत्म होने के बाद 244 रन की लीड बना ली है। तीसरे दिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:54