ट्रंप ने इन देशों पर लगाया 25% टैरिफ... US मार्केट में बड़ी गिरावट, भारतीय बाजार पर होगा ये असर!

US Market Crash News

ट्रंप ने इन देशों पर लगाया 25% टैरिफ... US मार्केट में बड़ी गिरावट, भारतीय बाजार पर होगा ये असर!
US Market Crash NewsWall StreetDonald Trump
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 63%

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के इस नए ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी शेयर बाजार तेजी से गिरा. Dow Jones और S&P में 1 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट आई.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया पर दबाव बढ़ाते हुए सोमवार को नए टैरिफ का ऐलान कर दिया. ट्रंप ने इन दोनों देशों को पत्र लिखकर नए टैरिफ के बारे में बताया है. यह टैरिफ 1 अगस्‍त से इन देशों पर लागू किया जाएगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि 1 अगस्त से दोनों देशों पर 25% टैरिफ लगेगा. इससे दोनों देशों से डील करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा. लगभग एक जैसे दो पत्रों में ट्रंप ने कहा कि वह दोनों देशों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार घाटे के बारे में बहुत चिंतित हैं, जिसका अर्थ है कि अमेरिका उन देशों से जितना माल खरीदता है, उससे कहीं अधिक अमेरिकी व्यवसाय उन देशों को निर्यात करते हैं. अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावटअमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के इस नए ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी शेयर बाजार तेजी से गिरा. Dow Jones और S&P 500 में 1 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट आई. Dow 1.13% या 505 अंक गिरकर 44,322.82 पर था, जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 58 अंक या 0.95 फीसदी गिरकर 6243 अंक पर था. हालांकि धीरे-धीरे मार्केट में रिकवरी भी आ रही थी. भारतीय बाजार पर क्‍या होगा असर? Gift Nifty के संकेत देखने के बाद ऐसा नहीं लग रहा है कि भारतीय बाजार पर इसका ज्‍यादा कुछ असर रहेगा. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि जबतक भारत पर अमेरिका का रुख स्‍पष्‍ट नहीं हो जाता तबतक मार्केट कंफ्यूज रह सकता है. गिफ्ट निफ्टी अभी मामूली गिरावट का संकेत दे रहा है. वहीं India VIX 2% चढ़कर 12.56 पर है, जो एक डर का संकेत दे रहा है. सोमवार को BSE सेंसेक्‍स 9 अंक चढ़कर 83,442.50 पर क्‍लोज हुआ, जबकि निफ्टी 25,461.30 पर बंद हुआ. Advertisement अमेरिका और भारत के बीच फंसा पेंचगौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर चर्चा हुई है. लेकिन दोनों देशों के बीच एग्रीकल्‍चर, ऑटो और डेयरी को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. अमेरिका चाहता है कि भारत, एग्रील्‍चर और डेयरी पर टैरिफ को घटाए, ताकि अमेरिका को एक बड़ा बाजार मिल सके. वहीं भारत अगर ऐसा करता है तो यह बड़ा झटका हो सकता है. दूसरी ओर भारत अमेरिका से 10 फीसदी के नीचे टैरिफ रखने की डिमांड कर रहा है और छोटे-मोझले कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कह रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच मिनी डील हो सकता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

US Market Crash News Wall Street Donald Trump Trump Tariff Trump Tariff Letter Trump Tariff On Two Nations Trump Tariff Impact New Tariff South Koria Japan Indian Stock Market Sensex Nifty शेयर बाजार अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्‍ट्रीट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान-इजरायल युद्ध से अडानी को बड़ा नुकसान, एक दिन में डूब गए 100000000000 रुपये, शेयर में बड़ी गिरावटईरान-इजरायल युद्ध से अडानी को बड़ा नुकसान, एक दिन में डूब गए 100000000000 रुपये, शेयर में बड़ी गिरावटIran Israel War impact on Adani Net Worth: ईरान और इजरायल के युद्ध का असर गौतम अडानी के कारोबार पर दिखाई दे रहा है। उनकी संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है।
Read more »

हर महीने 43 हजार, फ्लाइट से आना-जाना फ्री, रहने का किराया भी.. स्टूडेंट्स को बुला रहा ये देशहर महीने 43 हजार, फ्लाइट से आना-जाना फ्री, रहने का किराया भी.. स्टूडेंट्स को बुला रहा ये देशStudy Abroad Scholarship: उज्बेकिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा किफायती देशों में से एक है। यहां पर बड़ी तादाद में भारतीय छात्र पढ़ाई भी करते हैं। यहां के लोग काफी फ्रेंडली भी हैं।
Read more »

ईरान-इसराइल संघर्ष का भारत और मध्य पूर्व पर क्या असर होगा? द लेंसईरान-इसराइल संघर्ष का भारत और मध्य पूर्व पर क्या असर होगा? द लेंसईरान इसराइल संघर्ष क्या असर कहां-कहां होगा, इसी पर द लेंस में चर्चा
Read more »

'हम डील करने वाले हैं...' भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- कम होगा टैरिफ'हम डील करने वाले हैं...' भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- कम होगा टैरिफIndia US Trade Deal अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश जल्द ही इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे टैरिफ में कमी आएगी और दोनों देशों को लाभ होगा। ट्रंप ने कहा कि यह डील प्रतिस्पर्धी होगी और भारत के बाजार खुले रहेंगे लेकिन टैरिफ कम हो...
Read more »

US: राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी जीत, 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर अमेरिकी संसद ने लगाई मुहरUS: राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी जीत, 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर अमेरिकी संसद ने लगाई मुहरUS News: Big victory for President Trump, US Parliament approves 'One Big Beautiful Bill' US: राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी जीत, 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर अमेरिकी संसद ने लगाई मुहर
Read more »

Trump Tariff: इन दो देशों पर फूटा टैरिफ बमTrump Tariff: इन दो देशों पर फूटा टैरिफ बमTrump Tariff: इन दो देशों पर फूटा टैरिफ बम, Donald Trump ने लगाया 25% टैक्स.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:27:26