IND VS ENG: आकाश दीप ने गेंद को बनाया भी और चलाया भी, इंग्लैंड की पाटा पिच पर बवाल गेंदबाजी, ऐजबेस्टन में झ...

India Vs England Akashdeep Great Control And Ablit News

IND VS ENG: आकाश दीप ने गेंद को बनाया भी और चलाया भी, इंग्लैंड की पाटा पिच पर बवाल गेंदबाजी, ऐजबेस्टन में झ...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट खेल रहे आकाशदीप की गेंदबाजी से ऐजबेस्टन में मौजूद तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट हैरान रह गए. इंग्लैंड के पुराने कई तेज गेंदबाजों ने कहा कि पाटा पिच पर गेंद को एक ही जगह से दोनों तरफ सीम यानि मूव कराना आसान नहीं और वो ही गेंदबाज ये कर सकता है जिसने यहां आने से पहले बहुत ज्यादा गेंदबाजी करेक अपने आप को घिसा हो.

इंग्लैंड से राजीव की रिपोर्ट. जब पिच पाटा हो तो बल्लेबाजों की बात होती है , बैट्समैन की बड़ी बड़ी पारियों की बात होती है, बैट से निकलते तूफ़ानी शॉट्स पर चर्चा होती है पर उसी पिच पर एक तेज गेंदबाज़ चर्चा का विषय बन जाए तो सबके हैरत होगी उसकी गेंदों को मिल रहे मूवमेंट पर सवाली उठने लगेंगे क्योंकि वो जो कर पा है वो कोई और नहीं कर पा रहा था.

एजबेस्टन की दोनों पारियों में शुभमन गिल ने शतक लगाया तो एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये तो होना ही था , गिल के जवाब में ब्रूक और जेम्स स्मिथ ने 300 से ज़्यादा की साझेदारी की तो भी सबने कहा कि पिच पाटा है यहाँ ये तो होना ही था पर जब टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन आकाश दीप ने गेंदों को दोनों तरफ़ मूव कराया तो तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि जितना बॉल आकाशदीप का मूव किया उतना तो पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज का भी नहीं हुआ. आकाश दीप ने बॉल को बनाया भी और चलाया भी ऐजबेस्टन टेस्ट में बेन डकेट के दोनों पारियों में आउट होने का रीप्ले देखेंगे तो आपको समझ आ जाएगा गेंदबाज कितना तैयार होकर इंग्लैंड में टेस्ट खेलने के लिए मैदान पर उतरा है और उसको गेंद को चलाना आता है . बेन डकेट को आकाशदीप ने पहली पारी में स्लिप में कैच कराया जो राउंड दि विकेट हवा में एंगल से अंदर और पिच पर पड़ कर थोड़ा बाहर निकली. दूसरी पारी नें डकेट ऐसे गेंद के लिए तैयार थे तो गेंद एंगल से अंदर आई और वो बोल्ड हो गए. क्राली और रूट के विकेट का विशलेषण करेंगे तो आप पाएंगे कि वो गेंद को आगे पिच करके गेंद को मूव करने का मौका दे रहे थे. पांचवे दिन जब खेल बारिस की वजह से देर से शुरु हुआ तो फिर आकाशदीप ने अपनी दूसरी वैरियशन दिखाई और इस बार उनका शिकार हुए पहली पारी में शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक और पोप. दोनों गेंद की लेट मूवमेंट को समझ नहीं पाए और अंदर आती गेंदों का शिकार हुए. क्यों स्पेशल गेंदबाजी कर गए आकाशदीप ? पहली पारी में जब आकाशदीप को 4 विकेट मिला तो उनके बारे में इंग्लिश पत्रकार कहने लगे कि उनकी गेंदबाजी किसी ने देखा नहीं था इसलिए वो विक्ट ले गए. ये बात आकाश दीप को तीर की तरह लगी और दूसरी पारी में उनकी गेंदों ने इंग्लैंड की पारी को हिलाकर रख दिया. आकाश ने ड्यूक बॉल को जिस तरह से पहले बनाया और फिर उसको अपनी उंगलियों के इशारे पर दोनों तरफ चलाया उसको देखकर बेजबॉल क्रिकेट खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बिल में चले गए. आकाश दीप ने पूरे मैच में सबसे ज्यादा गेंदो को आगे पिच किया और लगातार ऐसी जगह गेंद को फेंकते रहे जहां से बल्लेबाज ना तो आगे खेल सका और ना पीछे जा पाया. नतीजा इंग्लिश कंडीशन में वो सबसे खतरनाक गेंदबाज साबित हुए. घरेलू क्रिकेट में लगातार पाटा पिचों पर गेंदबाजी करने का अनुभव भी आकाशदीप के बहुत काम आया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Leeds Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

लोग बोलते रहेंगे, जबतक भगवान ने लिखा है खेलूंगा... जसप्रीत बुमराह ने फोड़ा बम, किसपर निकाला गुस्सा?लोग बोलते रहेंगे, जबतक भगवान ने लिखा है खेलूंगा... जसप्रीत बुमराह ने फोड़ा बम, किसपर निकाला गुस्सा?भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले। इसी बीच बुमराह ने जमकर अपने आलोचकों पर गुस्सा निकाला है।
Read more »

IND vs ENG: काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, मैच में तीसरी बार हुआ ऐसा, जानिए क्या है वजहIND vs ENG: काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, मैच में तीसरी बार हुआ ऐसा, जानिए क्या है वजहIND vs ENG: मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा और काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।
Read more »

IND vs ENG: डेकट- क्रॉली ने तोड़ा दिया 76 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, दुख विंडीज तक पहुंचाIND vs ENG: डेकट- क्रॉली ने तोड़ा दिया 76 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, दुख विंडीज तक पहुंचाIND vs ENG: डकेट और क्रॉली ने हेडिंग्ले में खत्म किया 76 साल का सूखा और बना डाला नया रिकॉर्ड। इन दोनों ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
Read more »

गौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीगौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीIND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट के लिए जो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी गई, उस पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल उठाए हैं.
Read more »

IND vs ENG Live Score: आकाश दीप को दो विकेटIND vs ENG Live Score: आकाश दीप को दो विकेटIndia vs England 2nd Test, Day 2 Live Score: इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्ट में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:43:30